Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
हिंडन से गोवा जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी बनी वजह; यात्रियों का हंगामा
-
गाजियाबाद में धर्मांतरण का खेल! बजरंग दल ने दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा
-
अब पता खोजना होगा और भी आसान! इंडिया पोस्ट ने लॉन्च किया ‘डिजी पिन’, जानें क्या हैं फायदे!
-
लालू के जन्मदिन वीडियो पर सियासी बवाल: अंबेडकर के अपमान और तलवार से केक काटने पर बीजेपी हमलावर
-
गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ‘गूगल मैप’ ने भटकाया, कार गड्ढे में गिरी, चार लोग घायल
-
बस्ती में जमीन विवाद खूनी: 14 साल की ‘परी’ की चाकू घोंपकर हत्या, तीन घायल
-
इन कॉलेजों में दाखिले का सुनहरा मौका: सेंट एंड्रयूज और दिग्विजयनाथ PG कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे: 20 जून को होगा उद्घाटन, DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा
-
गोरखपुर RRB में टेक्नीशियन भर्ती फर्जीवाड़ा: दो रेलकर्मी और उनके बेटों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जब्त
-
गोरखपुर-पटना वंदेभारत का शेड्यूल बदला, 20 जून को PM करेंगे उद्घाटन, अब इस स्टेशन से चलेगी ट्रेन
-
गोरखपुर चिड़ियाघर: वन्यजीवों के लिए बनेंगे अलग आइसोलेशन वार्ड, जू-कीपरों को मिलेगी ट्रेनिंग
-
UGC NET सॉल्वर गैंग का खुलासा: ₹15 हजार का इनामी आरोपी दिलीप गिरफ्तार, अपनी जगह बैठाया था सॉल्वर