गोरखपुर: संतकबीर नगर के जिला उपभोक्ता आयोग ने सैमसंग कंपनी को एक महत्वपूर्ण मामले में 1 लाख 57 हजार 998 रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। यह फैसला कंपनी के ‘वाटरप्रूफ’ मोबाइल फोन में बारिश की बूंदें चले जाने और उसके खराब हो जाने की शिकायत से संबंधित है। आयोग ने आदेश दिया है कि कंपनी मोबाइल फोन की पूरी कीमत 10 प्रतिशत ब्याज के साथ अदा करे, साथ ही उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति के रूप में 30 हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह आदेश खराब होने की तारीख से वास्तविक भुगतान की तारीख तक लागू रहेगा और कंपनी को 60 दिन के भीतर यह राशि अदा करनी होगी। यह फैसला उन उपभोक्ताओं के लिए एक मिसाल है जो उत्पादों के झूठे दावों से परेशान होते हैं।
विज्ञापन
बारिश की हल्की बूंदों से खराब हो गया था ‘वाटरप्रूफ’ मोबाइल
यह मामला खलीलाबाद के उस्काकला गांव के शक्ति विकास पांडेय से जुड़ा है, जिन्होंने 28 दिसंबर 2022 को खलीलाबाद स्थित अग्रवाल टेलीकॉम से सैमसंग कंपनी का वाटरप्रूफ मोबाइल फोन खरीदा था। कंपनी ने यह दावा किया था कि फोन पानी से खराब नहीं होगा। लेकिन 26 सितंबर 2024 को जब शक्ति विकास पांडेय गोला बाजार में थे और उन पर हल्की बारिश की बूंदें पड़ीं, तो उनका मोबाइल फोन काम करना बंद कर दिया। सर्विस सेंटर भेजने पर भी जब फोन की मरम्मत नहीं हो पाई और कंपनी ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया, तो उन्होंने न्याय के लिए जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।
कंपनी के दावे को गलत मानते हुए आयोग ने सुनाया फैसला
पीड़ित उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर करते हुए बताया कि कंपनी ने जो दावा किया था कि यह मोबाइल वाटरप्रूफ है, वह झूठा साबित हुआ। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और महिला सदस्य संतोष ने पत्रावली में मौजूद सभी साक्ष्यों और दोनों पक्षों की बहस को विस्तार से सुना। साक्ष्यों के अवलोकन के बाद आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि उपभोक्ता को क्षति हुई है। इसके आधार पर, मोबाइल की संपूर्ण कीमत, ब्याज और अतिरिक्त क्षतिपूर्ति मिलाकर कुल 1.57 लाख रुपये से अधिक की राशि उपभोक्ता को देने का आदेश सुनाया गया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उपभोक्ताओं को सही उत्पाद और न्याय मिल सके।
हमें फॉलो करें
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
- गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
- कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
- गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
- मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
- खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें
- गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
- ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
- गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
- गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य
- गोरखपुर: हड़हवा फाटक पर नाला ऊँचा होने से भड़के लोग, मेयर ने PWD के पेंच कसने के दिए निर्देश