क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • शिक्षा का असली अर्थ आचरण में दिखाई देता है: वीसी

    शिक्षा का असली अर्थ आचरण में दिखाई देता है: वीसी

  • हैवानियत: युवती की हत्या, पहचान मिटाने को कुचल डाला आधा हिस्सा

    हैवानियत: युवती की हत्या, पहचान मिटाने को कुचल डाला आधा हिस्सा

  • शिक्षा और शोध के साथ खेलकूद भी हमारी प्राथमिकता में: प्रोफेसर पूनम टंडन

    शिक्षा और शोध के साथ खेलकूद भी हमारी प्राथमिकता में: प्रोफेसर पूनम टंडन

  • भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस मार्च में, कुलपति ने ब्रोशर किया रिलीज़

    भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस मार्च में, कुलपति ने ब्रोशर किया रिलीज़

  • तकिया घाट पर छात्रों ने सीखा प्राकृतिक जल शोधन

    तकिया घाट पर छात्रों ने सीखा प्राकृतिक जल शोधन

  • हार्ट पेशेंट्स और नवजात की आपात स्थिति में जान बचाना सीखेंगे डॉक्टर

    हार्ट पेशेंट्स और नवजात की आपात स्थिति में जान बचाना सीखेंगे डॉक्टर

  • 17 साल बाद गोरखपुर जेल से पाकिस्तानी कैदी हुआ रिहा, अपनों से मिलने की खुशी में रोया

    17 साल बाद गोरखपुर जेल से पाकिस्तानी कैदी हुआ रिहा, अपनों से मिलने की खुशी में रोया

  • सऊदी अरब में फंसे ससुर की मदद के नाम पर दामाद से ठगी

    सऊदी अरब में फंसे ससुर की मदद के नाम पर दामाद से ठगी

  • राप्तीनगर टाउनशिप में 649 भूखंडों का आवंटन, 1.53 अरब मिला राजस्व

    राप्तीनगर टाउनशिप में 649 भूखंडों का आवंटन, 1.53 अरब मिला राजस्व

  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-सलेमपुर में विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 18 फरवरी को

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-सलेमपुर में विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 18 फरवरी को

  • रिपोर्ट: 2024 में भारतीयों ने खरीदा 802.8 टन सोना

    रिपोर्ट: 2024 में भारतीयों ने खरीदा 802.8 टन सोना

  • प्रशासनिक फेरबदल: गोरखपुर में 10 एसडीएम और 3 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले गए

    प्रशासनिक फेरबदल: गोरखपुर में 10 एसडीएम और 3 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले गए

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक