गोरखपुर एम्स में 'वन अर्थ, वन हेल्थ हेतु योग' थीम पर योग सप्ताह शुरू। 15 से 21 जून तक चलेगा यह आयोजन, जिसमें एमबीबीएस छात्रों, नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों सहित सभी के लिए योग सत्र होंगे।
गोरखपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में 15 जून से 21 जून 2025 तक चलने वाले योग सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष की थीम ‘वन अर्थ, वन हेल्थ हेतु योग’ रखी गई है, जो वैश्विक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को रेखांकित करती है। यह आयोजन कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता की विशेष पहल पर किया गया है, जिनका उद्देश्य योग के माध्यम से संस्थान में स्वास्थ्य, संतुलन एवं मानसिक शांति को बढ़ावा देना है।
उद्घाटन सत्र में उत्साहपूर्ण भागीदारी
16 जून को आयुष विभाग में आयोजित उद्घाटन सत्र में शिक्षकों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) के अभ्यास और ध्यान सत्र से हुई, जिसका सभी प्रतिभागियों ने भरपूर आनंद उठाया।
Read…गोरखपुर एम्स का ऐतिहासिक पल: 30 जून को पहला दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
विभिन्न वर्गों के लिए योग सत्र और जागरूकता कार्यक्रम
योग सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन संस्थान के विभिन्न वर्गों के लिए विशेष योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं:
- एमबीबीएस छात्र
- नर्सिंग छात्र
- नर्सिंग अधिकारी
- प्रशासनिक कर्मचारी
- हाउसकीपिंग और सुरक्षा कर्मचारी
इस पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रम का संयोजन डॉ. एच.एल. भल्ला, डॉ. आराधना सिंह, डॉ. शशिकांत भार्गव एवं श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक सामूहिक योग प्रदर्शन और रोगियों एवं आमजन हेतु जागरूकता सत्र के साथ होगा। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य कर्मियों के बीच शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि एम्स गोरखपुर की समग्र स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
- गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
- कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
- गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
- मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
- खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें
- गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
- ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
- गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
- गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य
- गोरखपुर: हड़हवा फाटक पर नाला ऊँचा होने से भड़के लोग, मेयर ने PWD के पेंच कसने के दिए निर्देश