क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • अगले महीने से एयरपोर्ट और झंगहा क्षेत्र में दौड़ेगी नई ई-बसें! प्रदूषण कम, सुविधा ज़्यादा!

    अगले महीने से एयरपोर्ट और झंगहा क्षेत्र में दौड़ेगी नई ई-बसें! प्रदूषण कम, सुविधा ज़्यादा!

  • गोरखपुर में 70+ बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना अब हुआ आसान, विशेष शिविर शुरू

    गोरखपुर में 70+ बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना अब हुआ आसान, विशेष शिविर शुरू

  • MMMUT और DVNPG में एडमिशन के ये हैं ज़रूरी अपडेट, किसानों के लिए भी यहां है एक अच्छी खबर

    MMMUT और DVNPG में एडमिशन के ये हैं ज़रूरी अपडेट, किसानों के लिए भी यहां है एक अच्छी खबर

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा: आयुष विश्वविद्यालय की सौगात और 61 मेडिकल छात्रों को दीक्षा!

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा: आयुष विश्वविद्यालय की सौगात और 61 मेडिकल छात्रों को दीक्षा!

  • झोलाछाप ने किया फ्रैक्चर कूल्हे का इलाज, चार इंच छोटा हो गया बच्ची का पैर, मां पहुंची थाने

    झोलाछाप ने किया फ्रैक्चर कूल्हे का इलाज, चार इंच छोटा हो गया बच्ची का पैर, मां पहुंची थाने

  • बस थोड़ा और इंतज़ार, 13 जानवरों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही खुलेगा चिड़ियाघर

    बस थोड़ा और इंतज़ार, 13 जानवरों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही खुलेगा चिड़ियाघर

  • मानबेला में तैयार हुआ भव्य कन्वेंशन सेंटर, जल्द होगा लोकार्पण; बुकिंग भी होगी शुरू

    मानबेला में तैयार हुआ भव्य कन्वेंशन सेंटर, जल्द होगा लोकार्पण; बुकिंग भी होगी शुरू

  • डीडीयू प्रवेश परीक्षा: जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होंगी, आवेदन व सुधार की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ी

    डीडीयू प्रवेश परीक्षा: जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होंगी, आवेदन व सुधार की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ी

  • करोड़ों की ठगी! फर्जी ट्रेडिंग कंपनी मालिक 50 लोगों का पैसा लेकर भागा, पुलिस जांच जारी

    करोड़ों की ठगी! फर्जी ट्रेडिंग कंपनी मालिक 50 लोगों का पैसा लेकर भागा, पुलिस जांच जारी

  • स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

    स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

  • गोरखपुर में मकान बनवाने वालों के लिए ज़रूरी खबर, जीडीए ने बढ़ाईं नक्शा पास कराने की दरें

    गोरखपुर में मकान बनवाने वालों के लिए ज़रूरी खबर, जीडीए ने बढ़ाईं नक्शा पास कराने की दरें

  • दुखद: किडनी की पथरी के इलाज की नहीं थी आस, किशोरी ने खत्म कर ली ज़िंदगी

    दुखद: किडनी की पथरी के इलाज की नहीं थी आस, किशोरी ने खत्म कर ली ज़िंदगी

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक