Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
शहर का पहला ‘सेफ जोन’ बनेगी यह सड़क, जानें क्या होने जा रहा
Gorakhpur: गोरखपुर के तेजी से विकास के साथ, शहर का केंद्र अब विश्वविद्यालय चौराहे तक फैल गया है. इस नए व्यावसायिक केंद्र में बड़ी संख्या में कंपनियां और दुकानें खुलने से भीड़भाड़ बढ़ गई है. खासकर, गणेश तिराहे से विश्वविद्यालय चौराहे तक का इलाका अब शहर का नया व्यावसायिक केंद्र बन गया है.
-
प्रदूषण से बचा सकते हैं ये आहार !!
Anti Pollution Diet: एअर पल्यूशन चिंता का विषय खान-पान में सावधानी बरतें स्वस्थ और सुखी रहें संतरे, अखरोट,अलसी दाने बड़े काम की चीज
-
पाम पैराडाइज में फ्लैट की ख्वाहिश है तो ये खबर मिस मत करें
Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) जल्द ही पाम पैराडाइज परियोजना में निर्मित ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित करने जा रहा है. इस परियोजना में निर्मित फ्लैटों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और विकास कार्य भी अंतिम चरण में है.
-
136 सेंटरों पर धान की खरीद आज से, मिठाई खिलाकर होगा किसानों का स्वागत
धान की खरीद 2024: जिले में सोमवार से 136 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की शुरुआत होगी. पहले दिन क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए धान लेकर पहुंचने वाले किसानों का फूल- मालाओं से स्वागत करने के साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा. जिले में इस बार 1.43 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य…
-
पांच ने छोड़ा मैदान, नौ सीटों पर बचे 90 प्रत्याशी
UP by-election update: प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव को कुल 149 लेकर बुधवार को नाम वापसी के दौरान पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लेकर चुनाव मैदान छोड़ दिया. नाम वापसी के बाद अब नौ सीटों पर कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हैं. इन प्रत्याशियों को चुनाव…
-
राज्य कर विभाग ने शुरू की योजना – मिठाई के बिल भेजें और जीतें इनाम
Gorakhpur: उपभोक्ता, कस्टमर, ग्राहक इस फेस्टिव सीज़न में आप जो भी हैं, अब जाग जाइए, क्योंकि आपके जागने पर अब इनाम मिलेगा. धनतेरस, दिवाली पर त्योहारों बाजारों में जुट रही भीड़ का ‘गलत फायदा’ उठाने के लिए शहर में कई सारे दुकानदार तैयार बैठे हैं. वे ग्राहक को सामान तो घटिया क्वालिटी का देते ही…
-
गोरखपुर में कहां बसेगी ‘गुरुकुल सिटी’, जानिए जीडीए की धांसू योजना
Gurukul City Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. नया गोरखपुर परियोजना के तहत, प्राधिकरण 150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में एक अत्याधुनिक गुरुकुल सिटी विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है. यह सिटी मानीराम के करीब न्यू गोरखपुर एरिया में विकसित की…
-
फेसबुक पर लिखी अशोभनीय टिप्पणी, पहुंचा हवालात
Gorakhpur: पिपराइच इलाके के एक कथित सपा नेता को फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करना भारी पड़ गया. इसकी शिकायत मिली तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया. मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया.
-
उर्वरक बिक्री केंद्रों पर रेट लिस्ट जरूरी, गड़बड़ी हो तो करें सूचित
Gorakhpur: रबी अभियान 2024 के तहत प्रशासन ने उर्वरक के वितरण के लिए सख्त पैमाने निर्धारित किए हैं. किसानों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर और वैध विक्रेताओं से मिलेंगे. उर्वरकों की कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है, वहीं किसी अनियमितता की सूचना देने के लिए जिला…
-
पहले खरीदना होगा सिलिंडर फिर खाते में आएगी सब्सिडी
Gorakhpur: प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिले के 2,82,764 पात्र उज्जवला लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत लाभार्थी को पहले गैस सिलेंडर खरीदना होगा और उसके बाद आधार आधारित नगद अंतरण के माध्यम से…
-
पूर्वांचल में कल दस्तक दे सकता है ‘दाना’, होगी बारिश
Tropical Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार दाना की वजह से यूपी में 24 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. इस चक्रवात का मुख्य असर वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, आज़मगढ़,…
-
जब तक हम न पुकारें…उधर से आवाज़ नहीं आती
जेनरेशन गैप की असली वजह तकनीकी विकास और बाजारवाद है न कि संस्कार, कला और संस्कृति. ये तो इसे संरक्षित करने की पक्षधर हैं.
-
चुपचाप, खुद ही अतिक्रमण की हदें समेटना क्या कहता है…
यह तस्वीर अपने गलत कार्यों की मौन स्वीकृति की गवाह है. कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखकर पिछले दिनों जिन सड़कों पर तांडव हुआ, वहां अब अपनी सीमा खुद ही दुरुस्त करने का यह मंजर सोशल मीडिया पर वायरल है. अब अपने आश्रितों के भविष्य की चिंता, एक अनजाना डर…आगे क्या होगा, आशियाना उजड़ जाने…
-
पीएम मोदी आज वाराणसी में, देश को देंगे अरबों की सौगात
PM Modi in Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे. अपने सांसद का ग्रैंड वेलकम करने के लिए काशी तैयार है. तीसरी बार वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री बनने के बाद काशी को पीएम मोदी विकास की परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री काशी से ही देश…
-
बड़े काम का है स्मार्ट प्री-पेड मीटर, खूबियां जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Gorakhpur: अगर आपके घर में बिजली का पोस्टपेड मीटर लगा है तो एक बार स्मार्ट प्री-पेड मीटर की खूबियां जानकर देखिए. बिजली विभाग गोरखपुर मंडल के नौ लाख से अधिक घरो में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने की तैयारी में है. अभी शहर में 55 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं.
-
भाजपा उपचुनाव का सामना नहीं करना चाहती: अखिलेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था संभालने और आम जनता को सुरक्षा देने में नाकाम है. कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के सारे दावे फेल हैं. इस सरकार ने आठ साल में जनता के हित में कोई काम नहीं किया.
-
सिद्धार्थनगर में पलटी यात्रियों से भरी बस, तीन की मौत
Gorakhpur: सिद्धार्थनगर के बढ़नी-तुलसीपुर मार्ग पर चरगहवां सेतु के पास शुक्रवार देर शाम यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. बस से कुचलकर एक दिहाड़ी मजदूर और दो बस सवार सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई. इलाके के लोगों ने घायलों को किसी तरह निकाला. मौके…
-
बहराइच में 23 आरोपितों के घर पर नोटिस चस्पा, बुलडोजर एक्शन की तैयारी
बहराइच: जिले के महराजगंज में रविवार को हुए सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इसके लिए शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से 23 मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है. अब बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है.
-
रामगढ़ झील की लहरों पर मुकाबले में चुना जाएगा रोइंग का ‘बादशाह’
Gorakhpur: गोरखपुर में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप, रामगढ़ताल में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों, अतिथियों और टीम स्टाफ के लिए शहर के विभिन्न होटलों और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
-
यूपी में यहां बनने जा रहा दुनिया का चौथा वानिकी विश्वविद्यालय
Gorakhpur: गोरखपुर वन प्रभाग के हिस्से जल्द ही एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज होने वाली है. दुनिया का पहला राजगिद्ध (Jatayu Conservation Center) संरक्षण केंद्र खोलने वाले इस फॉरेस्ट जोन में देश का दूसरा और दुनिया की चौथा वानिकी विश्वविद्यालय (forestry university) खुलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक माह पूर्व ही इसकी घोषणा कर चुके…