क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • यूपी में पशु तस्करों पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ का वार, बिहार तक फैले हैं तार, 7 वांछितों पर ₹25,000 का इनाम घोषित

    यूपी में पशु तस्करों पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ का वार, बिहार तक फैले हैं तार, 7 वांछितों पर ₹25,000 का इनाम घोषित

  • गाजियाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष और बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

    गाजियाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष और बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

  • गोरखपुर चिड़ियाघर में खुशखबरी, ‘हर’ और ‘गौरी’ करेंगे प्रदेश की शान में इज़ाफा

    गोरखपुर चिड़ियाघर में खुशखबरी, ‘हर’ और ‘गौरी’ करेंगे प्रदेश की शान में इज़ाफा

  • गोरखपुर में करंट से मौत: लापरवाही पर गिरी गाज, कई अधिकारी और कर्मचारी होंगे निलंबित

    गोरखपुर में करंट से मौत: लापरवाही पर गिरी गाज, कई अधिकारी और कर्मचारी होंगे निलंबित

  • रामगढ़ताल में आयोजित ‘बथवाल कप’ रोइंग प्रतियोगिता में हरियाणा का जलवा

    रामगढ़ताल में आयोजित ‘बथवाल कप’ रोइंग प्रतियोगिता में हरियाणा का जलवा

  • राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता का गोरखपुर में हुआ भव्य आगाज, पहले दिन यूपी की टीमों का रहा दबदबा

    राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता का गोरखपुर में हुआ भव्य आगाज, पहले दिन यूपी की टीमों का रहा दबदबा

  • लखनऊ में रफ्तार का कहर: बेकाबू थार ने ई-ऑटो को रौंदा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

    लखनऊ में रफ्तार का कहर: बेकाबू थार ने ई-ऑटो को रौंदा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

  • गोरखपुर में योगी ने दिए विकसित भारत के पांच मंत्र, बोले -हमें फिर से विभाजित नहीं होना है

    गोरखपुर में योगी ने दिए विकसित भारत के पांच मंत्र, बोले -हमें फिर से विभाजित नहीं होना है

  • एमएमएमयूटी गोरखपुर के 8 शिक्षक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

    एमएमएमयूटी गोरखपुर के 8 शिक्षक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

  • दीपक, तुम्हारे साहस ने नाके-चौकी पर ‘सौदे’ करने वाली खाकी के इस झूठ को नंगा कर दिया — ‘ऑल इज़ वेल’

    दीपक, तुम्हारे साहस ने नाके-चौकी पर ‘सौदे’ करने वाली खाकी के इस झूठ को नंगा कर दिया — ‘ऑल इज़ वेल’

  • गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे कलश स्थापना

    गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे कलश स्थापना

  • गाजियाबाद: लाल कुआं के पास हुआ भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला कांस्टेबल अनुराधा की मौत

    गाजियाबाद: लाल कुआं के पास हुआ भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला कांस्टेबल अनुराधा की मौत

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक