क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • पुतवो मीठ, भतरो मीठ…

    पुतवो मीठ, भतरो मीठ…

  • नाथपंथ, बौद्ध परंपरा पर मंथन करने जुटेंगे देशभर से विद्वान, नोट कर लें डेट

    नाथपंथ, बौद्ध परंपरा पर मंथन करने जुटेंगे देशभर से विद्वान, नोट कर लें डेट

  • गगहा में भीषण बस हादसा: एक की मौत, 26 घायल

    गगहा में भीषण बस हादसा: एक की मौत, 26 घायल

  • रोड सेफ्टी पर वीसी की बड़ी घोषणा, इन लोगों को यूनिवर्सिटी नो एंट्री

    रोड सेफ्टी पर वीसी की बड़ी घोषणा, इन लोगों को यूनिवर्सिटी नो एंट्री

  • अस्सी साल की नकदेई हों या पंद्रह साल का राकेश…इंतज़ार में बिछी हैं घरवालों की आंखें

    अस्सी साल की नकदेई हों या पंद्रह साल का राकेश…इंतज़ार में बिछी हैं घरवालों की आंखें

  • पुलिस टीम पर बोला हमला, खनन माफिया को छुड़ा ले गए

    पुलिस टीम पर बोला हमला, खनन माफिया को छुड़ा ले गए

  • कैंपियरगंज तहसीलदार का पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    कैंपियरगंज तहसीलदार का पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  • देश और समाज को नारी शक्ति की विशेष आवश्यकता: डॉ. प्रतिभा गुप्ता

    देश और समाज को नारी शक्ति की विशेष आवश्यकता: डॉ. प्रतिभा गुप्ता

  • एमजी के शिक्षक संजय श्रीवास्तव का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम समिति में चयन

    एमजी के शिक्षक संजय श्रीवास्तव का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम समिति में चयन

  • हिंदी विभाग ने ‘प्रसाद’ की जयंती पर प​हली बार आयोजित की संगोष्ठी

    हिंदी विभाग ने ‘प्रसाद’ की जयंती पर प​हली बार आयोजित की संगोष्ठी

  • उपलब्धि: देश के टॉप 100 उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल हुआ डीडीयूजीयू

    उपलब्धि: देश के टॉप 100 उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल हुआ डीडीयूजीयू

  • कुष्ठ रोग संक्रामक नहीं, उपचार से हो जाता है ठीक

    कुष्ठ रोग संक्रामक नहीं, उपचार से हो जाता है ठीक

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक