संतकबीरनगर के मेंहदावल में आम तोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष। सिक्टौर माफी और अमरडोभा गांव के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या, 5 घायल। पुलिस ने एसपी के जायजे के बाद केस दर्ज किया।
मेंहदावल (संतकबीरनगर): मेंहदावल थाना क्षेत्र में शनिवार (14 जून 2025) को ‘आम’ तोड़ने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सिक्टौर माफी और अमरडोभा गांव की सरहद पर हुए इस झगड़े में एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के पाँच लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमरडोभा गांव के 20 से अधिक लोगों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, सिक्टौर माफी गांव निवासी संतबली यादव अपने आम के पेड़ की रखवाली कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब 11 बजे अमरडोभा गांव के 20 से अधिक लोग मौके पर पहुँचे और संतबली से विवाद करने लगे। इतने में संतबली के पक्ष के भी कुछ लोग आ गए, और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने संतबली पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया।
Read…कुशीनगर में खेत विवाद ने ली युवक की जान: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस से झड़प
संतबली यादव इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए दुर्गेश, सोनू यादव, बनारसी, भगवान दास और संदीप भी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने संतबली यादव को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संदीप कुमार मीना ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक संतबली यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि, “दो गांव के बीच में आम तोड़ने को लेकर विवाद था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग चोटिल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।” इस घटना से दोनों गांवों में तनाव का माहौल है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- QS एशिया रैंकिंग में DDU–MMMUT का जलवा, फिर भी पोज़िशन डाउन क्यों?
- गोरखपुर एम्स: सुपर स्पेशलिटी ओपीडी में अब एक दिन में सिर्फ 100 मरीज, सीधी दिखाने की सुविधा खत्म
- गोरखपुर: कुसम्ही बाज़ार में ग्राहक बनकर आया चोर, ज्वेलरी शॉप से ₹5 लाख के सोने पर किया हाथ साफ़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- आश्रितों की पेंशन 7 वर्ष तक सीमित करने की योजना पर राज्य कर्मचारियों का कड़ा विरोध
- गोरखपुर स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट: छात्रसंघ-आंबेडकर चौक पर फिलहाल नहीं टूटेंगी दुकानें, होगा दोबारा सर्वे
- गीता प्रेस को गीडा में मिलेगी 10 एकड़ जमीन, प्रकाशन को मिलेगा नया आयाम
- गोरखपुर सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, खुद को बता रहा था बिहार का
- गोरखपुर पुस्तक महोत्सव: तीसरे दिन निधि कुलपति ने विद्यार्थियों से किया संवाद, ‘मिशन शक्ति’ पर हुआ काव्य पाठ
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर यादव गिरफ्तार, 28 मामले हैं दर्ज
- रिसर्च में गोरखपुर विश्वविद्यालय का डंका: नेचर इंडेक्स 2024–25 में राज्य विश्वविद्यालयों में टॉप पर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- आईआरसीटीसी ने ट्रेन में सीट दी नहीं, फिर भी काटा कैंसिलेशन चार्ज! जानें क्यों वायरल है यह पोस्ट
- परिवहन निगम की बसों में खुले पैसे की ‘चोरी’? यात्री का X पोस्ट हुआ वायरल, बोले- ‘पैसा गया’
- ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ का भव्य समापन: मुख्यमंत्री ने बांटे प्रमाणपत्र, ‘डिजिटल उत्तर प्रदेश’ को मिली नई गति
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- तीन लाख के लिए बहन का कातिल बना भाई, लाश को बोरे में भरकर 70KM तक बाइक पर घूमता रहा
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- फातिमा हॉस्पिटल में एकेडमिक ब्लॉक और कम्युनिटी आई केयर वार्ड का उद्घाटन
- बरेली: दहेज में कार न मिलने पर पत्नी की हत्या, लूट का ड्रामा रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
- नीतीश कटारा के हत्यारे सुखदेव की कुशीनगर में सड़क हादसे में मौत, 20 साल सजा काटकर जेल से छूटा था
- चुनौतियों को किक से मात: जानें कौन है गोरखपुर का छोरा सनी जो किकबॉक्सिंग रिंग में मचा रहा है धूम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- Samsung Galaxy A35 5G और A55 5G की कीमत का खुलासा, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर




















