गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अब चालू है! 91.3 किमी लंबा यह 4-लेन एक्सप्रेसवे यूपीडा द्वारा बनाया गया है। रूट, इंटरचेंज, टोल प्लाजा और यात्रा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ प्राप्त करें।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में एक नया अध्याय जुड़ गया है – गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे! 91.3 किलोमीटर लंबा यह चार-लेन का एक्सप्रेसवे, जिसका निर्माण यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) द्वारा किया गया है, अब जनता के लिए खुल गया है। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को नई गति देगा।
एक्सप्रेसवे की खासियतें और निर्माण
इस एक्सप्रेसवे का निर्माण दो सिविल पैकेजेज में हुआ है: पैकेज वन को एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है, जबकि पैकेज टू का निर्माण दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने किया है। इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा तय की गई है।
लिंक एक्सप्रेस से जुड़ी हर खबर
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का आज होगा भव्य लोकार्पण! CM योगी जनता को समर्पित करेंगे
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हाई-टेक सुरक्षा: हर 45 KM पर एंबुलेंस, क्रेन, और CCTV से होगी निगरानी
- सीएम योगी आज गोरखपुर में: लिंक एक्सप्रेस-वे और आयुष विवि उद्घाटन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे: 20 जून को होगा उद्घाटन, DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन
- नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक
- दिल छू लेगा पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर सफ़र
यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर में सदर्न बाईपास से शुरू होता है और आजमगढ़ के सालारपुर में किलोमीटर 191 पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। यह उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख जिलों – गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ से होकर गुजरता है।
रूट और इंटरचेंज की विस्तृत जानकारी
आइए जानते हैं इस एक्सप्रेसवे पर किस किलोमीटर पर क्या सुविधाएँ और संरचनाएँ बनाई गई हैं:
- शुरुआती बिंदु (गोरखपुर साइड): खानीपुर गाँव के पास एक ट्रंपेट इंटरचेंज बनाया गया है। एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड भी उपलब्ध है, जो कहीं दोनों तरफ और कहीं एक तरफ है।
- टोल प्लाजा: शुरुआती बिंदु से 4.5 किलोमीटर पर मुख्य कैरेज वे पर आपको भगवानपुर टोल प्लाजा मिलेगा।
- पहला इंटरचेंज (9.5 किमी): टोल प्लाजा से आगे बढ़ने पर किलोमीटर 9.5 पर पहला इंटरचेंज है। यहाँ से आप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ एंट्री ले सकते हैं या उधर से आ रहे हैं तो एग्जिट कर सकते हैं।
- दूसरा इंटरचेंज (12 किमी): पहले इंटरचेंज से थोड़ा आगे किलोमीटर 12 पर दूसरा ट्रंपेट इंटरचेंज बनाया गया है।
- पहला रेस्ट एंड सर्विस एरिया (25 किमी): इस ट्रंपेट इंटरचेंज से 13 किलोमीटर आगे बढ़ने पर आपको पहला रेस्ट एंड सर्विस एरिया मिलेगा। यह लेफ्ट साइड में है और दोनों तरफ का ट्रैफिक इसे एक्सेस कर सकेगा। (ध्यान दें: अभी इसके लिए कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है।)
- तीसरा इंटरचेंज (28 किमी): पहले रेस्ट एरिया से 3 किलोमीटर आगे सीकरीगंज के पास तीसरा ट्रंपेट इंटरचेंज है।
- चौथा इंटरचेंज (35.7 किमी): इस इंटरचेंज से आगे बढ़ते हुए किलोमीटर 35.7 पर बेलघाट के पास चौथा डायमंड स्टाइल इंटरचेंज आता है। इसमें दो एंट्री और दो एग्जिट रैंप हैं।
- घाघरा नदी पुल: इस इंटरचेंज से लगभग 10 किलोमीटर आगे घाघरा नदी पर एक बड़ा पुल (मेजर ब्रिज) बनाया गया है।
- टॉयलेट ब्लॉक्स (50 किमी): नदी पार करने के बाद किलोमीटर 50 पर दोनों साइड में टॉयलेट ब्लॉक्स बनाए गए हैं।
- पांचवां इंटरचेंज (54 किमी): टॉयलेट ब्लॉक से 4 किलोमीटर आगे पाँचवाँ डायमंड स्टाइल इंटरचेंज स्थित है।
- छठा इंटरचेंज (62 किमी): इस इंटरचेंज से 8 किलोमीटर आगे टांडा-आजमगढ़ रोड पर छठा डबल ट्रंपेट इंटरचेंज बनाया गया है।
- सातवां इंटरचेंज (74 किमी): इस इंटरचेंज से 12 किलोमीटर आगे सातवाँ डायमंड स्टाइल इंटरचेंज है।
- दूसरा रेस्ट सर्विस एरिया (75.5 किमी): सातवें इंटरचेंज से 1.5 किलोमीटर आगे राइट साइड में दूसरा रेस्ट सर्विस एरिया है, जिसे दोनों तरफ का ट्रैफिक एक्सेस कर पाएगा। (ध्यान दें: यहाँ भी अभी कोई निर्माण गतिविधि नहीं चल रही है।)
- मुख्य कैरेज वे टोल प्लाजा (82.8 किमी): यहाँ से आगे बढ़ने पर किलोमीटर 82.8 पर मेन कैरेज वे पर एक और टोल प्लाजा आता है।
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ाव: इस अंतिम टोल प्लाजा से लगभग 7-8 किलोमीटर बाद गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे आजमगढ़ के सलारपुर गाँव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है। यहाँ भी एक ट्रंपेट इंटरचेंज है। यहाँ से लखनऊ सिटी 205 किलोमीटर (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 191 किलोमीटर) दूर है।
…पर्याप्त ईंधन और पानी ले जाना न भूलें
यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर तक पहुँचने का सफर काफी आसान बना देगा। यदि आप इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने साथ पर्याप्त ईंधन और पानी ले जाना न भूलें, क्योंकि फिलहाल इन चीज़ों की सुविधा एक्सप्रेसवे पर उपलब्ध नहीं है। सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए इन बातों का ध्यान रखें।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज