क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • पिता ने की बेटे की हत्या, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप

    पिता ने की बेटे की हत्या, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप

  • लखनऊ के पास अटारी में दो सौ एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला बीज पार्क

    लखनऊ के पास अटारी में दो सौ एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला बीज पार्क

  • जीआईएस सर्वे के नोटिस पर आज दर्ज कराएं आपत्ति

    जीआईएस सर्वे के नोटिस पर आज दर्ज कराएं आपत्ति

  • 18003092090 पर कॉल कीजिए, मलबा उठाने वाली गाड़ी पहुंच जाएगी

    18003092090 पर कॉल कीजिए, मलबा उठाने वाली गाड़ी पहुंच जाएगी

  • 15 दिन में इतना सस्ता हुआ गोल्ड, अभी और गिरेंगे भाव

    15 दिन में इतना सस्ता हुआ गोल्ड, अभी और गिरेंगे भाव

  • साइबर ठगों ने पान मसाला फर्म के मैनेजर से उड़ाए 2.7 करोड़ रुपए

    साइबर ठगों ने पान मसाला फर्म के मैनेजर से उड़ाए 2.7 करोड़ रुपए

  • गोरखपुर के कृषि अभियंता को मिला सर्वश्रेष्ठ पीएचडी अवार्ड

    गोरखपुर के कृषि अभियंता को मिला सर्वश्रेष्ठ पीएचडी अवार्ड

  • एम्स मरीजों के लिए बनेगा 500 बिस्तर वाला विश्राम सदन

    एम्स मरीजों के लिए बनेगा 500 बिस्तर वाला विश्राम सदन

  • महिला उपनिरीक्षक सहित 38 दारोगा के कार्यक्षेत्र बदले, पूरी लिस्ट यहां देखें कौन-कहां गया

    महिला उपनिरीक्षक सहित 38 दारोगा के कार्यक्षेत्र बदले, पूरी लिस्ट यहां देखें कौन-कहां गया

  • यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र: 186 में 160 स्कूलों ने क्यों दर्ज करा दी आपत्ति

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र: 186 में 160 स्कूलों ने क्यों दर्ज करा दी आपत्ति

  • बकायेदारों के ‘करोड़ी-क्लब’ पर निगम अब नहीं करेगा मेहरबानी, संपत्ति होगी सीज

    बकायेदारों के ‘करोड़ी-क्लब’ पर निगम अब नहीं करेगा मेहरबानी, संपत्ति होगी सीज

  • सीजन के पहले कोहरे में ही हाईवे पर कई जगह भिड़े वाहन, दो की हालत गंभीर

    सीजन के पहले कोहरे में ही हाईवे पर कई जगह भिड़े वाहन, दो की हालत गंभीर

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक