क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

  • गोरखपुर न्यूज़: नहीं दिखा शाबान का चांद, अब 3 फरवरी को मनाई जाएगी शब-ए-बरात

    गोरखपुर न्यूज़: नहीं दिखा शाबान का चांद, अब 3 फरवरी को मनाई जाएगी शब-ए-बरात

  • जिस कमरे में बिना बिजली-पंखे के बीते 4 साल, उसे देख भावुक हुए बृजभूषण सिंह, कहा-यहीं तपकर बना सोना

    जिस कमरे में बिना बिजली-पंखे के बीते 4 साल, उसे देख भावुक हुए बृजभूषण सिंह, कहा-यहीं तपकर बना सोना

  • गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग

    गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग

  • गोरखपुर न्यूज़: जिले में रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में हरिकीर्तन गायक समेत 4 की मौत, 4 घायल

    गोरखपुर न्यूज़: जिले में रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में हरिकीर्तन गायक समेत 4 की मौत, 4 घायल

  • गोरखपुर MMMUT के 919 छात्रों ने NPTEL परीक्षा में लहराया परचम, दो छात्राएं बनीं नेशनल टॉपर

    गोरखपुर MMMUT के 919 छात्रों ने NPTEL परीक्षा में लहराया परचम, दो छात्राएं बनीं नेशनल टॉपर

  • गोरखपुर में लगी वोटरों की लाइन: संडे को विशेष अभियान में 18 हजार लोगों ने भरा फॉर्म-6, देखें अपनी विधानसभा का हाल

    गोरखपुर में लगी वोटरों की लाइन: संडे को विशेष अभियान में 18 हजार लोगों ने भरा फॉर्म-6, देखें अपनी विधानसभा का हाल

  • गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया

    गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया

  • गोरखपुर न्यूज़: कोचिंग जा रही छात्रा को गली में खींचने वाला युवक गिरफ्तार, कस्टडी में हाथ जोड़कर मांगी माफी

    गोरखपुर न्यूज़: कोचिंग जा रही छात्रा को गली में खींचने वाला युवक गिरफ्तार, कस्टडी में हाथ जोड़कर मांगी माफी

  • गोरखपुर न्यूज़: अमर शहीद हेमू कालानी की याद में बच्चों ने उठाया ब्रश, जटाशंकर आश्रम में उकेरी शहादत

    गोरखपुर न्यूज़: अमर शहीद हेमू कालानी की याद में बच्चों ने उठाया ब्रश, जटाशंकर आश्रम में उकेरी शहादत

  • गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन

    गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन

  • 95 रन पर ढेर हुई मीडिया इलेवन! रेलवे ने 6 विकेट से जीता मैच, हारने वाली टीम को मिला ये खास अवार्ड

    95 रन पर ढेर हुई मीडिया इलेवन! रेलवे ने 6 विकेट से जीता मैच, हारने वाली टीम को मिला ये खास अवार्ड

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक