क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • बरेली बवाल: पुलिस का ‘एक्शन मोड’, दो और आरोपियों का एनकाउंटर, सपा-बसपा के पूर्व सांसद ‘हाउस अरेस्ट’

    बरेली बवाल: पुलिस का ‘एक्शन मोड’, दो और आरोपियों का एनकाउंटर, सपा-बसपा के पूर्व सांसद ‘हाउस अरेस्ट’

  • धर्मांतरण का ‘चंगाई’ रैकेट: गोरखपुर में 100 गरीब हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश, 2 गिरफ्तार

    धर्मांतरण का ‘चंगाई’ रैकेट: गोरखपुर में 100 गरीब हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश, 2 गिरफ्तार

  • ‘चटोरी गली’ में पार्किंग से निगम ने उठाई स्कूटी, व्यापारी ने 40 हजार रुपये गायब होने का लगाया आरोप

    ‘चटोरी गली’ में पार्किंग से निगम ने उठाई स्कूटी, व्यापारी ने 40 हजार रुपये गायब होने का लगाया आरोप

  • गोरखपुर: छपिया फोरलेन बना मौत का रास्ता, बुलेट सवार छात्रा की सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम

    गोरखपुर: छपिया फोरलेन बना मौत का रास्ता, बुलेट सवार छात्रा की सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम

  • डीडीयू में जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ी पहल, परिसर में स्थापित होगा 12 KLD क्षमता का STP

    डीडीयू में जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ी पहल, परिसर में स्थापित होगा 12 KLD क्षमता का STP

  • गोरखपुर यातायात डायवर्जन, दुर्गा पूजा और दशहरा मेले के लिए दो दिन बदलेगा रूट, आज शाम 5 बजे से लागू

    गोरखपुर यातायात डायवर्जन, दुर्गा पूजा और दशहरा मेले के लिए दो दिन बदलेगा रूट, आज शाम 5 बजे से लागू

  • गोरखपुर में बाइक टक्कर के बाद भीड़ का तांडव, 11वीं के छात्र आकाश निषाद की पीट-पीटकर हत्या

    गोरखपुर में बाइक टक्कर के बाद भीड़ का तांडव, 11वीं के छात्र आकाश निषाद की पीट-पीटकर हत्या

  • बुढ़िया माई मंदिर पर बनेगा झूला पुल, सीएम योगी ने नवरात्र में दिया बड़ा तोहफा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    बुढ़िया माई मंदिर पर बनेगा झूला पुल, सीएम योगी ने नवरात्र में दिया बड़ा तोहफा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

  • गोरखपुर: शाहपुर में बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

    गोरखपुर: शाहपुर में बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

  • फातिमा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में ‘विश्व हृदय दिवस’ पर कार्डियोलॉजिस्ट ने दिए स्वस्थ रहने के मंत्र

    फातिमा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में ‘विश्व हृदय दिवस’ पर कार्डियोलॉजिस्ट ने दिए स्वस्थ रहने के मंत्र

  • पार्सल पर लेबल बदलकर एप्पल के चार महंगे लैपटॉप कौड़ियों में ले लिए, डिलीवरी बॉय को ऐसे ठग लिया

    पार्सल पर लेबल बदलकर एप्पल के चार महंगे लैपटॉप कौड़ियों में ले लिए, डिलीवरी बॉय को ऐसे ठग लिया

  • गोरखपुर में ‘रंगे आलू’ पर बड़ी कार्रवाई: दो ट्रक ज़ब्त, मजदूरों को हुई थी खुजली

    गोरखपुर में ‘रंगे आलू’ पर बड़ी कार्रवाई: दो ट्रक ज़ब्त, मजदूरों को हुई थी खुजली

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक