क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • गोरखपुर का टेराकोटा: मिट्टी का जादू, जो बन गया शहर की शान!

    गोरखपुर का टेराकोटा: मिट्टी का जादू, जो बन गया शहर की शान!

  • गाजियाबाद में बढ़े गृहकर के खिलाफ महापंचायत: आरडब्ल्यूए ने की लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग

    गाजियाबाद में बढ़े गृहकर के खिलाफ महापंचायत: आरडब्ल्यूए ने की लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग

  • NEET 2025: संकल्प और कड़ी मेहनत की कहानियाँ

    NEET 2025: संकल्प और कड़ी मेहनत की कहानियाँ

  • भटहट में ज्वलेर की दुकान पर फैमिली ड्रामा, पत्नी की शिकायत पर पति पहुंचा हवालात

    भटहट में ज्वलेर की दुकान पर फैमिली ड्रामा, पत्नी की शिकायत पर पति पहुंचा हवालात

  • गोरखपुर रोडवेज में नौकरी का मौका! 36 संविदा चालकों की भर्ती के लिए 17 जून को कैंप, जानें पूरी योग्यता!

    गोरखपुर रोडवेज में नौकरी का मौका! 36 संविदा चालकों की भर्ती के लिए 17 जून को कैंप, जानें पूरी योग्यता!

  • काशी विद्यापीठ में दाखिले की तारीखें घोषित, 17 से शुरू होगी UG कोर्सेज की काउंसलिंग

    काशी विद्यापीठ में दाखिले की तारीखें घोषित, 17 से शुरू होगी UG कोर्सेज की काउंसलिंग

  • गोरखपुर में ‘ब्लड रिप्लेसमेंट’ का झंझट खत्म होगा! जिला अस्पताल ने शुरू की बड़ी मुहिम, हर हफ्ते 80 यूनिट खून जुटाने का लक्ष्य

    गोरखपुर में ‘ब्लड रिप्लेसमेंट’ का झंझट खत्म होगा! जिला अस्पताल ने शुरू की बड़ी मुहिम, हर हफ्ते 80 यूनिट खून जुटाने का लक्ष्य

  • 1.5 लाख लोगों को बूंद-बूंद पानी का इंतजार! चार महीने से ट्यूबवेल हैं तैयार, पर बिजली नहीं

    1.5 लाख लोगों को बूंद-बूंद पानी का इंतजार! चार महीने से ट्यूबवेल हैं तैयार, पर बिजली नहीं

  • गोरखपुर में डॉक्टरों ने किया रक्तदान, IMA खोलेगा अपना ब्लड बैंक

    गोरखपुर में डॉक्टरों ने किया रक्तदान, IMA खोलेगा अपना ब्लड बैंक

  • ऑनलाइन नौकरी की तलाश में युवती से ₹3.65 लाख की ठगी, पीपीगंज में बड़ा फ्रॉड, पुलिस जांच में जुटी

    ऑनलाइन नौकरी की तलाश में युवती से ₹3.65 लाख की ठगी, पीपीगंज में बड़ा फ्रॉड, पुलिस जांच में जुटी

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन

  • गोरखपुर में अब सिग्नल पर नहीं लगेगी ‘धूप की चोट’! नगर निगम लगा रहा खास ‘हरी छत’, देखें कहाँ हुई शुरुआत

    गोरखपुर में अब सिग्नल पर नहीं लगेगी ‘धूप की चोट’! नगर निगम लगा रहा खास ‘हरी छत’, देखें कहाँ हुई शुरुआत

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक