कुशीनगर के कनौरा गांव में विवादित खेत की जुताई रोकने पर रवि यादव की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस से की झड़प। पांच थानों की पुलिस तैनात, 3 आरोपी हिरासत में।
कुशीनगर: चौराखास क्षेत्र के कनौरा गांव में विवादित खेत की जुताई करने से रोकने पर शनिवार (14 जून 2025) को रवि यादव (28) नामक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात की जानकारी मिलते ही रवि के परिवार के लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँच गए और खेत में मौजूद ट्रैक्टर चालक समेत अन्य लोगों की पिटाई कर दी।
पुलिस को भी झेलना पड़ा आक्रोशित भीड़ का विरोध
सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से भी हाथापाई की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव में तनाव बढ़ने के मद्देनजर तत्काल पाँच थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
क्या है विवाद की जड़?
ग्रामीणों के अनुसार, कनौरा निवासी अजय यादव ने कुछ साल पहले रवि यादव की दादी से ढाई कट्ठा ज़मीन बैनामा कराई थी। हालाँकि, खतौनी में अजय का नाम दर्ज होने के बावजूद, ज़मीन पर रवि यादव का कब्ज़ा था और इस संबंध में मुकदमा कोर्ट में लंबित है।
Read…गोरखपुर में घर-दुकान लेने का शानदार मौका! राप्तीनगर टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी के लिए ई-पंजीकरण शुरू!
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अजय यादव अपने बिहार के रिश्तेदार का ट्रैक्टर मंगाकर अपने दोनों भाइयों अवधेश और संजय के साथ खेत की जुताई करने पहुँच गए। इसकी जानकारी होने पर रवि भी अपने भाई के साथ खेत में पहुँचा और जुताई करने से रोकने लगा।
रवि के भाई संतोष ने बताया कि खेत में विवाद बढ़ गया और अजय व उसके भाइयों ने बहस के दौरान ट्रैक्टर के सामने आए रवि को कुचल दिया।
अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित, 3 आरोपी हिरासत में
इस जानकारी के बाद खेत में पहुँचे रवि के पक्ष के लोगों ने अजय के सहयोगियों की जमकर पिटाई कर दी। घायल रवि को तत्काल सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ, तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह पाँच थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। गाँव वाले आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की माँग पर अड़े रहे। देर शाम तक पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले पाई।
सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज