क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम का चयन

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम का चयन

  • स्त्री और पुरुष एक-दूसरे के पूरक: कुलपति

    स्त्री और पुरुष एक-दूसरे के पूरक: कुलपति

  • एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे श्रीधर वेम्बु

    एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे श्रीधर वेम्बु

  • बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर यूपी से गिरफ्तार

    बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर यूपी से गिरफ्तार

  • कई राशियों के लिए आज का दिन है बेहद खास

    कई राशियों के लिए आज का दिन है बेहद खास

  • स्वास्थ्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल

    स्वास्थ्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल

  • सहजनवां रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारी की ट्रेन से कटकर मौत

    सहजनवां रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारी की ट्रेन से कटकर मौत

  • सपा का पीडीए अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस: सीएम

    सपा का पीडीए अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस: सीएम

  • सोने की चेन के लालच में कर दी दोस्त की हत्या

    सोने की चेन के लालच में कर दी दोस्त की हत्या

  • दीपिका की बेटी दुआ के चर्चे

    दीपिका की बेटी दुआ के चर्चे

  • चिलुआताल इलाके में दो हत्याओं से फैली सनसनी

    चिलुआताल इलाके में दो हत्याओं से फैली सनसनी

  • शहर का पहला ‘सेफ जोन’ बनेगी यह सड़क, जानें क्या होने जा रहा

    शहर का पहला ‘सेफ जोन’ बनेगी यह सड़क, जानें क्या होने जा रहा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक