Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
घर के सामने पोखरी में डूबने से दो मासूमों की मौत, दो की हालत नाजुक
Deoria: तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरपट्टी गांव में दो मासूमों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई जबकि दो की स्थिति गंभीर है, जिन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.
-
चंद्रमा पर जल: वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवीनतम जानकारी ने किया रोमांचित
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में मंगलवार को एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें प्रो. डॉ. क्रिश्चियन वोहलर, इमेज एनालिसिस ग्रुप, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी संकाय, डॉर्टमंड विश्वविद्यालय, जर्मनी, मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए.
-
बालापार ने दिया ‘नया गोरखपुर’ का साथ, जीडीए को मिली 123 एकड़ भूमि
Gorakhpur: नया गोरखपुर बसाने का योगी सरकार का सपना किसानों के सहयोग से धीरे धीरे साकार हो रहा है. इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए जीडीए किसानों को राजी करने में सफल हुआ है. यही वजह है कि किसान अब जमीन की रजिस्ट्री कराने में हिचक नहीं रहे हैं, बल्कि इसमें तेजी आई है. 6 नवंबर…
-
विशाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी दबोचा गया, पैर में लगी गोली
Deoria: गोरखपुर के रहने वाले रजा खान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विशाल सिंह की पुरानी रंजिश में हत्या की थी. मुख्य आरोपी रजा खान को पुलिस ने मंगलवार की सुबह बधड़ा पुल के पास से दबोच लिया. मुठभेड़ में गोली रजा खान के पैर में लगी है. उसका इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल…
-
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाने का रास्ता बदला, सेकेंड क्लास गेट हुआ बंद
Gorakhpur: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से सेकेंड क्लास गेट को बंद कर दिया गया है. अब यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर निकलने और उस पर पहुंचने के लिए मालगोदाम के पास बने गेट नंबर सात का इस्तेमाल कर सकेंगे.
-
कृषि भूमि पर आवास या व्यवसाय के लिए जीडीए की एनओसी ज़रूरी
Gorakhpur: गोरखपुर महायोजना 2031 (gorakhapur mahayojana 2031) में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र में कृषि भूमि में हो रहे आवासीय और व्यावसायिक निर्माण को लेकर शासन ने कड़ा रुख अपना लिया है. शासन ने तहसील से कृषि भूमि के भू-उपयोग बदलने के आवेदनों पर प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य कर दिया…
-
रामगढ़ झील इलाके में लैंड ऑडिट शुरू, अवैध कब्जों की खुलेगी पोल
Gorakhpur: रामगढ़ झील इलाके में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है. ऐसे कब्जों को चिह्नित करने के लिए प्राधिकरण अपनी संपत्तियों का सत्यापन करा रहा है. गौरतलब है कि रामगढ़ झील इलाके के तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में अथॉरिटी के 33 प्रोजेक्ट हैं. अब सत्यापन से…
-
एएसआई ने शुरू की महराजगंज में भगवान बुद्ध के आठवें अस्थि स्तूप की खोज
Maharajganj: दुनिया को अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर आठवें अस्थि स्तूप की खोज के लिए सोमवार को महराजगंज जनपद के ऐतिहासिक रामग्राम कन्हैया बाबा स्थान पर उत्खनन कार्य का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार व धम्म पाठ के बीच किया.
-
शादी के तीसरे दिन दुल्हन गायब, जानिए पति क्यों पहुंचा थाने
Gorakhpur: खजनी थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. शादी के मात्र दो दिन बाद ही दुल्हन अपने साथ जेवर लेकर फरार हो गई. इस घटना से न केवल दुल्हे और उसके परिवार के लोग, बल्कि पूरे गांव के लोग हैरान हैं कि दुल्हन आखिर…
-
इस बार परीक्षा में एआई से नकल पर लगाम कसेगा बोर्ड
UP Board exam date 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी. पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में सैनिक विज्ञान की परीक्षा होगी.
-
उम्रकैद काट रही महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जेल में मनी बरही
Gorakhpur: हत्या के मामले में गोरखपुर जिला कारागार में निरूद्ध सजायाफ्ता महिला बंदी सोनी साहनी ने बीते 5 नवम्बर को जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. इस बच्चे का नाम प्रतीक रखा गया है. बच्चे के जन्म की खुशी में रविवार को जिला कारागार में छट्ठी बरही का आयोजन किया गया.
-
पति को बैंकॉक में मिली सौतन, महिला ने दर्ज कराया केस
Gorakhpur: कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव रामनगर केवटलिया टोला नेतवर बाजार की रहने वाली अंजू जायसवाल ने बैंकॉक में रह रहे अपने पति, सास, देवर, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. अंजू की शादी 1999 में कौशल जायसवाल के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद अंजू और कौशल के…
-
शातिर लेडी ने महिलाओं का समूह बनाकर की करोड़ों की हेराफेरी
Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस ने बैंक खातों से करोड़ों रुपये उड़ाने वाली महिला को दबोचा है. आरोप है कि हरपुर बुदहट इलाके की एक महिला ने एक गांव की समूह की 25 से अधिक महिलाओं के जरूरी दस्तावेजों का मिसयूज करके उनके बैंक खातों में सेंध लगाई. पुलिस दर्ज मुकदमे की धाराओं के तहत उसे कोर्ट…
-
गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल ‘लेडी किलर’
Gorakhpur: झंगहा थाना क्षेत्र में आधी रात को सो रही महिलाओं को निशाना बनाकर जानलेवा हमला, चोरी करने वाले एक सीरियल हमलावर को जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को पुलिस ने उसे पकड़ा. पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म के मामले में आरोपित पहले भी जेल जा चुका है.…
-
यामिनी सांस्कृतिक संस्थान में रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
Gorakhpur: मोहद्दीपुर में स्थित यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान में एक भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक गीता सिंह और उपनिदेशक सोनिका सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. प्रतियोगिता में धानी गुप्ता और सुमन वर्मा को निर्णायक मंडल में आमंत्रित किया गया था. इस प्रतियोगिता में बड़ी…
-
‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने पहले दिन कमाए 1.69 करोड़
Box office: विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है. फिल्म आखिरकार शुक्रवार यानी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई.
-
पिता ने की बेटे की हत्या, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप
Gorakhpur: पूर्व बीडीसी विपिन पासवान की हत्या उसके पिता दीनानाथ पासवान ने ईंट व छेनी से मारकर की थी. इसके बाद एम्स क्षेत्र के बहरामपुर तुर्रा नाले के पास उसका शव फेंक दिया था. यह राज न खुले, इसके लिए दीनानाथ ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई थी. पुलिस ने सीडीआर खंगाला तो दीनानाथ का…
-
लखनऊ के पास अटारी में दो सौ एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला बीज पार्क
Gorakhpur: योगी सरकार किसानों के हित में लखनऊ के पास अटारी में दो सौ एकड़ के क्षेत्रफल में प्रदेश का पहला बीज पार्क स्थापित करेगी. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गोरखपुर में सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दो सौ एकड़ भूमि पर बनने वाला यह बीज पार्क…
-
जीआईएस सर्वे के नोटिस पर आज दर्ज कराएं आपत्ति
Gorakhpur: नगर निगम की ओर से कराए जा रहे जीआईएस सर्वे के बाद जारी नोटिस पर अगर आपत्ति है तो आज जोनल कार्यालयों में शिविर लगेंगे. निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहेंगे. आपत्ति पर तत्काल निस्तारण होगा. जिन आपत्तियों पर तत्काल निस्तारण संभव नहीं होगा उनको जांच कराने के बाद निस्तारित…
-
18003092090 पर कॉल कीजिए, मलबा उठाने वाली गाड़ी पहुंच जाएगी
Gorakhpur: निर्माण और बिध्वंस से निकलने वाले मलबा के निस्तारण को नगर निगम ने और आसान बना दिया है. बेड़े में दो और गाड़ियों को शामिल करने के साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है.