Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को स्क्रीनिंग की मंजूरी
Kangana ’emergency’: अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा स्क्रीनिंग के लिए मंजूरी मिल गई है. कंगना रनौत ने 17 अक्टूबर को एक पोस्ट में बताया कि फिल्म की टीम को सेंसर सर्टिफिकेट मिला है और वह जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे.
-
राम गोपाल को गोली मारने का आरोपी सरफराज मुठभेड़ में घायल
Bahraich Update: बहराइच में युवक रामगोपाल मिश्र को गोली मारने के आरोपी सरफराज और उसके सहयोगी मोहम्मद तालीम को बहराइच पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोच लिया. दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे. मुठभेड़ में दोनों को पैर में गोली लगी है. घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे.
-
भिंडी की सब्जी जरूर खाएं, स्वस्थ रहें
Healthy Ladyfinger: भिंडी घरों में पकाई व खाई जाने वाली प्रमुख सब्जियों में से एक है। क्या हमने कभी सोचा कि इसकी उत्पत्ति सबसे पहले कहां हुई। इसमें कौन से पोषक तत्व, कितनी मात्रा में पाए जाते हैं।
-
खांसी, सर्दी और जुकाम! ये टीका करे काम तमाम
Health in Season Change: बच्चों की बेहतर सेहत के सपने करीब-करीब सभी देखते हैं. आजकल मौसम बदल रहा है. ऐसे में बच्चों, बूढ़ों को संक्रमण का सर्वाधिक खतरा रहा करता है. इनके प्रतिरक्षा कवच को मजबूत करने के लिए अभी से टीका लगाया जाना चाहिए.
-
गोरखपुर पुलिस ने शुरू किया कमाल का चैनल, साइबर ठगी से बचाएगा
Gorakhpur: गोरखपुर जिले में आए दिन लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं. साइबर ठग कई तरह के प्रलोभन देकर या खुद को बैंक, पुलिसकर्मी बताकर लोगों को फंसाते हैं और ठगी का शिकार बनाते हैं. आम जन को साइबर अपराधियों की हरकतों के बारे में जागरूक करने और उनसे बचाव के तरीके समझाने…
-
आंखें हैं ईश्वर का अनमोल तोहफ़ा, इनका खयाल रखें: महापौर
Gorakhpur: फातिमा अस्पताल में मंगलवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया. इस वर्ष का थीम बच्चों, अपनी आंखों से प्यार करो रहा. कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्ति, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और मरीज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. अस्पताल के निदेशक फादर डॉ. संतोष सेबास्टियन ने अस्पताल के संरक्षक बिशप मैथ्यू नेल्लिकुन्नेल सीएसटी, महापौर डॉ.…
-
आज भी बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, अब तक 26 गए जेल
बहराइच: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. जिले में इंटरनेट सेवा बुधवार को भी बंद रहेगी. 26 आरोपियों को अब तक जेल भेजा गया है. हिंसा के दौरान 50 से ज्यादा घरों में तोड़फोड़ हुई है. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया…
-
झारखंड, महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
Jharkhand-Maharashtra election dates: चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र, झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया. केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा. वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और…
-
गोरखपुर शहर में इन तीन जगहों पर बनेगा पब्लिक चार्जिंग स्टेशन
Gorakhpur: इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने शहर में तीन जगहों पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन खोलने का फैसला किया है. इन चार्जिंग स्टेशनों पर सस्ती व बेहतर सुविधा मिलेगी. निगम ने चार्जिंग स्टेशन के लिए गुलरिहा, गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव आवास के पास और हुमायूंपुर में जमीन चिह्नित की है.…
-
यूपी में परिवहन विभाग की नौ सेवाएं हुईं ऑनलाइन
Lucknow: यूपी में वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर यह है कि डुप्लीकेट आरसी समेत नौ कामों के लिए अब उनको आरटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब परिवहन विभाग ने नौ सेवाओं को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया है.
-
डिजिटल अरेस्ट कर इंजीनियरिंग की छात्रा के कपड़े उतरवाए
Gorakhpur: डिजिटल अरेस्ट करने के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. जालसाजों ने एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को डरा धमकाकर लाइव इन्सपेक्शन करने के नाम पर उसके कपड़े उतरवाए और फिर स्क्रीनशाट लेकर ब्लैकमेल करने लगे. छात्रा की शिकायत पर कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर…
-
आपबीती: रेलवे लाइन पर उस रात जो देखा वह कभी नहीं भूलेगा
घुघुली स्टेशन पर जाड़े की उस रात मालगाड़ी में मैंने जो देखा वह अब भी रोंगटे खड़े कर देता है. यह बात कोई साल 1991 की है. मैं उस समय बारहवीं में पढ़ रहा था और घुघुली कस्बे में रहता था. मैं डीएवी नारंग इंटर कॉलेज का छात्र था.
-
ऑनलाइन आर्डर करके मंगाया चाकू, रंजिश में कर दी हत्या
Gorakhpur: छह महीने पहले हुए विवाद में आपसी सुलह होने के बाद भी उसकी तपिश शांत नहीं हुई. रंजिश की आग में जल रहे एक युवक ने पहले आनलाइन आर्डर से चाकू मंगाया फिर उससे किशोर की जान ले ली. वारदात शनिवार को राजघाट इलाके में मेला देखने एक किशोर के साथ हुई. आरोपित पकड़ा…
-
चिकित्सा पेशे को बदनाम करने वाले गोरखपुर के एक और चिकित्सक की कारस्तानी पढ़ें
कोर्ट के आदेश पर आनंद लोक रेमेडियल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. आनंद पर केस दर्ज Gorakhpur: गुलरिहा अंतर्गत ग्राम करमहा बुजुर्ग के रहने वाले जवाहर लाल ने डॉ. आनन्द अग्रवाल पर आरोप लगाया कि इलाज के दौरान लापरवाही बरतने की वजह से भाई विजय प्रताप की मौत हो गई थी. पीड़ित ने न्यायिक…
-
दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफ़ा, नहीं महंगी होगी बिजली
Lucknow: योगी सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेश की जनता को खुशखबरी दी है. यूपी सरकार ने बिजली की दरें नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है. ये लगातार पांचवां साल है जब सरकार ने ऐसा फैसला लिया है. ऐसे में इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन के सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए हैं. ऐसे में…
-
बापू सेहत के लिए तू तो हानीकारक है…
शहर के क्लीनिक में हाल में ही घटी एक घटना अब सियासी उबाल ले रही है. सिपाही के पक्ष में लोगों का एक-एक करके आते जाना सिर्फ संयोग भर नहीं है. मौजूदा दौर में, गोरखपुर शहर में प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों पर से भरोसा डगमगाने की कहानी कोई एक-दो दिन में नहीं लिखी गई है.
-
बंदी ने खोला गांजे का भेद, डिप्टी जेलर सहित चार निलंबित
Siddharthanagar: सिद्धार्थनगर जिला कारागार में गांजा बरामद होने के मामले में जांच के बाद सिद्धार्थनगर जिला कारागार के डिप्टी जेलर समेत चार लोगों को डीआईजी जेल ने निलंबित कर दिया है.
-
नगर निगम ने 25 साल बाद बढ़ाया अपनी दुकानों का किराया
Gorakhpur: नगर निगम ने करीब 25 साल बाद निगम की दुकानों का किराया बढ़ाया है. बढ़ा किराया वर्तमान वित्तीय वर्ष अप्रैल 2024 से वसूला जाएगा. तीन जोन के 488 किरायेदारों को बढ़े किराये का बिल भेजा जा रहा है. 07 नवंबर तक किराया जमा करना होगा. शेष दो जोन के किरायेदारों के डाटा का परीक्षण…
-
सपा ने छह सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशियों के नाम
Lucknow: सपा ने हरियाणा विस चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में उपचुनाव वाली 10 विस में से छह सीटों के लिए प्रत्याशियों की एकतरफा घोषणा कर दी. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उसमें दो सीटें इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस की दावेदारी वाली हैं.
-
अयोध्या में 55 घाटों पर जलेंगे 25 लाख दीये, सातवीं बार बनेगा रिकॉर्ड
Ayodhya diwali celebration: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के नेतृत्व में रामनगरी में छोटी दीपावली पर 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित होंगे. सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए….