Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
बतकही: हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के…
-
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: यात्री ने कॉकपिट खोलने की कोशिश, वाराणसी में 9 हिरासत में
-
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 3 घायल
-
गोंडा में सनसनीखेज वारदात: जमीन विवाद में दामाद ने पत्नी और ससुर को उतारा मौत के घाट, करंट लगाकर हत्या की आशंका
-
गोरखपुर में सीएम योगी की अनोखी पहल, खुद व्यापारियों के पास जाकर बताई घटी जीएसटी दरें
-
नीट छात्र दीपक हत्याकांड: सीएम योगी ने परिवार को दी 5 लाख रुपये की मदद, हर संभव कार्रवाई का भरोसा
-
मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी सीएम ने कराया भर्ती, लोहिया से मेदांता शिफ्ट, हालत स्थिर
-
सीएम योगी का जनता दर्शन, सुनीं 250 लोगों की समस्याएं, राशन कार्ड और इलाज में मदद का भरोसा
-
कपिलवस्तु के पवित्र बुद्ध अवशेषों की रूस में लगेगी प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नेतृत्व
-
बस्ती में पैसे डबल करने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया
-
बिहार में पुलिस टीम पर पशु तस्करों का हमला, कुशीनगर तक हड़कंप
-
गाजियाबाद: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो
One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।