गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज़। केसरिया रंग के 8 कोच गोरखपुर पहुँचे। 19 जून को रेलवे बोर्ड चेयरमैन करेंगे ट्रैक का निरीक्षण, 20 जून से चलेगी ट्रेन।
गोरखपुर: गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारियाँ अब तेज़ी से चल रही हैं। इसी क्रम में, सोमवार देर रात लखनऊ से केसरिया रंग के आठ अत्याधुनिक कोच गोरखपुर जंक्शन पहुँच गए हैं। इन कोचों की अगले दो दिनों तक मरम्मत और धुलाई का काम किया जाएगा, जिसके बाद इन्हें पाटलिपुत्र भेजा जाएगा।
19 जून को रेलवे बोर्ड चेयरमैन करेंगे ट्रैक का निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, 19 जून को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन गोरखपुर पहुँचेंगे। वे एक स्पेशल ट्रेन में बैठकर गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक रेल ट्रैक का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे, ताकि सुरक्षा और परिचालन संबंधी सभी पहलुओं की जाँच की जा सके। यह निरीक्षण वंदेभारत ट्रेन के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी तैयारियों के बाद, यह ट्रेन 20 जून से चलाई जाएगी।
Read … ATM कार्ड नहीं! अब PhonePe, Google Pay से SBI ATM से निकालें पैसे, ये है पूरा आसान तरीका
पीएम मोदी दे सकते हैं हरी झंडी, शेड्यूल का इंतजार
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में आयोजित एक समारोह में इस वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में इसे शामिल कर लिया गया है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से अभी तक इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस वंदेभारत की समयसारिणी और ट्रेन नंबर भी अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर रेलवे (NER) और पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने अपनी तरफ से सभी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
Read … आरआरबी भर्ती फर्जीवाड़ा: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सचिव और अधीक्षक भी शामिल
लखनऊ से आए ये आठ कोच सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे गोरखपुर पहुंचे थे। सभी कोच की साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कराने के बाद 18 जून को इन्हें पटना के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
इस बीच, प्रयागराज वंदेभारत में 16 कोच लगने के बाद खाली हुए आठ कोच को लखनऊ भेज दिया गया है। वंदेभारत को चलाने को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को लखनऊ के डीआरएम और अन्य अधिकारी भी गोरखपुर स्टेशन पहुँच रहे हैं।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: डीडीयू बना ODOC का नॉलेज पार्टनर, अब पूर्वांचल के पारंपरिक जायके को मिलेगी वैश्विक पहचान
- डीडीयू में भारतीय भाषाओं के भविष्य पर महामंथन, 22 जनवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- वकील के पिता से लूट के मामले में पुलिस सुस्त, कार्रवाई न होने पर एसएसपी से मिले नाराज अधिवक्ता
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: नहीं दिखा शाबान का चांद, अब 3 फरवरी को मनाई जाएगी शब-ए-बरात
- जिस कमरे में बिना बिजली-पंखे के बीते 4 साल, उसे देख भावुक हुए बृजभूषण सिंह, कहा-यहीं तपकर बना सोना
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: जिले में रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में हरिकीर्तन गायक समेत 4 की मौत, 4 घायल
- गोरखपुर MMMUT के 919 छात्रों ने NPTEL परीक्षा में लहराया परचम, दो छात्राएं बनीं नेशनल टॉपर
- गोरखपुर में लगी वोटरों की लाइन: संडे को विशेष अभियान में 18 हजार लोगों ने भरा फॉर्म-6, देखें अपनी विधानसभा का हाल
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गोरखपुर न्यूज़: कोचिंग जा रही छात्रा को गली में खींचने वाला युवक गिरफ्तार, कस्टडी में हाथ जोड़कर मांगी माफी
- गोरखपुर न्यूज़: अमर शहीद हेमू कालानी की याद में बच्चों ने उठाया ब्रश, जटाशंकर आश्रम में उकेरी शहादत
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- 95 रन पर ढेर हुई मीडिया इलेवन! रेलवे ने 6 विकेट से जीता मैच, हारने वाली टीम को मिला ये खास अवार्ड
- गोरखपुर यूनिवर्सिटी: बीएचयू और उत्कल की टीमें बाहर, बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए कल होगी खिताबी जंग
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- गोरखपुर एम्स: 2 साल के बच्चे की नाक में उगा था दांत, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला