गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड में टेक्नीशियन भर्ती फर्जीवाड़े में दो रेलकर्मी और उनके बेटों पर गैंगस्टर एक्ट। अनुपस्थित अभ्यर्थियों की जगह बेटों के नाम जोड़कर फर्जीवाड़ा। पुलिस संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है।
गोरखपुर: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गोरखपुर द्वारा निकाली गई टेक्नीशियन थर्ड की भर्ती में फर्जी तरीके से अपने बेटों का नाम पैनल में जोड़ने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने आरोपी दो रेलकर्मी और उनके बेटों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें से एक रेलकर्मी सेवानिवृत्त हो चुका है। पुलिस अब इन चारों आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगी है।
READ…गोरखपुर-पटना वंदेभारत का शेड्यूल बदला, 20 जून को PM करेंगे उद्घाटन, अब इस स्टेशन से चलेगी ट्रेन
आरआरबी के सहायक सचिव एसएन उरांव की तहरीर पर दिसंबर 2024 में फर्जीवाड़ा करने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने जैसी धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जिलाधिकारी (डीएम) की संस्तुति के बाद पुलिस ने चारों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया, “पुलिस ने रेलवे भर्ती बोर्ड के सहायक सचिव की ओर से आई तहरीर पर सभी आरोपियों पर पहले ही केस दर्ज कर लिया था। डीएम की संस्तुति पर चारों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। चारों आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा लेकर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।”
READ .. गोरखपुर: मृत किशोर का भी इलाज करता रहा निजी अस्पताल, ₹4 लाख ऐंठने का आरोप, परिजनों का हंगामा
आरआरबी गोरखपुर से मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में टेक्नीशियन पद पर नियुक्ति के लिए एक पैनल लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें नौ अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे। आरोप है कि आरआरबी में कार्यरत तत्कालीन कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्य और चेयरमैन के तत्कालीन निजी सचिव द्वितीय रामसजीवन ने मिलकर इस पैनल में धांधली की।
सात साल पहले यानी अगस्त 2018 में कंप्यूटर आधारित प्रथम परीक्षा हुई थी, जिसके बाद 21 से 23 जनवरी 2019 तक द्वितीय परीक्षा हुई। 20 जून से 23 जुलाई 2019 तक सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि दो अभ्यर्थी (रोल नंबर 451021087010025 एवं 441018096950222) जिनकी कहीं और नौकरी लग चुकी थी, वे सत्यापन के लिए आने वाले नहीं हैं।
इसी का फायदा उठाते हुए, आरोप है कि पहले रोल नंबर पर चंद्रशेखर आर्य के पुत्र सौरभ कुमार और दूसरे पर रामसजीवन के पुत्र राहुल प्रताप का नाम फर्जी तरीके से दर्ज कर दिया गया। यह पैनल 26 अप्रैल 2024 को तैयार हुआ था और मॉडर्न कोच फैक्ट्री भिजवा दिया गया था।
रायबरेली स्थित कोच फैक्ट्री के कार्मिक विभाग की ओर से 4 मई 2024 को आरआरबी के चेयरमैन को पत्र लिखकर पैनल का सत्यापन कराने को कहा गया था। जवाब में 8 मई 2024 को एक पत्र भेजा गया, जिसमें कहा गया था कि यह पैनल आरआरबी गोरखपुर की ओर से ही जारी किया गया था। उस पत्र के नीचे आरआरबी के चेयरमैन के हस्ताक्षर भी थे।
READ .. गोरखपुर में मानसून की दस्तक, 18 जून से होगी झमाझम बारिश
सहायक सचिव ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया था कि यह हस्ताक्षर चेयरमैन के नहीं हैं, बल्कि चंद्रशेखर आर्य की हैंडराइटिंग है। चंद्रशेखर आर्य अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
जिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है, उनमें मॉडल रेलवे कॉलोनी में रहने वाले उरुवा बाजार के अमोढ़ा निवासी पूर्व निजी सचिव द्वितीय रामसजीवन और उनके पुत्र सौरभ कुमार; तथा राप्तीनगर फेज फोर, रेल बिहार रोड में रहने वाले गाजीपुर के सहदात थाने के बरहपार नसरतपुर गांव निवासी पूर्व कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्य और उनके पुत्र राहुल प्रताप शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों की अवैध संपत्तियों का पता लगाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज