Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
रेलकर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चों को दिए पुरस्कार
Gorakhpur: पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ड्राइंग, पेंटिग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया. 6 से 15 वर्ष के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
-
मानसिक रोगियों के लिए इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी की सुविधा शुरू
Gorakhpur: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने मानसिक रोग विभाग में इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी) की सुविधा शुरू कर दी है. यह थेरेपी गंभीर अवसाद, आत्महत्या के विचार, सिज़ोफ्रेनिया, गंभीर मनोविकृति आदि मानसिक विकारों के इलाज में मददगार होगी.
-
सांसद रवि किशन शुक्ल ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, जीत की बधाई दी
Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में प्रचंड विजय की शुभकामनाएं और बधाई दी। रवि किशन शुक्ल ने कहा कि अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात बेहद सुखद और उत्साहपूर्ण रही।
-
मंगलवार को कुशीनगर जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
Gorakhpur: समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार यानी 11 फरवरी को कुशीनगर जाएगा। जनपद कुशीनगर के हाटा कस्बे में बनी मदनी मस्जिद को बिना किसी कारण के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने हाजी हामिद सहित सात युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश…
-
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: पंजीकरण/परीक्षाफार्म शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी
Gorakhpur: शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) के सम सेमेस्टर (एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीएड एवं बीफार्मा को छोड़कर) में पंजीकरण / परीक्षाफार्म शुल्क जमा करने हेतु पोर्टल दिनांक 10/02/2025 तक खोला गया था। उक्त…
-
विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए
Gorakhpur: एम.ए. अंग्रेजी के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एम.ए. हिंदी के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एम.ए. इतिहास के तृतीय सेमेस्टर, एम.ए. गृहविज्ञान के प्रथम सेमेस्टर, एम.ए. शारीरिक शिक्षा के तृतीय सेमेस्टर, एम.ए. उर्दू के प्रथम सेमेस्टर, एम.एस-सी. गृहविज्ञान क्लोथिंग एंड टेक्सटाइल के तृतीय सेमेस्टर, एम.एस-सी. जीव विज्ञान के तृतीय सेमेस्टर….
-
हीरक जयंती समारोह: ‘शब्द और स्टैंज़ा: बाइलिंग्वल क्रिएटिव वॉइसेस’ का विमोचन
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर अंग्रेजी विभाग में आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘शब्द और स्टैंज़ा: बाइलिंग्वल क्रिएटिव वॉइसेस’ नामक कविता संग्रह का विमोचन कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा किया गया। इस संग्रह में विभाग के शोधार्थियों…
-
‘लोकतंत्र में लोकलुभावनवाद’ पर खूब बोले डीडीयू छात्र, पुरस्कार भी मिले
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में हीरक जयंती समारोह के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “Populism in Modern Democracies: Problem or Necessity” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
-
दूध से है एलर्जी तो ऐसे करें कैल्शियम की कमी पूरी
कैल्शियम हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के लिए आवश्यक है. इसकी दैनिक आवश्यकता 1000-1200 मिलीग्राम है. डेयरी उत्पादों के अलावा, कैल्शियम के दूसरे स्रोत भी हैं, जो दूध से कहीं फायदेमंद नहीं हैं.
-
रामगढ़ झील की इस नई राह पर दिखेंगे दिलकश नज़ारे
Gorakhpur: सुबह-शाम सैर के लिए रामगढ़ताल पहुंचने वालों के लिए खुशखबरी है. मॉर्निंग वाकर अब नौका विहार से वॉक करते, सुबह का कुदरती नज़ारा देखते हुए चिड़ियाघर तक पहुंच सकते हैं. नया सवेरा विस्तार योजना के तहत हो रहे इस कार्य के पूरा होने पर नया सवेरा के खाली रहने वाले हिस्से में भी चहल-पहल…
-
कुशीनगर में मदनी मस्जिद का अवैध निर्माण ढहाया गया
Kushinagar: करमहा चौराहे पर स्थित मदनी मस्जिद के अवैध निर्माण पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में देर शाम तक यह कार्रवाई जारी रही. इस दौरान मस्जिद का कोई भी पक्षकार मौके पर मौजूद नहीं था.
-
पारा लुढ़का, प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा गोरखपुर
Gorakhpur: तीन दिनों तक चली सर्द हवाओं ने गोरखपुर में ठंड का कहर बरपाया है. शनिवार रात गोरखपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, यह गिरावट पूरे प्रदेश में सर्वाधिक थी.
-
हुक्का बार वाली रेशमा दबोची गई, शिवपुर सहबाजगंज का श्रेय शुक्ला और खोराबार की मुस्कान भी गिरफ्तार
Gorakhpur: शाहपुर के फ्लाईइन होटल में हुक्का बार और देह व्यापार के धंधे में वांछित रेशमा को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया. रेशमा की तलाश में प्रयाग और महराजगंज जिलों के चक्कर काट चुकी पुलिस ने उसे रामगढ़ ताल इलाके से ही दबोचा. गौरतलब है कि इस मामले में पहला केस रामगढ़ ताल थाने…
-
एम्स गोरखपुर की डॉ. मौसुमी पाणिग्रही ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते कई सम्मान
Gorakhpur: एम्स गोरखपुर की फार्माकोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मौसुमी पाणिग्रही ने अंतर्राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सम्मेलन एवं फार्माकोविजिलेंस सोसायटी ऑफ इंडिया (SoPI) के 22वें वार्षिक सम्मेलन में कई पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है. यह सम्मेलन एम्स भोपाल में आयोजित किया गया था.
-
शरीर, आत्मा और मन के मिलने से हासिल होता है समग्र स्वास्थ्य: प्रो. गिरीश्वर मिश्र
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को समापन हुआ. संगोष्ठी का आयोजन आईसीएसएसआर, नई दिल्ली के सहयोग से ‘विकसित भारत-2047’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया था.
-
गोरखपुर एयरपोर्ट के पास रेलवे बनाएगा नया स्टेशन
Gorakhpur: रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास तथा विकास परियोजनाओं की समीक्षा की. रेल मंत्री गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के प्रस्तावित मॉडल का वॉक थ्रू वीडियो, मास्टर प्लान तथा स्टेशन के 3डी मॉडल का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे से…
-
डीडीयूजीयू और बीएचयू ने मिलाया हाथ, ‘सस्टेनेबल वन हेल्थ’ पर करेंगे रिसर्च
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डी.डी.यू.) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू.) ने अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भागीदारी की है. यह साझेदारी पार्टनरशिप्स फॉर एक्सेलरेटेड इनोवेशन एंड रिसर्च (PAIR) कार्यक्रम के तहत की गई है, जो राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एन.आर.एफ.) की एक पहल है.
-
बेतियाहाता चौक से हनुमान मंदिर रोड अब ‘नो आटो जोन’
Gorakhpur: शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए यातायात पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है. इसके तहत बेतियाहाता चौराहे से हनुमान मंदिर तिराहे तक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक ऑटो, ई-रिक्शा व लोडर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है. यह नियम सोमवार से लागू किया जाएगा.
-
खुश कर देगी गोरखपुर जंक्शन के कायाकल्प की यह तस्वीर
Gorakhpur: गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया जा रहा है. इस योजना के अंतर्गत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसमें रूफ प्लाजा, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, बजट होटल, पार्किंग, सोलर प्लांट, वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शामिल हैं.
-
अपने कर्मियों के लिए बौलिया में आधुनिक फ्लैट बना रहा रेलवे, जानें क्या है खास
Gorakhpur: गोरखपुर में रेलकर्मियों के लिए नए और आधुनिक आवासों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. बौलिया रेलवे कालोनी में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आर.एल.डी.ए.) द्वारा तीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें दो टावर 8 मंजिला और एक टावर 9 मंजिला होगा. इन टावरों में टाइप-III के कुल 100…