गोरखपुर में डेढ़ लाख लोग पेयजल को तरस रहे, 18 नए ट्यूबवेल लगने के 4 माह बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं। केवल 4 ट्यूबवेल को मिला कनेक्शन, पानी सप्लाई में देरी।
गोरखपुर: शहर के करीब डेढ़ लाख लोग अभी भी सप्लाई वाले पानी का इंतजार कर रहे हैं। नगर निगम ने लगभग ₹10 करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों और नए जुड़े क्षेत्रों में 18 बड़े नलकूप (ट्यूबवेल) स्थापित करा दिए हैं, लेकिन बिजली का कनेक्शन न मिलने की वजह से इनका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर डेढ़ लाख से अधिक लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
4 माह बाद भी केवल 4 ट्यूबवेल को मिला कनेक्शन
ट्यूबवेल स्थापित हुए करीब चार महीने हो चुके हैं, लेकिन बिजली निगम की लेटलतीफी के कारण अब तक सिर्फ चार वार्डों में स्थापित ट्यूबवेल को ही बिजली का कनेक्शन मिल सका है। इनमें बड़गो, भरवलिया, लच्छीपुर और राजेंद्र प्रसाद नगर इलाके शामिल हैं। जलकल विभाग के अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल और नीरज वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
READ….गोरखपुर में अब सिग्नल पर नहीं लगेगी ‘धूप की चोट’! नगर निगम लगा रहा खास ‘हरी छत’, देखें कहाँ हुई
हालांकि, इन चार ट्यूबवेल से भी पानी की आपूर्ति शुरू होने में अभी एक पखवाड़ा (करीब 15 दिन) से ज़्यादा का समय लगने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि अभी करीब एक सप्ताह तक पानी की सप्लाई कर लीकेज की जाँच की जाएगी, जिसके बाद ही पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी।
14 वार्डों में अभी भी इंतजार
शहर के करीब 14 वार्डों के लोगों को अभी भी सप्लाई वाले पानी के लिए इंतजार करना होगा। नगर निगम ने जरूरत के मुताबिक भरवलिया, बड़गो, देवी प्रसाद नगर, विष्णुपुरम वी मार्ट गली में, रामजानकी नगर, हनुमंत नगर गोरखनाथ पुल के बगल में, राजेंद्र प्रसाद नगर, सूरजकुंड धाम नगर, उर्वरकनगर, माव नगर, विकास नगर विस्तार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर, लच्छीपुर, बिछिया, खोराबार, रानीडीहा, गोपलापुर इलाकों में कुल 18 ट्यूबवेल लगाए थे। इन सभी के पूरी तरह चालू होने पर डेढ़ लाख से ज़्यादा घरों तक पानी की आपूर्ति होने लगेगी।
महाप्रबंधक जलकल, रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि चार इलाकों के ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन हो चुका है। अगले सप्ताह तक अन्य ट्यूबवेल को बिजली कनेक्शन मिल जाने की संभावना है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज