गोरखपुर के पीपीगंज में ऑनलाइन नौकरी के नाम पर युवती से ₹3.65 लाख की ठगी। गूगल पर नौकरी तलाश रही खुशबू को जालसाजों ने बनाया शिकार। पुलिस ने 3 खाताधारकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
गोरखपुर: ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही एक युवती को ठगों ने अपना शिकार बना लिया है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव की युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर ₹3 लाख 65 हजार की धोखाधड़ी की गई है। युवती ने जब धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गूगल पर नौकरी ढूंढते समय हुई ठगी
पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तुर्कवलियां टोला एकमा निवासिनी खुशबू पुत्री अविनाश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गूगल पर नौकरी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसे एक नौकरी के बारे में जानकारी मिली, जिसके लिए उसने ऑनलाइन आवेदन कर दिया।
आवेदन करने के अगले ही दिन युवती के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए खुशबू से कहा कि उसने ऑनलाइन नौकरी के लिए आवेदन किया है, और उसे नौकरी, एक लैपटॉप तथा ट्रेनिंग के नाम पर किस्तों में कुल ₹3 लाख 65 हजार जमा करने होंगे।
कई किस्तों में भेजे पैसे, ठगी का एहसास होने पर दी तहरीर
खुशबू ने बताया कि उसने कई किस्तों में ऑनलाइन माध्यम से पैसे एक्सिस बैंक के खातों में भेजे। जब उसने बताए गए खाते में सारा पैसा जमा कर दिया, लेकिन उसे न तो नौकरी मिली और न ही लैपटॉप, तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है।
इस मामले में पीड़ित युवती खुशबू की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने तीन खाताधारकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस इन खाताधारकों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी। यह घटना ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता को उजागर करती है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड