Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
गोरखपुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को मिले 18 नए शिक्षक, नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
एम्स गोरखपुर का कमाल: पहली बार बिना बड़े चीरे के हुई स्पाइन सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें
-
Cold Wave: गोरखपुर में भीषण ठंड का कहर, DM ने बदला स्कूलों का समय; 10 बजे से खुलेंगे विद्यालय
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर में 19 से शुरू होगा सपा का ‘SIR विशेष गहन पुनरीक्षण’ प्रशिक्षण शिविर, देखें पूरा शेड्यूल
-
GST सर्टिफिकेट कोर्स परीक्षा स्थगित, विश्वविद्यालय ने जारी किया नया नोटिस, जानें कब होगी परीक्षा
-
IPL Auction: गोरखपुर का बेटा आईपीएल में दिखाएगा दम, जानें कौन हैं मिस्ट्री स्पिनर विशाल निषाद
-
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ₹1.30 लाख के पार पहुंचा गोल्ड; चेक करें ताजा रेट्स
-
Border 2 Teaser Launch: पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार दिखे सनी देओल, इवेंट में रो पड़े ‘तारा सिंह’
One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।