महराजगंज के रतनपुर में हाईवोल्टेज बिजली की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर धर्मेंद्र की मौत। मां और पड़ोसन गंभीर रूप से झुलसीं। गांव में पसरा मातम।
महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 16 वर्षीय किशोर धर्मेंद्र यादव हाईवोल्टेज बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसकी मां और एक पड़ोसन भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। बुधवार को जब शव पोस्टमार्टम के बाद घर वापस आया तो गांव में कोहराम मच गया।
छत पर चारपाई ले जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब 10 बजे योगेंद्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव भीषण गर्मी से बचने के लिए लोहे की चारपाई लेकर छत पर जा रहा था। इसी दौरान लोहे की चारपाई 11 हजार हाईवोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Read…नकली फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार: फैक्ट्री मालिक से वसूली करते पकड़ा गया, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
इस हादसे के बाद घर में शार्ट सर्किट हो गया, जिसकी चपेट में आकर मृतक धर्मेंद्र की मां अनीता भी कमरे में झुलस गईं। मदद के लिए दौड़ी पड़ोसन दयाराम गोड़ की पत्नी सुमित्रा भी दरवाजे पर भीगी मिट्टी की वजह से बिजली की चपेट में आ गईं। किसी ने सोनौली फीडर पर फोन कर बिजली कटवाई, लेकिन दुर्भाग्यवश लाइट कटने से पहले ही धर्मेंद्र यादव की मौत हो चुकी थी।
मां और पड़ोसन जिंदगी-मौत से जूझ रही
ग्रामीणों ने घायल मां अनीता और पड़ोसन सुमित्रा को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ से अनीता की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने अनीता को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। पड़ोसन सुमित्रा भी इलाज करा रही हैं।
धर्मेंद्र यादव दो भाईयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई गोविंद यादव विदेश (कतर) में है, जो सूचना पाकर घर के लिए चल दिया है। घर में दो बहनें ममता और बबिता हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। यह गरीब परिवार मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहा था। घर के छोटे बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
इस संबंध में नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज