Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
सीएम आज करेंगे शहर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण
Gorakhpur: गोरखपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है. शहर के पहले कल्याण मंडपम बनकर तैयार है और 13 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे. इसके बाद शहर में शादियों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए एक किफायती विकल्प उपलब्ध होगा. बृहस्पतिवार को ही सीएम नगर निगम के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास भी…
-
नगर निगम ने दुकानदारों से वसूला 89 हजार रुपये किराया, डॉ. पाठक की दुकान सील
Gorakhpur: नगर निगम ने बुधवार को जोन संख्या पांच में बकाया किराएदारों के खिलाफ अभियान चलाया. इस अभियान में असुरन चौराहे से पादरी चौराहे तक के दुकानदारों से 89,000 रुपये नकद और 1,30,212 रुपये चेक के जरिये किराया वसूला गया.
-
एक मुफ्त तख्त की डिमांड…और तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Gorakhpur: गोरखपुर के बेलीपार थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार देर रात निलंबित कर दिया. इन पुलिसकर्मियों पर एक स्थानीय व्यापारी ने उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था.
-
प्रयागराज महाकुंभ पर्व पर विशेष प्रदर्शनी और व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ
Gorakhpur: गोरखपुर के राजकीय बौद्ध संग्रहालय में बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पर्व पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में भारतीय डाक टिकटों के माध्यम से महाकुंभ के इतिहास और महत्व को दर्शाया गया. इस अवसर पर ‘प्रबंधन के गुर, बुद्ध के सुर’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया. इसके साथ…
-
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती
Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर महान समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि संत गुरु…
-
यूपी में पॉवर और सीमेंट प्लांट में निवेश करेगा अडानी समूह
Lucknow: देश-दुनिया के अग्रणी उद्योग समूहों में एक और निरन्तर भारत के आर्थिक विकास में अपना सकारात्मक व सक्रिय योगदान देने वाले अडानी समूह के अडानी पोर्ट्स एवं सेज लिमिटेड के एमडी करण अडानी ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके सरकारी आवास 6 कालिदास मार्ग पर जाकर…
-
डीडीयू: शोधार्थियों को मिला तेरह हजार से अधिक रिसर्च मैग्जीन का फ्री एक्सेस
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए खुशखबरी है. अब वे 13,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं को मुफ्त में पढ़ सकेंगे. यह संभव हुआ है भारत सरकार की “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” (ONOS) योजना के तहत.
-
कामयाबी: एम्स गोरखपुर के शोध ने खोली मेलाज्मा के इलाज की नई राह
Gorakhpur: एम्स गोरखपुर में हुए एक नए शोध ने मेलाज्मा के कारणों और उसके प्रभावी इलाज को लेकर नई उम्मीद जगाई है. यह शोध त्वचा रोग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया है. इस शोध में बायोकैमिस्ट्री विभाग के डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी ने सह-अन्वेषक की भूमिका निभाई है.
-
नाबालिगों का ई-रिक्शा चलाना हुआ बैन, पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
Gorakhpur: शहर में अब नाबालिगों को ई-रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही, सभी ई-रिक्शा चालकों के लिए पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है. ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है.
-
जगद्गुरु शंकराचार्य का गोरखनाथ मंदिर में हुआ आगमन
Gorakhpur: शृङ्गेरी मठ (शारदा पीठ) के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री विधुशेखर भारतीजी महाराज का मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आगमन हुआ. मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी अगवानी की. श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत-विद्यापीठ के वेदपाठी विद्यार्थियों ने शंखध्वनि के साथ उनका भव्य स्वागत किया. श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत-विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. अरविंद चतुर्वेदी…
-
मानवता, भाईचारा और नेतृत्व गुणों को बढ़ाते हैं खेल: प्रो. पूनम टंडन
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर चार दिवसीय अंतर-छात्रावास प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ हो गया है. कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने विवेकानंद छात्रावास में वॉलीबॉल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.
-
पशु तस्करों, रेकीबाजों ने उड़ाई कॉलोनीवासियों की नींद, सरेशाम घर में घुसा चोर…तो तस्कर उठा ले गए गोवंश
Gorakhpur: शहर के पादरी बाजार इलाके में इन दिनों चोरों, पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन वे इस इलाके में वारदात कर रहे हैं. ताजा मामला पशु तस्करों की दहशतगर्दी का है…
-
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर विशेष व्याख्यान
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर “उनके जीवन एवं विचार” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया.
-
दीनदयाल जी के विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं: वीसी
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर “पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं एकात्म मानवदर्शन” पुस्तक का विमोचन किया गया. यह पुस्तक शोधपीठ के निदेशक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पीठ के उप-निदेशक डॉ. शैलेश कुमार सिंह द्वारा लिखी गई है.
-
होली बाद शुरू होगा प्लॉट आवंटन, गीडा की इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Gorakhpur: गीडा की बहुप्रतीक्षित कालेसर आवासीय और व्यावसायिक योजना के तहत प्लाटों के आवंटन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है. आवासीय प्लाटों के लिए पंजीकरण बुधवार से और व्यावसायिक प्लाटों के लिए सोमवार से ही शुरू हो गया है. होली के बाद प्लाटों का आवंटन किया जाएगा.
-
शहर में जलभराव का काम तमाम कर देगा ये ‘महानाला’, जानिए क्या हैं अपडेट
Gorakhpur: इस साल बारिश में शहर में जलभराव की समस्या नहीं होगी. इससे निजात दिलाने के लिए गोड़धोइया नाले के निर्माण कार्य को प्रशासन ने गति दी है. बारिश से पहले ही नाले का एक हिस्सा तैयार करने का लक्ष्य है ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए.
-
रेलकर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चों को दिए पुरस्कार
Gorakhpur: पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ड्राइंग, पेंटिग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया. 6 से 15 वर्ष के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
-
मानसिक रोगियों के लिए इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी की सुविधा शुरू
Gorakhpur: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने मानसिक रोग विभाग में इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी) की सुविधा शुरू कर दी है. यह थेरेपी गंभीर अवसाद, आत्महत्या के विचार, सिज़ोफ्रेनिया, गंभीर मनोविकृति आदि मानसिक विकारों के इलाज में मददगार होगी.
-
सांसद रवि किशन शुक्ल ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, जीत की बधाई दी
Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में प्रचंड विजय की शुभकामनाएं और बधाई दी। रवि किशन शुक्ल ने कहा कि अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात बेहद सुखद और उत्साहपूर्ण रही।
-
मंगलवार को कुशीनगर जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
Gorakhpur: समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार यानी 11 फरवरी को कुशीनगर जाएगा। जनपद कुशीनगर के हाटा कस्बे में बनी मदनी मस्जिद को बिना किसी कारण के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने हाजी हामिद सहित सात युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश…