गोरखपुर पुलिस ने रेलवे तकनीशियन भर्ती फर्जीवाड़े में गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी, पूर्व चेयरमैन के निजी सचिव रामसजीवन, कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्य और उनके बेटे राहुल प्रताप को गिरफ्तार किया।
गोरखपुर: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), गोरखपुर की ओर से निकाली गई तकनीशियन की भर्ती में हुए फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कैंट पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पूर्व चेयरमैन के निजी सचिव द्वितीय रामसजीवन, आरआरबी दफ्तर में कार्यरत रहे तत्कालीन कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्य और उनका बेटा राहुल प्रताप शामिल हैं। पूर्व निजी सचिव द्वितीय रामसजीवन के पुत्र सौरभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी भी दबिश दे रही है।
गैंगस्टर एक्ट में हुई थी कार्रवाई
यह गिरफ्तारी एक दिन पहले ही हुई कार्रवाई के बाद हुई है, जहाँ जिलाधिकारी (डीएम) की संस्तुति पर कैंट पुलिस ने इन चारों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। इस मामले में आरआरबी के सहायक सचिव एसएन उरांव की तहरीर पर दिसंबर 2024 में दो रेलकर्मियों और उनके बेटों सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
ऐसे हुआ था यह फर्जीवाड़ा?
जानकारी के अनुसार, आरआरबी गोरखपुर से मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में नियुक्ति के लिए एक पैनल लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें नौ अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे। आरोप है कि आरआरबी में कार्यरत तत्कालीन कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्य और चेयरमैन के तत्कालीन निजी सचिव द्वितीय रामसजीवन ने अनुपस्थित रहे दो अभ्यर्थियों की जगह अपने-अपने बेटों का नाम शामिल कर दिया था। 26 अप्रैल 2024 को यह सूची मॉडर्न कोच फैक्ट्री भिजवा दी गई थी।
जब वेरिफिकेशन के लिए कोच फैक्ट्री के कार्मिक विभाग से पत्र आया, तो उसके जवाब में भेजे गए पत्र पर चेयरमैन के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। संदेह जताया गया था कि चंद्रशेखर आर्य ने ही फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उस पत्र को वेरीफाई किया था। इस खुलासे के बाद ही चारों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
कैंट पुलिस ने सोमवार को मॉडल रेलवे कॉलोनी में रहने वाले उरुवा बाजार के रामसजीवन, और राप्ती नगर फेज फोर, रेल बिहार रोड में रहने वाले गाजीपुर के सहदात थाने के बरहपार नसरतपुर गांव निवासी पूर्व कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्य और उनके पुत्र राहुल प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपी सौरभ कुमार की तलाश में जुटी है और इन सभी आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज