क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • चौरीचौरा: एशियन फर्टिलाइजर फैक्ट्री से दूषित गैस का रिसाव, 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों का हंगामा

    चौरीचौरा: एशियन फर्टिलाइजर फैक्ट्री से दूषित गैस का रिसाव, 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों का हंगामा

  • एनईआर समाचार: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…अब इन ट्रेनों का कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

    एनईआर समाचार: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…अब इन ट्रेनों का कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • एम्स की पहल: शहर के पुलिस अधिकारियों को मिला फॉरेंसिक प्रशिक्षण

    एम्स की पहल: शहर के पुलिस अधिकारियों को मिला फॉरेंसिक प्रशिक्षण

  • डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल, 5 साल की बच्ची का एम्स में सफल ऑपरेशन, तीन साल से नहीं खुल रहा था मुँह

    डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल, 5 साल की बच्ची का एम्स में सफल ऑपरेशन, तीन साल से नहीं खुल रहा था मुँह

  • गोरखपुर: शादी के गहने खरीदने निकली महिला लापता, परिवार में मचा कोहराम

    गोरखपुर: शादी के गहने खरीदने निकली महिला लापता, परिवार में मचा कोहराम

  • गाजियाबाद: बाइक के सामने आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से गिरीं महिला दरोगा, हादसे में गई जान

    गाजियाबाद: बाइक के सामने आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से गिरीं महिला दरोगा, हादसे में गई जान

  • गोरखपुर जंक्शन से लेकर चटोरी गली तक बहुत कुछ बदल रहा, जानें शहर की अच्छी खबरें

    गोरखपुर जंक्शन से लेकर चटोरी गली तक बहुत कुछ बदल रहा, जानें शहर की अच्छी खबरें

  • गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात DSC जवान ने अपनी सर्विस राइफल से की आत्महत्या

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात DSC जवान ने अपनी सर्विस राइफल से की आत्महत्या

  • DDUGU में प्रवेश का दूसरा चरण शुरू, पूर्व विभागाध्यक्ष बने नेपाल आयोग के अध्यक्ष; संस्कृत और विज्ञान का संगम

    DDUGU में प्रवेश का दूसरा चरण शुरू, पूर्व विभागाध्यक्ष बने नेपाल आयोग के अध्यक्ष; संस्कृत और विज्ञान का संगम

  • हज 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई

    हज 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई

  • गोरखपुर: जर्जर स्कूल में प्लास्टर गिरा, छात्र घायल, प्रधानाध्यापिका निलंबित, जानें पूरा मामला

    गोरखपुर: जर्जर स्कूल में प्लास्टर गिरा, छात्र घायल, प्रधानाध्यापिका निलंबित, जानें पूरा मामला

  • गोरखपुर शिक्षा समाचार: डीडीयू में एसी दान से लेकर एम्स में ₹10 नाइट शेल्टर तक, जानें सभी बड़ी खबरें!

    गोरखपुर शिक्षा समाचार: डीडीयू में एसी दान से लेकर एम्स में ₹10 नाइट शेल्टर तक, जानें सभी बड़ी खबरें!

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक