क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • IGNOU में नया 4 वर्षीय गृह विज्ञान कोर्स शुरू! जानें योग्यता, फीस और फायदे, करियर को मिलेगी नई उड़ान!

    IGNOU में नया 4 वर्षीय गृह विज्ञान कोर्स शुरू! जानें योग्यता, फीस और फायदे, करियर को मिलेगी नई उड़ान!

  • गोरखपुर नगर निगम का लैंड बैंक अब 130 एकड़ का, मोबाइल ऐप पर भी दिखेगा पूरा रिकॉर्ड!

    गोरखपुर नगर निगम का लैंड बैंक अब 130 एकड़ का, मोबाइल ऐप पर भी दिखेगा पूरा रिकॉर्ड!

  • डीडीयूजीयू छात्रों के लिए सुनहरा अवसर! एएआई संग ऐतिहासिक समझौता, विमानन क्षेत्र में मिलेगी इंटर्नशिप!

    डीडीयूजीयू छात्रों के लिए सुनहरा अवसर! एएआई संग ऐतिहासिक समझौता, विमानन क्षेत्र में मिलेगी इंटर्नशिप!

  • अरे! ये टप्पेबाज तो निकला HIV पॉजिटिव, बीमारी फैलाने को महिलाओं से की गंदी हरकत!

    अरे! ये टप्पेबाज तो निकला HIV पॉजिटिव, बीमारी फैलाने को महिलाओं से की गंदी हरकत!

  • आकाशीय बिजली का कहर: तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली, 3 किसानों की मौत और 7 घायल

    आकाशीय बिजली का कहर: तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली, 3 किसानों की मौत और 7 घायल

  • मानसून की पहली बारिश: गर्मी से राहत, पर जलभराव से आफत

    मानसून की पहली बारिश: गर्मी से राहत, पर जलभराव से आफत

  • गोरखपुर: BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल, लखनऊ रेफर

    गोरखपुर: BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल, लखनऊ रेफर

  • Apple करेगा $1 बिलियन का सबसे बड़ा अधिग्रहण? BSNL का नया 5G, फेक न्यूज़ पर जेल और ढेरों नए फोन!

    Apple करेगा $1 बिलियन का सबसे बड़ा अधिग्रहण? BSNL का नया 5G, फेक न्यूज़ पर जेल और ढेरों नए फोन!

  • ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 27वीं मंजिल से गिरकर मसूरी गांव निवासी दो भाइयों की मौत

    ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 27वीं मंजिल से गिरकर मसूरी गांव निवासी दो भाइयों की मौत

  • गोरखपुर आम महोत्सव: करेलवा, लतवा से नाजुक बदन तक, 50+ किस्मों की महक और स्वाद का चला जादू

    गोरखपुर आम महोत्सव: करेलवा, लतवा से नाजुक बदन तक, 50+ किस्मों की महक और स्वाद का चला जादू

  • प्रेमिका पहुंची थाने, कहा – “इसी से करूंगी शादी!” परिजनों ने दिया ये आश्वासन तब लौटी घर

    प्रेमिका पहुंची थाने, कहा – “इसी से करूंगी शादी!” परिजनों ने दिया ये आश्वासन तब लौटी घर

  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास: दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं, 44 लिफ्टें और रूफ प्लाजा!

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास: दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं, 44 लिफ्टें और रूफ प्लाजा!

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक