क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल को मिली आधुनिक ICU की सौगात, जीएम ने परखे जीवन रक्षक उपकरण

    Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल को मिली आधुनिक ICU की सौगात, जीएम ने परखे जीवन रक्षक उपकरण

  • Gorakhpur News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों का हल्लाबोल, 1 जनवरी से अंतरिम राहत देने की उठी मांग

    Gorakhpur News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों का हल्लाबोल, 1 जनवरी से अंतरिम राहत देने की उठी मांग

  • DDU Gorakhpur: ₹99 लाख की हाई-टेक नर्सरी से बदलेगी पूर्वांचल की खेती, कुलपति ने किया शिलान्यास

    DDU Gorakhpur: ₹99 लाख की हाई-टेक नर्सरी से बदलेगी पूर्वांचल की खेती, कुलपति ने किया शिलान्यास

  • DDU Gorakhpur: अब मशीन बताएगी आपका स्ट्रेस लेवल, यूनिवर्सिटी में खुलेगा देश का अनूठा ‘स्नेह’ सेंटर

    DDU Gorakhpur: अब मशीन बताएगी आपका स्ट्रेस लेवल, यूनिवर्सिटी में खुलेगा देश का अनूठा ‘स्नेह’ सेंटर

  • Gorakhpur: नववर्ष पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे डीआईजी डॉ. एस चनप्पा, सुरक्षा चक्र का खुद किया मुआयना

    Gorakhpur: नववर्ष पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे डीआईजी डॉ. एस चनप्पा, सुरक्षा चक्र का खुद किया मुआयना

  • गोरखपुर: फातिमा अस्पताल में केक काटकर मना नववर्ष, डॉ. संतोष सेबास्टियन ने दिया सेवा का बड़ा मंत्र

    गोरखपुर: फातिमा अस्पताल में केक काटकर मना नववर्ष, डॉ. संतोष सेबास्टियन ने दिया सेवा का बड़ा मंत्र

  • गोरखपुर: निजी अस्पताल के इलाज से पेट में हुए थे 6 छेद, BRD के डॉक्टरों ने 17 यूनिट खून और इलाज से बचाया

    गोरखपुर: निजी अस्पताल के इलाज से पेट में हुए थे 6 छेद, BRD के डॉक्टरों ने 17 यूनिट खून और इलाज से बचाया

  • गोरखपुर जिला अस्पताल में 14 बेड का स्पेशल ‘कोल्ड वेव वार्ड’ तैयार, मरीजों को मिलेगा हीटर और गर्म पानी

    गोरखपुर जिला अस्पताल में 14 बेड का स्पेशल ‘कोल्ड वेव वार्ड’ तैयार, मरीजों को मिलेगा हीटर और गर्म पानी

  • गोरखपुर-नौतनवा रेल मार्ग: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 100 भेड़ों की मौत, कोहरे ने मचाई तबाही

    गोरखपुर-नौतनवा रेल मार्ग: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 100 भेड़ों की मौत, कोहरे ने मचाई तबाही

  • योगी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: गोरखपुर और लखनऊ समेत इन शहरों में आएंगी नई आवासीय योजनाएं

    योगी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: गोरखपुर और लखनऊ समेत इन शहरों में आएंगी नई आवासीय योजनाएं

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर: सरकारी धन डकारने वाले डाक सहायक पर गिरी गाज, आरोग्य मंदिर पोस्ट ऑफिस कर्मी सस्पेंड

    गोरखपुर: सरकारी धन डकारने वाले डाक सहायक पर गिरी गाज, आरोग्य मंदिर पोस्ट ऑफिस कर्मी सस्पेंड

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक