क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • गोरखपुर: बिजली विभाग में मीटर घोटाले और छात्रा की मौत मामले में 8 अधिकारी-कर्मी निलंबित और 6 बर्खास्त

    गोरखपुर: बिजली विभाग में मीटर घोटाले और छात्रा की मौत मामले में 8 अधिकारी-कर्मी निलंबित और 6 बर्खास्त

  • इस बार अयोध्या दीपोत्सव में 26 लाख दीपों के साथ 1251 अर्चक भी रचेंगे नया इतिहास

    इस बार अयोध्या दीपोत्सव में 26 लाख दीपों के साथ 1251 अर्चक भी रचेंगे नया इतिहास

  • गोरखपुर: गोरक्षपीठ में योगी आदित्यनाथ ने की मां शैलपुत्री की पूजा, नवरात्रि का अनुष्ठान शुरू

    गोरखपुर: गोरक्षपीठ में योगी आदित्यनाथ ने की मां शैलपुत्री की पूजा, नवरात्रि का अनुष्ठान शुरू

  • आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई कल, दो साल बाद आएंगे बाहर

    आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई कल, दो साल बाद आएंगे बाहर

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में नवरात्रि की धूम: नवरंग गरबा महोत्सव कार्यशाला में उमड़ी भीड़, कुलपति भी हुईं शामिल

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में नवरात्रि की धूम: नवरंग गरबा महोत्सव कार्यशाला में उमड़ी भीड़, कुलपति भी हुईं शामिल

  • रामधारी सिंह ‘दिनकर’: जन-कवि से राष्ट्र-कवि तक – जयंती पर विशेष श्रद्धांजलि

    रामधारी सिंह ‘दिनकर’: जन-कवि से राष्ट्र-कवि तक – जयंती पर विशेष श्रद्धांजलि

  • Jobs this week: 26 विभागों में बंपर सरकारी नौकरियां! 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका

    Jobs this week: 26 विभागों में बंपर सरकारी नौकरियां! 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका

  • बतकही: हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के…

    बतकही: हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के…

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: यात्री ने कॉकपिट खोलने की कोशिश, वाराणसी में 9 हिरासत में

    एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: यात्री ने कॉकपिट खोलने की कोशिश, वाराणसी में 9 हिरासत में

  • प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 3 घायल

    प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 3 घायल

  • गोंडा में सनसनीखेज वारदात: जमीन विवाद में दामाद ने पत्नी और ससुर को उतारा मौत के घाट, करंट लगाकर हत्या की आशंका

    गोंडा में सनसनीखेज वारदात: जमीन विवाद में दामाद ने पत्नी और ससुर को उतारा मौत के घाट, करंट लगाकर हत्या की आशंका

  • गोरखपुर में सीएम योगी की अनोखी पहल, खुद व्यापारियों के पास जाकर बताई घटी जीएसटी दरें

    गोरखपुर में सीएम योगी की अनोखी पहल, खुद व्यापारियों के पास जाकर बताई घटी जीएसटी दरें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक