Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
जटायु सरंक्षण केंद्र के बाद अब गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा मछलीघर
Gorakhpur: प्रदेश के इकलौते जटायु संरक्षण केंद्र की स्थापना के साथ गोरखपुर के खाते में जल्द ही एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी. गोरखपुर शहर स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान में जल्द ही प्रदेश के सबसे बड़े मछलीघर का निर्माण शुरू होने जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश शासन से मंजूरी मिल…
-
16 हजार घंटे उत्पादन के बाद गोरखपुर खाद कारखाने ने लिया शटडाउन
Gorakhpur: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआर एल) का खाद कारखाना 20 अक्टूबर के बाद शुरू हो सकता है. कंपनी ने जापान की कंपनी को मशीन से जुड़ी सूचना भेज दी है. जापान से जल्द से जल्द इंजीनियरों के आने की संभावना है. ग्यारह दिन पहले खाद कारखाना से उत्पादन ठप हो गया. हालांकि खाद…
-
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 100 हुईं
Gorakhpur: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज (श्रीगोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) में अब एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश होगा.
-
यूपी में बाजरे के डंठल और भुट्टे से बनेगा बायो प्लास्टिक
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सरकार ने उत्तर प्रदेश बायो प्लास्टिक उद्योग नीति 2024 को मंजूरी दी है. यह नीति लाने वाला यूपी पहला राज्य है और इसमें प्लास्टिक के विकल्प के रूप में नीति लाई गई है.
-
मथुरा और मेरठ निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी, जानिए कहां बनेंगे
Lucknow: योगी सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति, 2024 को मंजूरी दे दी है.
-
पोलैंड जाएगी भारतीय रेल की बैडमिंटन टीम
Gorakhpur: भारतीय रेल के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर देश एवं भारतीय रेल को गौरवान्वित कर रहे हैं. इसी क्रम में, 01 से 05 अक्टूबर तक पोलैंड में आयोजित 5वीं यूएसआईसी बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इस चैम्पियनशिप में स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित भारतीय रेल का एक…
-
कजाकिस्तान में गोल्डन ईगल्स हैंडबॉल क्लब टीम ने जीता कांस्य
Gorakhpur: 20 से 29 सितम्बर तक अल्माटी, कजाकिस्तान में आयोजित 7वीं एशियाई महिला हैंडबॉल क्लब लीग चैम्पियनशिप में भारत की गोल्डन ईगल्स हैंडबॉल क्लब टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया.
-
Rail Museum खुलने का समय बदला, पहली अप्रैल से लागू है यह नई टाइमिंग
Gorakhpur: रेल म्यूजियम शहर के बच्चों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। सर्दियों में यहां बच्चे गुनगुनी धूम में टॉय ट्रेन का मजा लेते हैं तो गर्मी की शाम में आइसक्रीम के साथ टॉय ट्रेन उनके रोमांच को दोगुना कर देती है।
-
पहले नौकरी का वादा, अब पैसे हड़पकर जान की धमकी
Gorakhpur: पूर्वांचल में शिक्षित बेरोजगार युवक लगातार नौकरी के नाम पर ठगे जा रहे हैं. सोमवार को ऐसी ही तीन घटनाएं गोरखपुर पुलिस को रिपोर्ट हुई हैं. तीनों ही मामलों में किसी जानने वाले ने अपनी पहुंच का हवाला देकर नौकरी का वादा किया. ठग ने जो रकम मांगी वह दे दी, लेकिन नौकरी का…
-
फेस्टिव सीज़न: गोरखपुर से होकर चलेगी साबरमती-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन
आनंदविहार-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर से चलेगी Gorakhpur:आगामी त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने साबरमती-सीतामढ़ी-साबरमती त्योहार विशेष गाड़ी नौ फेरे के लिए चलाने की अनुमति दी है. साबरमती से यह ट्रेन पांच, 12, 19, 26 अक्तूबर और दो, नौ, 16, 23 एवं 30 नवंबर को…
-
मुंडेरा बाजार में पकड़ी गईं दो लाख रुपये मूल्य की 15 प्रतिबंधित दवाएं
Gorakhpur: मुंडेरा बाजार में एक गैर लाइसेंसी मेडिकल स्टोर से करीब दो लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं. प्रतिबंधित श्रेणी की दवाएं सबअर्बन एरिया में धड़ल्ले से बिक्री की जा रही हैं. इसे लेकर औषधि प्रशासन विभाग ने जांच की कार्रवाई शुरू की है. उम्मीद है कि आगे ऐसे और भी मेडिकल स्टोर…
-
ग्रीन कैंपस, सौर ऊर्जा की अनूठी मिसाल होगा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय
Gorakhpur: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय ऊर्जा संबंधी ज़रूरतों के लिए पूरी तरह सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा.
-
ड्राइवर को आई झपकी तो बजने लगेगा अलार्म, जान लें रोडवेज का यह सेफ्टी प्लान
Gorakhpur: परिवहन निगम की बसों में अब हाईवे पर रात का सफर सुरक्षित हो सकेगा. निगम ने सौ बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाई है, जो ड्राइवर पर नजर रखेगी.
-
साढ़े पांच लाख विज़िटर्स के साथ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड सीज़न-2 ने बनाया रिकॉर्ड
ग्रेटर नोएडा: इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 का रविवार को पांचवें दिन सफलतापूर्वक समापन हो गया. 5 दिनों तक यूपी के उद्यमियों के इस महाकुंभ में लगभग साढ़े 5 लाख से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर रिकॉर्ड स्थापित किया.
-
अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से उनके आकाओं को है परेशानी: सीएम
Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा के बेहतरीन माहौल में ही निवेश आता है. जब व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित रह पाएगी. सुरक्षा के इस शानदार माहौल से, अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से उन लोगों और उनके आकाओं परेशानी होती है जिनके लिए अपराध…
-
चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद बने एथिक्स कमेटी के सदस्य
गोरखपुर: चौरीचौरा के विधायक ई. सरवन निषाद को उत्तर प्रदेश की एथिक्स कमेटी का स्थाई सदस्य नामित किया गया है. विधायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा.
-
बहराइच में तेंदुए ने किसान पर हमला कर मार डाला
बहराइच: तेंदुए ने रविवार को ककरहा रेंज के के जंगल से सटे धर्मपुर बेझा गांव निवासी एक किसान की जान जान ले ली. वह खेत की रखवाली के लिए गए थे.
-
ड्रोन कैमरों से होगी दुर्गा पूजा पंडालों की निगरानी
Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस शहर के दुर्गा पंडालों की निगरानी ड्रोन के जरिये करेगी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने आगामी त्यौहारों नवरात्रि, रामनवमी व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को आनलाइन मीटिंग की. इसमें उन्होंने सीओ व थानेदारों को जरूरी निर्देश दिए. एसएसपी ने निर्देश में कहा कि आगामी दुर्गा पूजा…
-
स्थापना के 89 साल बाद बंद होने जा रही गोरखपुर की पहचान यह मिल
Gorakhpur: गोरखपुर और प्रदेश की पहचान दी महाबीर जूट मिल लगातार घाटे में चलने के कारण दिसंबर में बंद हो जाएगी. प्रबंधन ने मिल के नोटिस बोर्ड पर इस आशय का संदेश चस्पा कर दिया है. मिल बंद होने से करीब एक हजार लोगों का रोजगार छिन जाएगा.
-
डीडीयू के 8 एनसीसी कैडेट्स का भारतीय सेना में चयन
Gorakhpur: गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44वीं वाहिनी एनसीसी ईकाई के 8 एनसीसी कैडेट का चयन इस साल भारतीय सेना में हुआ है. चयनित कैडेट्स में विवेक जायसवाल, हिमांशु, युवराज सिंह, शिव कुमार सहानी, विशाल यादव, मोहित कुमार, रोहन पासवान, और बृजेश गुप्ता शामिल हैं.