Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
यूपीआई लाइट से अब एक बार में करें दस हजार तक का भुगतान
RBI Approval: यूपीआई की बढ़ती लोकप्रियता तथा इसे और बढ़ावा देने के मकसद से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए और प्रति लेन-देन सीमा बढ़ाकर 1000 रुपए करने का प्रस्ताव किया है.
-
मेरठ-हरिद्वार हाइवे पर 32 हजार वर्ग मीटर में बनेगा फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्पलेक्स
Lucknow: सूबे को उत्तम प्रदेश बनाने को प्रतिबद्ध योगी सरकार अब मेरठ में ज्वेलरी उद्योग को नई गति प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रही है. योगी के विजन अनुसार, मेरठ के वेदव्यास पुरी में रत्नों व स्वर्णाभूषण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बहुमंजिला फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा.
-
जीडीए में मानचित्र समाधान मेला आज
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश अनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (आनलाइन पोर्टल यूपीओबीपीएएस) पर अपलोड हाई रिस्क, लो-रिस्क एवं निवेश मित्र पोर्टल के लम्बित मानचित्रों और शमन मानचित्रों के निस्तारण के लिए गुरुवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सभा कक्ष में मानचित्र समाधान मेला लगेगा.
-
अगवा करके युवक का गला काटा, नाले के पास फेंका शव
Gorakhpur: मंगलवार की देर शाम बेलीपार चौराहे से कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर युवक को अगवा कर लिया. बुरी तरह पिटने के बाद उसका गला काटकर शव उरूवा इलाके के तुरा नाले के पास फेंक कर फरार हो गए.
-
रामगढ़ताल इलाके में चाय की दुकान पर विवाद में युवक की हत्या
Gorakhpur: बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे रामगढ़ताल के चिड़ियाघर के पास राजघाट के बसंतपुर निवासी 12वीं के छात्र सावन कुमार (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस सावन को लेकर अस्पताल पहुंची. हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शाम चार बजे उसकी मौत…
-
जियाउल हक हत्याकांड में 10 आरोपितों को आजीवन कारावास
लखनऊ: सीओ कुंडा जियाउल हक हत्याकांड के मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार ने आरोपी फूलचन्द्र यादव, पवन यादव, मंजीत यादव, घनश्याम सरोज, रामलखन गौतम, छोटे लाल यादव, राम आसरे, मुन्ना पटेल, शिवराम पासी एवं जगत बहादुर पटेल उर्फ़ बुल्ले पटेल को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
-
रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन
Mumbai: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उम्र से जुड़ी बीमारी के बाद उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. सोमवार को वे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे.
-
मीना कुमारी की आखिरी ख़्वाहिश क्या थी जिसे गुलज़ार ने किया पूरा
Meena Kumari: मीना कुमारी यदि अभिनेत्री नहीं होती तो शायर के रूप में अपनी पहचान बनातीं. हिंदी फिल्मों के जाने माने गीतकार और शायर गुलज़ार से एक बार मीना कुमारी ने कहा था, ये जो एक्टिंग मैं करती हूं उसमें एक कमी है. ये फन ये आर्ट मुझसे नहीं जन्मा है, ख्याल दूसरे का, किरदार…
-
किचन के लेफ्टओवर का ऐसे करें इस्तेमाल, स्वाद और सेहत दोनों रहेंगे दुरुस्त
How to use kitchen leftover: हर किचन में भोजन बचता ही है. बचे हुए भोजन को इस्तेमाल करना बचत, व्यंजनों में विविधता और भोजन की बर्बादी को कम करने का शानदार तरीका हो सकता है. मगर बचा हुआ भोजन खाना खतरनाक भी हो सकता है, क्योंकि यह जीवाणु के संपर्क में भी आ जाता है.…
-
गोरखपुर एम्स निदेशक ने ‘एक राज्य, एक स्वास्थ्य, एक इमरजेंसी’ का दिया कॉन्सेप्ट
Gorakhpur:”संकट से देखभाल तक-रुझान और परिवर्तन” विषय पर आयोजित सम्मेलन के दौरान, डॉ. सिंह ने परिवर्तनकारी “एक राज्य, एक स्वास्थ्य, एक आपातकाल” का कॉन्सेप्ट पेश किया, जिसमें एम्स भोपाल और एम्स गोरखपुर द्वारा की जा रही सहयोगात्मक पहलों पर प्रकाश डाला गया.
-
काला नमक चावल के लिए गोरखपुर, सिद्धार्थनगर में एसईजेड बनाएगी प्रदेश सरकार
Lucknow: योगी सरकार ने यूपी एग्रीज योजना के तहत किसानों को कृषि क्षेत्र में ऋण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. राज्य में किसानों की आय, कृषि उत्पादकता एवं कृषि से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर सहित प्रदेश के 11 जिलों में कृषि एसईजेड (स्पेशल इकॉनमिक…
-
बाउंसर रखकर मरीज़ की पीड़ा का गला मत घोटिये!
चिकित्सा कर्म, सेवा नहीं है. इसे ‘सेवा’ के नजरिये से देखे जाने की समझ अब पुरानी और व्यर्थ हो चुकी लगती है. चिकित्सक की फीस चुकाने के साथ ही, डॉक्टर और मरीज का रिश्ता बाज़ारू हो जाता है. इस रिश्ते में दया, करुणा, संवेदनशीलता, सम्मान की अपेक्षा रखना बेमानी है. बात कड़वी, मगर सच है.
-
देवरिया, कुशीनगर में खुलेंगे नर्सिंग कॉलेज
Gorakhpur: योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मेडिकल की यूजी और पीजी की सीटें बढ़ाने के बाद पैरामेडिकल (नर्सिंग) की सीटों में बड़े पैमाने पर वृद्धि करने जा रही है. सीएम की पहल पर 20 जिलों में नये राजकीय नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जबकि पांच जिलों में…
-
खरीदारी का सीजन शुरू, अगर ग्राहक के साथ हो जाए धोखा तो वह क्या करे? यहां दर्ज कराएं शिकायत
खरीदारी का सीजन: बाज़ार के प्रलोभनों के चक्कर में फंसकर अगर हम घटिया सामान या सेवाओं का शिकार होते हैं, तो हमारे पास एक नहीं दर्जनों तरीके हैं अपने उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने के लिए….
-
स्वच्छता पखवाड़ा: एनईआर के स्टेशनों को चमकाने में जुटे अधिकारी-कर्मचारी
Gorakhpur: सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में 1 से 15 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2024 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे ने भी जोरदार पहल की है. चौथे दिन, 4 अक्टूबर को लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडलों के कई स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया.
-
गणतंत्र दिवस परेड: विश्वविद्यालय के 8 एनएसएस वॉलंटियर्स अंतिम राउंड के लिए चुने गए
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियर्स का 26 जनवरी, 2025 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया.
-
अब बैंडीकोट रोबोट करेगा शहर के मैनहोल की सफाई
Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सफाई वाहनों हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही नगर निगम के बेड़े में 14 और वाहनों का इजाफा हो गया है. इनमें सबसे खास बैंडीकोट रोबोट है जो मैनहोलों की सफाई का काम करेगा.
-
जटायु सरंक्षण केंद्र के बाद अब गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा मछलीघर
Gorakhpur: प्रदेश के इकलौते जटायु संरक्षण केंद्र की स्थापना के साथ गोरखपुर के खाते में जल्द ही एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी. गोरखपुर शहर स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान में जल्द ही प्रदेश के सबसे बड़े मछलीघर का निर्माण शुरू होने जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश शासन से मंजूरी मिल…
-
16 हजार घंटे उत्पादन के बाद गोरखपुर खाद कारखाने ने लिया शटडाउन
Gorakhpur: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआर एल) का खाद कारखाना 20 अक्टूबर के बाद शुरू हो सकता है. कंपनी ने जापान की कंपनी को मशीन से जुड़ी सूचना भेज दी है. जापान से जल्द से जल्द इंजीनियरों के आने की संभावना है. ग्यारह दिन पहले खाद कारखाना से उत्पादन ठप हो गया. हालांकि खाद…
-
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 100 हुईं
Gorakhpur: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज (श्रीगोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) में अब एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश होगा.