क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • कैंची धाम के वो ‘बाबा’ जिन्हें स्टीव जॉब्स और जुकरबर्ग भी मानते थे गुरु! जानें उनके अविश्वसनीय चमत्कार!

    कैंची धाम के वो ‘बाबा’ जिन्हें स्टीव जॉब्स और जुकरबर्ग भी मानते थे गुरु! जानें उनके अविश्वसनीय चमत्कार!

  • गोरखपुर में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; अगले 2 दिन भीगने को रहें तैयार!

    गोरखपुर में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; अगले 2 दिन भीगने को रहें तैयार!

  • कला का धमाल! 125 से अधिक बच्चों ने सीखी लोककला पेंटिंग की बारीकियां

    कला का धमाल! 125 से अधिक बच्चों ने सीखी लोककला पेंटिंग की बारीकियां

  • ‘किस्सा मौजपुर का’ नाटक का पोस्टर विमोचन: हास्य के जरिए दिया जाएगा कन्या भ्रूण हत्या पर बड़ा संदेश

    ‘किस्सा मौजपुर का’ नाटक का पोस्टर विमोचन: हास्य के जरिए दिया जाएगा कन्या भ्रूण हत्या पर बड़ा संदेश

  • कुख्यात माफिया सुधीर सिंह ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

    कुख्यात माफिया सुधीर सिंह ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा: पहला जत्था 15 जून को होगा रवाना, देखें यात्रियों के लिए क्या हैं खास इंतज़ाम

    कैलाश मानसरोवर यात्रा: पहला जत्था 15 जून को होगा रवाना, देखें यात्रियों के लिए क्या हैं खास इंतज़ाम

  • गाजियाबाद: बाल्टी गिरने के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत

    गाजियाबाद: बाल्टी गिरने के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत

  • एमएमएमयूटी: अत्याधुनिक ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी लैब’ की होगी शुरुआत, बैटरी क्षमता पर होगा शोध

    एमएमएमयूटी: अत्याधुनिक ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी लैब’ की होगी शुरुआत, बैटरी क्षमता पर होगा शोध

  • बर्ड फ्लू पर बड़ी राहत! गोरखपुर में मुर्गों के 350 सैंपल निकले निगेटिव, क्या चिकन खाना अब सुरक्षित है?

    बर्ड फ्लू पर बड़ी राहत! गोरखपुर में मुर्गों के 350 सैंपल निकले निगेटिव, क्या चिकन खाना अब सुरक्षित है?

  • गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का PM मोदी करेंगे उद्घाटन! जानें पूरा शेड्यूल

    गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का PM मोदी करेंगे उद्घाटन! जानें पूरा शेड्यूल

  • कोरोना: मामले 7 हजार के पार, नए वेरिएंट से अब तक 77 मौतें; अयोध्या में भी मिले 4 केस

    कोरोना: मामले 7 हजार के पार, नए वेरिएंट से अब तक 77 मौतें; अयोध्या में भी मिले 4 केस

  • Job Alert: झारखंड SSC, बिहार PSC, DRDO और अन्य में निकली बंपर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

    Job Alert: झारखंड SSC, बिहार PSC, DRDO और अन्य में निकली बंपर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक