Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
सीजन के पहले कोहरे में ही हाईवे पर कई जगह भिड़े वाहन, दो की हालत गंभीर
Gorakhpur: जिले में घने कोहरे का पहले ही दिन असर दिखा. कोहरे के कारण गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा गांव के सामने फोरलेन पर गुरुवार की सुबह करीब छह बजे आधा किमी की दूरी में अलग-अलग तीन जगह एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. घटना में एक यात्री बस फोरलेन से नीचे चली गयी.
-
डॉ. सुरिंदर सिंह होंगे महायोगी गोरखनाथ विवि के नए कुलपति
Gorakhpur: जेएसएस एएचईआर मैसूर व कर्नाटक के पूर्व कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे. उनका चयन विवविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है. डॉ. सिंह वर्तमान कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी का स्थान लेंगे जिनका उपलब्धियों भरा कार्यकाल पूरा होने वाला है.
-
गर्भावस्था में मधुमेह से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम बहुत ज़रूरी
Gorakhpur AIIMS: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर, एम्स गोरखपुर ने गर्भवती महिलाओं में मधुमेह (जीडीएम) के प्रबंधन पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गर्भावस्था के दौरान मधुमेह के शुरुआती पता लगाने और इसके प्रभावी प्रबंधन पर चर्चा की.
-
एम्स गोरखपुर में अब जांच और भुगतान में आसानी
Gorakhpur AIIMS: गोरखपुर एम्स में बृहस्पतिवार को एक नया अध्याय शुरू हुआ है. अस्पताल के कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह ने एक नए विस्तारित नमूना संग्रह केंद्र और बिलिंग काउंटर का उद्घाटन किया है. इससे मरीज़ों और तीमारदारों को जांच और भुगतान में बड़ी राहत मिलेगी.
-
खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 18 को
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की खो-खो (पुरुष) टीम का चयन दिनांक 18 नवंबर, 2024 को अपराह्न 1:00 बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में आयोजित किया जाएगा. यह चयन 6 दिसंबर, 2024 से फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालासोर (उड़ीसा) में होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता 2024-25 के लिए है. विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव,…
-
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम का चयन
DDU Football team: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम का चयन 14 नवंबर, 2024 को विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन में आयोजित एक चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया. यह टीम 22 नवंबर, 2024 से छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेगी.…
-
स्त्री और पुरुष एक-दूसरे के पूरक: कुलपति
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत ‘भारतीय संस्कृति और स्त्री’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया.
-
एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे श्रीधर वेम्बु
ABVP national conference 2024: गोरखपुर में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में जोहो कपेरिशन के सीईओ श्रीधर वेम्बु मुख्य अतिथि होंगे. अधिवेशन के उद्घाटन अवसर पर वे देशभर से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे.
-
बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर यूपी से गिरफ्तार
Baba Siddique Shooter: मुम्बई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकाण्ड मामले में फरार चल रहे मुख्य शूटर शिवकुमार को यूपी एसटीएफ और मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को बहराइच के नानपारा से दबोचा. शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था. शूटर शिवकुमार के चार मददगारों को भी गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में…
-
कई राशियों के लिए आज का दिन है बेहद खास
आज का राशिफल देखें दिनांक 11 नवंबर 2024. कई राशि के जातकों के लिए आज का दिन है खास.
-
स्वास्थ्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल
Gorakhpur: राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य नामित हुए हैं. डॉ. अग्रवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है.…
-
सहजनवां रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारी की ट्रेन से कटकर मौत
Gorakhpur: सहजनवां रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात लखनऊ मंडल में तैनात रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुमित पाल की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. रविवार की सुबह रेलवे लाइन पर शव देखकर लोगों ने जीआरपी को जानकारी दी. मौके पर पहुंचे जीआरपी सीओ और इंस्पेक्टर ने मृतक की पहचान सुमित पाल के रूप…
-
सपा का पीडीए अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस: सीएम
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी कॉलेज फाछवां, नीरजा आदित्यनाथ ने उपचुनाव प्रचार की रैलियों में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेतृत्व व नेताओं कई तीखे हमले किए. सीएम ने पीडीए को घेरते हुए इसकी नई परिभाषा बताई. उन्होंने कहा कि सपा माफिया व अपराधियों को पालने का प्रोडक्शन हाउस बन गई है.
-
सोने की चेन के लालच में कर दी दोस्त की हत्या
Gorakhpur: चिलुआताल में व्यापारी अनिल गुप्ता की हत्या करने वाला आरोपी गोरखनाथ जटेपुर उत्तरी निवासी मो. सैफ पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया. शनिवार भोर में वह नेपाल भाग रहा था, मानीराम के पास पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की, जिसे देखकर वह भागने के लिए फायर करने लगा. जवाबी कार्रवाई में मो. सैफ…
-
दीपिका की बेटी दुआ के चर्चे
Deepika ki beti: रणवीर—दीपिका मशहूर फिल्मी सितारों की जोड़ी को कौन नहीं जानता। ये पावर कपल 8 सितंबर को माता-पिता बने हैं। फिल्मी सितारों के घर एक नन्ही परी आई है। कपल ने इसका नाम दुआ रखा है। दुआ यानी दुआ पादुकोंण सिंह। बड़ी प्यारी बेटी है।
-
चिलुआताल इलाके में दो हत्याओं से फैली सनसनी
Gorakhpur: चिलुआताल इलाके में बुधवार को दो हत्याओं ने सनसनी फैला दी. एक ही दिन में दो लोगों की हत्या से लोग दहशत में हैं. परिवारों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पहले…
-
शहर का पहला ‘सेफ जोन’ बनेगी यह सड़क, जानें क्या होने जा रहा
Gorakhpur: गोरखपुर के तेजी से विकास के साथ, शहर का केंद्र अब विश्वविद्यालय चौराहे तक फैल गया है. इस नए व्यावसायिक केंद्र में बड़ी संख्या में कंपनियां और दुकानें खुलने से भीड़भाड़ बढ़ गई है. खासकर, गणेश तिराहे से विश्वविद्यालय चौराहे तक का इलाका अब शहर का नया व्यावसायिक केंद्र बन गया है.
-
प्रदूषण से बचा सकते हैं ये आहार !!
Anti Pollution Diet: एअर पल्यूशन चिंता का विषय खान-पान में सावधानी बरतें स्वस्थ और सुखी रहें संतरे, अखरोट,अलसी दाने बड़े काम की चीज
-
पाम पैराडाइज में फ्लैट की ख्वाहिश है तो ये खबर मिस मत करें
Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) जल्द ही पाम पैराडाइज परियोजना में निर्मित ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित करने जा रहा है. इस परियोजना में निर्मित फ्लैटों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और विकास कार्य भी अंतिम चरण में है.
-
136 सेंटरों पर धान की खरीद आज से, मिठाई खिलाकर होगा किसानों का स्वागत
धान की खरीद 2024: जिले में सोमवार से 136 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की शुरुआत होगी. पहले दिन क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए धान लेकर पहुंचने वाले किसानों का फूल- मालाओं से स्वागत करने के साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा. जिले में इस बार 1.43 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य…