क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-सलेमपुर में विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 18 फरवरी को

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-सलेमपुर में विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 18 फरवरी को

  • रिपोर्ट: 2024 में भारतीयों ने खरीदा 802.8 टन सोना

    रिपोर्ट: 2024 में भारतीयों ने खरीदा 802.8 टन सोना

  • प्रशासनिक फेरबदल: गोरखपुर में 10 एसडीएम और 3 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले गए

    प्रशासनिक फेरबदल: गोरखपुर में 10 एसडीएम और 3 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले गए

  • गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी चार दिवसीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा, 1.5 लाख मरीजों का होगा इलाज

    गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी चार दिवसीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा, 1.5 लाख मरीजों का होगा इलाज

  • पूर्वोत्तर रेलवे के आनंद जीत लाल ने जीता अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिताब

    पूर्वोत्तर रेलवे के आनंद जीत लाल ने जीता अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिताब

  • MMMUT छात्र पहुंचे तकिया घाट, ये प्रॉसेस देखकर हो गए खुश

    MMMUT छात्र पहुंचे तकिया घाट, ये प्रॉसेस देखकर हो गए खुश

  • 75 साल का मरीज, पीठ पर आठ किलो का ट्यूमर, तीन घंटे ऑपरेशन…फिर क्या हुआ?

    75 साल का मरीज, पीठ पर आठ किलो का ट्यूमर, तीन घंटे ऑपरेशन…फिर क्या हुआ?

  • पुरातन छात्र विश्वविद्यालय की विरासत: प्रोफेसर पूनम टंडन

    पुरातन छात्र विश्वविद्यालय की विरासत: प्रोफेसर पूनम टंडन

  • डीडीयूजीयू एथलेटिक मीट: रोमांचक मुकाबलों में कौन बना ‘सिकंदर’ देखें पूरी लिस्ट

    डीडीयूजीयू एथलेटिक मीट: रोमांचक मुकाबलों में कौन बना ‘सिकंदर’ देखें पूरी लिस्ट

  • जान लें एलएलबी वायवा की डेट, छूटी परीक्षा तो फिर मौका नहीं मिलेगा

    जान लें एलएलबी वायवा की डेट, छूटी परीक्षा तो फिर मौका नहीं मिलेगा

  • नगर निगम गोरखपुर में कम्प्यूटर प्रोग्रामर के लिए आवेदन मांगे गए

    नगर निगम गोरखपुर में कम्प्यूटर प्रोग्रामर के लिए आवेदन मांगे गए

  • गोरखपुर शहर में अब नहीं चल सकेंगी ये गाड़ियां

    गोरखपुर शहर में अब नहीं चल सकेंगी ये गाड़ियां

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक