गोरखपुर में गर्मी से राहत के लिए नगर निगम का नया प्रयोग। अंबेडकर चौक पर लगाए जा रहे क्रीपर शेड, ट्रैफिक सिग्नल पर धूप से मिलेगी मुक्ति। सफल होने पर अन्य चौराहों पर भी लगेंगे।
गोरखपुर: तेज धूप में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े रहने की परेशानी से लोगों को निजात दिलाने के लिए गोरखपुर नगर निगम एक अनूठा प्रयोग कर रहा है। शहर के चौराहों पर अब ‘क्रीपर शेड’ लगाए जाएंगे, जिससे सिग्नल बंद होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इस पहल की शुरुआत ट्रायल के तौर पर अंबेडकर चौक पर की गई है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत
शहर के लगभग सभी बड़े चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं, और एक बार में लेन 120 से 180 सेकंड के लिए बंद होती है। ठंड में तो यह समय मुश्किल नहीं लगता, लेकिन गर्मी के मौसम में तेज धूप में खड़े रहना बेहद मुश्किल होता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को टाइमर देखकर समय काटना पड़ता है, क्योंकि सिग्नल तोड़ने पर सीधे मोबाइल पर चालान का मैसेज आ जाता है।
Read…बीपी, शुगर की ब्रांडेड दवाएं अब 15% तक हुईं महंगी!
इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम यह खास शेड बनवाने जा रहा है। अंबेडकर चौक पर फखिर चौराहे की तरफ से आ रही लेन के डिवाइडर और सड़क किनारे से पाइप लगाए गए हैं। इन पाइपों पर लता वाले पौधे लगाए जाएंगे, जो धीरे-धीरे बढ़कर एक हरी-भरी छत का रूप ले लेंगे।
पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो पूरे शहर में लगेंगे हरे-भरे शेड
नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता अशोक भाटी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को प्रयोग के तौर पर अंबेडकर चौक पर पहले लगाया जा रहा है। इसे लगाने के बाद इसमें जो भी सुधार की गुंजाइश होगी, उसे किया जाएगा। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो इसे शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लागू किया जाएगा।
यह पहल न केवल धूप से राहत देगी, बल्कि शहर में हरियाली भी बढ़ाएगी। जब लोग इन हरे-भरे शेड के नीचे खड़े होंगे, तो उन्हें निश्चित रूप से काफी राहत महसूस होगी।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- ललित नरायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में अत्याधुनिक फार्मेसी विंग का उद्घाटन
- आईटीआई मंडलीय खेलकूद में ‘गोरखपुर’ का दबदबा, विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
- फ़ातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीक्षांत समारोह कल, कुलपति प्रो. पूनम टंडन होंगी मुख्य अतिथि
- गोरखपुर विश्वविद्यालय के 5 छात्रों का ISRO राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के लिए चयन, शोध में बड़ी सफलता
- MMMUT में ‘टेक सृजन 2026’ का भव्य आगाज़, पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा बने मुख्य अतिथि
- एमएमएमयूटी के छात्रों ने राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में जीता प्रथम पुरस्कार, ₹1.5 लाख का कैश प्राइज
- गोरखपुर: छह माह से लटक रहा कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का भुगतान, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
- अजमेर-मदार खंड पर सब-वे निर्माण: कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव बदले, देखें पूरी लिस्ट
- पूर्वोत्तर रेलवे ने RPF बास्केटबॉल टूर्नामेंट में दर्ज की रोमांचक जीत, जानें दूसरे दिन के परिणाम
- भारतीय रेलवे का तोहफा, छोटे व्यापारियों के लिए पार्सल बिज़नेस के नियम आसान, एग्रीगेटर फीस 50% कम
- DDU गोरखपुर के शोध ने रचा इतिहास, मीथेन उत्पादन की दक्षता बढ़ाने वाली खोज को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान
- मकर संक्रांति मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क मिलेगा प्रसाद और खिचड़ी के लिए जूट बैग
- Gorakhpur Christmas: कैंट इलाके में दो सौ साल पहले पड़ी थी गोरखपुर शहर के पहले चर्च की नींव
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- दरभंगा आनंद विहार स्पेशल: यात्रियों की भारी मांग पर दिल्ली के लिए चली विशेष गाड़ी, नोट करें टाइमिंग
- पूर्वोत्तर रेलवे महिला बास्केटबॉल टीम ने यूपी पुलिस को हराकर जीती चैम्पियनशिप
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- 800 यूरो सैलरी, परमिट और रातोंरात शोहरत, एक वायरल फोटो ने भारतीय युवक की ज़िंदगी बदल दी
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- बहराइच जरवल रोड रेल लाइन: 70 किमी की नई लाइन का डीपीआर तैयार, यूपी में रेल को मिलेगी नई रफ्तार
- आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट कराने से जुड़ी पूरी जानकारी, जानिये आरटीओ की गाइडलाइन
- निगम की पहल: खरैया और भरवलिया पोखरा बनेंगे अत्याधुनिक मनोरंजन केंद्र, ₹8 करोड़ का DPR तैयार
- वाराणसी: शक्ति शिखा अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पूर्व मेयर प्रत्याशी के पति ने किराये पर दिया था फ्लैट
- सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल! 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,33,200 पहुंचा, चांदी ₹1,77,000 प्रति किलो
- GDA की नई योजना: EWS से लेकर सुपर HIG तक 430 आवासीय भूखंडों के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
























