क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • MMMUT School of Medical Sciences को मिली हरी झंडी, एमबीबीएस सहित कई नए कोर्स होंगे शुरू

    MMMUT School of Medical Sciences को मिली हरी झंडी, एमबीबीएस सहित कई नए कोर्स होंगे शुरू

  • गोरखपुर चिड़ियाघर में मौत का सिलसिला जारी, बर्ड फ्लू के बाद अब बब्बर शेर ‘भरत’ की मिर्गी से मौत, उठे सवाल

    गोरखपुर चिड़ियाघर में मौत का सिलसिला जारी, बर्ड फ्लू के बाद अब बब्बर शेर ‘भरत’ की मिर्गी से मौत, उठे सवाल

  • गोरखपुर: जगन्नाथपुर में घर के बाहर से सगी बहनों के अपहरण की कोशिश, शोर सुनकर युवक फरार

    गोरखपुर: जगन्नाथपुर में घर के बाहर से सगी बहनों के अपहरण की कोशिश, शोर सुनकर युवक फरार

  • दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 38 स्पेशल ट्रेनें

    दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 38 स्पेशल ट्रेनें

  • MMMUT करेगा वियतनाम के दो विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक समझौता, छात्रों को मिलेगी संयुक्त डिग्री

    MMMUT करेगा वियतनाम के दो विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक समझौता, छात्रों को मिलेगी संयुक्त डिग्री

  • गोरखपुर में साहित्य और इतिहास का संगम, डॉ. राजवन्ती मान को मिला आयाम सम्मान 2025

    गोरखपुर में साहित्य और इतिहास का संगम, डॉ. राजवन्ती मान को मिला आयाम सम्मान 2025

  • अयोध्या: बीकापुर में जोरदार विस्फोट से 2 घर जमींदोज, एक की मौत; राममंदिर से 28 KM दूर हुआ हादसा

    अयोध्या: बीकापुर में जोरदार विस्फोट से 2 घर जमींदोज, एक की मौत; राममंदिर से 28 KM दूर हुआ हादसा

  • गोरखनाथ रोड आरओबी: रेलवे ब्लॉक ने रोकी काम की रफ्तार, डीएम-कमिश्नर ने किया निरीक्षण

    गोरखनाथ रोड आरओबी: रेलवे ब्लॉक ने रोकी काम की रफ्तार, डीएम-कमिश्नर ने किया निरीक्षण

  • गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप, यात्रियों को 10 घंटे तक झेलनी पड़ी भारी परेशानी

    गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप, यात्रियों को 10 घंटे तक झेलनी पड़ी भारी परेशानी

  • कानपुर: बर्गर-पिज्जा की लत में बेटा बेच रहा था बहन की सगाई की अंगूठी, सराफा व्यापारी की समझदारी से बची

    कानपुर: बर्गर-पिज्जा की लत में बेटा बेच रहा था बहन की सगाई की अंगूठी, सराफा व्यापारी की समझदारी से बची

  • गुरु गोरखनाथ ने की थी इस मंदिर की स्थापना, यहां त्रेता युग से जल रही अखंड ज्योति, 51 शक्तिपीठों में से है एक

    गुरु गोरखनाथ ने की थी इस मंदिर की स्थापना, यहां त्रेता युग से जल रही अखंड ज्योति, 51 शक्तिपीठों में से है एक

  • लखनऊ: 170 एकड़ में फैला सहारा का साम्राज्य बिखरा, तीन दिनों में इस आलीशान महल पर लग जाएगा ताला

    लखनऊ: 170 एकड़ में फैला सहारा का साम्राज्य बिखरा, तीन दिनों में इस आलीशान महल पर लग जाएगा ताला

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक