क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • वायरल वीडियो: जमीन विवाद में मचा तांडव तो बेटा फोन पर बोला-पापा घर मत आना, वरना जान से मार देंगे

    वायरल वीडियो: जमीन विवाद में मचा तांडव तो बेटा फोन पर बोला-पापा घर मत आना, वरना जान से मार देंगे

  • सीएम योगी का तोहफा: अब सस्ता होगा शादी-ब्याह, जानिए क्या हैं दो नए कन्वेंशन सेंटर की खासियतें

    सीएम योगी का तोहफा: अब सस्ता होगा शादी-ब्याह, जानिए क्या हैं दो नए कन्वेंशन सेंटर की खासियतें

  • महराजगंज: टुल्लू पंप बना काल, पिता को बचाने गया बेटा, दोनों की करंट लगने से दर्दनाक मौत

    महराजगंज: टुल्लू पंप बना काल, पिता को बचाने गया बेटा, दोनों की करंट लगने से दर्दनाक मौत

  • महराजगंज: अगर आपके DL या RC में गलत मोबाइल नंबर है, तो तुरंत बदलें; वरना सस्पेंड हो जाएगा लाइसेंस

    महराजगंज: अगर आपके DL या RC में गलत मोबाइल नंबर है, तो तुरंत बदलें; वरना सस्पेंड हो जाएगा लाइसेंस

  • घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया लेखपाल, बचने के लिए भागा तो एंटी करप्शन टीम घसीटते हुए ले गई; वीडियो वायरल

    घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया लेखपाल, बचने के लिए भागा तो एंटी करप्शन टीम घसीटते हुए ले गई; वीडियो वायरल

  • त्योहारों पर घर जाने की टेंशन खत्म! दिल्ली, NCR और चंडीगढ़ से बिहार के लिए इस दिन से बसें चलेंगी, फटाफट बुक करें टिकट

    त्योहारों पर घर जाने की टेंशन खत्म! दिल्ली, NCR और चंडीगढ़ से बिहार के लिए इस दिन से बसें चलेंगी, फटाफट बुक करें टिकट

  • पेंशनरों ने एक साथ मनाया विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

    पेंशनरों ने एक साथ मनाया विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

  • डीडीयू: भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 8 सितंबर को, कुलपति ने किया पोस्टर का विमोचन

    डीडीयू: भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 8 सितंबर को, कुलपति ने किया पोस्टर का विमोचन

  • गोरखपुर: खेल, स्मार्ट चौराहों से लेकर रिकॉर्ड प्लेसमेंट तक, शहर की आज की पांच बड़ी खबरें

    गोरखपुर: खेल, स्मार्ट चौराहों से लेकर रिकॉर्ड प्लेसमेंट तक, शहर की आज की पांच बड़ी खबरें

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘महिला हुनर हाट’ ने दी महिला सशक्तीकरण को नई दिशा

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘महिला हुनर हाट’ ने दी महिला सशक्तीकरण को नई दिशा

  • डीडीयू से निकला भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नया प्रतीक चिह्न, डॉ. गौरी शंकर चौहान ने रचा इतिहास

    डीडीयू से निकला भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नया प्रतीक चिह्न, डॉ. गौरी शंकर चौहान ने रचा इतिहास

  • गाजियाबाद: पति ने बेरहमी से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, 14 महीने का बच्चा हुआ अनाथ, आरोपी फरार

    गाजियाबाद: पति ने बेरहमी से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, 14 महीने का बच्चा हुआ अनाथ, आरोपी फरार

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक