रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर में बेतिया एस्टेट की ‘गुमनाम’ संपत्ति की कहानी, जानिए क्यों मचा है तूफ़ान

    Gorakhpur: गोरखपुर में बेतिया एस्टेट (Bettiah Raj) की संपत्ति इन दिनों चर्चा में है. किसी ज़माने में बेतिया एस्टेट की धमक और ठाठ गोरखपुर तक थी. शहर में मौजूद बेतियाहाता (Betiahata) इसकी तस्दीक करता है. बेतिया एस्टेट की संपत्ति पर ‘अवैध’ रूप से रह रहे लोगों को अब डर सता रहा है कि रईसी और…

  • सृष्टि, जिसे अपने सपनों की ‘उड़ान’ से बेइंतहा प्यार था

    Gorakhpur: सृष्टि की कहानी शुरू होती है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर से. सृष्टि ने शहर के कार्मल और लिटिल फ्लावर स्कूल में अपनी पढ़ाई की. शुरू से ही उसकी गिनती तेज़ दिमाग वाले स्टूडेंट्स में थी. पढ़ाई में तो वह अव्वल रही ही, साथ ही साहसी और वह दुनिया को जानने की जिज्ञासा भी…

  • गोरखपुर में बंगाल पुलिस की हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी फरार

    Gorakhpur: गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को एक आरोपी बंगाल पुलिस की हिरासत से फरार हो गया. आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हेंसखाली थाना क्षेत्र के गजना मध्यपारा निवासी सौरभ मंडल के रूप में हुई है. सौरभ मंडल पर छेड़छाड़, दुष्कर्म का आरोप है और वह लंबे समय…

  • स्पाइसजेट की गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें 5 दिसंबर से, बुकिंग शुरू

    Gorakhpur: फरवरी से बंद पड़ी स्पाइसजेट गोरखपुर एयरपोर्ट से अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने जा रही है. एयरलाइन 5 दिसंबर से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू करेगी. इसे सुविधाजनक बनाने के लिए स्पाइसजेट ने अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी किया है और इन जगहों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. इससे पहले,…

  • नये साल में लीजिए रामगढ़ ताल रिंग रोड पर मनोरम सफर का मजा

    Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और राजस्व विभाग रामगढ़ ताल रिंग रोड के निर्माण में तेजी लाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. रिंग रोड पर अगले साल में आवागमन शुरू होने की उम्मीद है. शनिवार को दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने रामगढ़ झील के आसपास 1.5 किलोमीटर के दायरे में भूमि की…

  • विशाल सिंह हत्याकांड: राहुल और सैफ की तलाश में 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी

    Gorakhpur: विशाल सिंह हत्याकांड में एसओजी, सर्विलांस टीम और गोरखपुर तथा देवरिया की पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं. हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. हाल ही में मिली खुफिया जानकारी से पता चला है कि कौड़ीराम का राहुल अली और शाहपुर घोषीपुरवा का सैफ…

  • दोस्त ने ईंट से कूचकर की हत्या, गिरफ्तार

    Gorakhpur: हाल ही में खोराबार क्षेत्र के अकलोहिया निवासी अमित पासवान को उसके गांव के ही दोस्त ने ईंट से सिर कूचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने…

  • केस से दो नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, महिला दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

    Gorakhpur: गोरखपुर जिले के पिपराइच थाने पर तैनात एक महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. शिकायत करने वाली महिला बृहस्पतिवार को, बेला काटा पुलिस बूथ पर दारोगा अंकिता पांडेय को दस हजार रुपये घूस देने पहुंची थी. इसी दौरान पूर्व योजना के तहत एंटी करप्शन ने उसे रंगे…

  • बंश बहादुर पाल स्मारक महाविद्यालय को चाहिए प्राचार्य

    Vacancy in Degree college: बंश बहादुर पाल स्मारक महाविद्यालय, ऊंचगांव, बस्ती में स्ववित्तपोषित आधार पर प्राचार्य के पद के लिए अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं.

  • गोरखपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंच रहे तो जान लीजिए प्लेटफॉर्म के बदले नंबर

    ■ गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एफओबी निर्माण के चलते रेल प्रशासन ने लिया निर्णय Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के कारण यात्रियों की संरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए गाड़ियों के प्लेटफार्म में आज यानी 22 नवम्बर से निम्नवत परिवर्तन…

  • जनसुनवाई-समाधान पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत, जिम्मेदार या तो सुनेंगे या वेतन रुकेगा!

    Gorakhpur: अपनी जबवादेही में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर शासन-प्रशासन सख्त हैं. डीएम गोरखपुर ने आईजीआरएस पोर्टल पर मामलों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के खिलाफ ऐक्शन लिया है. बीएसए का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है, जबकि क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को कारण…

  • आज शहर के कई इलाकों में पांच घंटे प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

    Gorakhpur: शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर रोड चौड़ीकरण तथा लाइन शिफ्टिंग कार्य को करने के लिए शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी 11 केवी अंधियारी बाग फीडर, इंडस्ट्रीयल स्टेट 11 केवी अजयनगर फीडर, रानीपुर 11 केवी शिकरीगंज फीडर, राप्तीनगर 11 केवी फेज एक फीडर, खोराबार 11 केवी सूबा बाजार फीडर, शाहपुर 33 केवी…

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी, यहां देखें सारी डिटेल

    UPPRPB कांस्टेबल रिजल्ट 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने राज्य भर में आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम और कटऑफ अंकों की घोषणा कर दी है. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर 21 नवंबर को जारी किया गया है.

  • कुशीनगर में पराली जलाने पर 60 किसानों पर लगा जुर्माना

    Kushinagar: कुशीनगर जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर जिला प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं. जिले में अब तक पराली जलने की 56 घटनाएं रिपोर्ट में आई हैं जिस पर हाटा तहसील के 39​ किसानों, कसया तहसील के 19 किसानों और कप्तानगंज तहसील के दो किसानों पर जुर्माना लगाया गया है.

  • जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए 27 नवंबर से मिलेंगे फॉर्म, लास्ट डेट 10 दिसंबर

    Gorakhpur: जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 22 दिसंबर को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष की भांति शहीद रवीन्द्र सिंह की स्मृति में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है. उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष और भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष…

  • क्यूआर कोड से कर सकेंगे कूड़ा उठाने वाली टीम को पेमेंट

    Gorakhpur: अब जल्द ही आप घर से कूड़ा उठने की नगर निगम की सुविधा के लिए क्यूआर से भुगतान कर सकेंगे. निगम अधिकारियों ने इसके लिए योजना बना ली है. क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान होने पर पैसे सीधे निगम के खाते में जाएंगे. 

  • खेसरहा के पूर्व बसपा विधायक पर दर्ज होगा दुष्कर्म का केस

    Sant Kabir Nagar: खेसरहा के पूर्व बसपा विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज होगा. अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने बुधवार को पूर्व विधायक ताबिश खां समेत दो लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. एक महिला ने आरोपियों पर अपनी नौ वर्षीय…

  • घर के सामने पोखरी में डूबने से दो मासूमों की मौत, दो की हालत नाजुक

    Deoria: तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरपट्टी गांव में दो मासूमों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई जबकि दो की स्थिति गंभीर है, जिन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.

  • चंद्रमा पर जल: वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवीनतम जानकारी ने किया रोमांचित

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में मंगलवार को एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें प्रो. डॉ. क्रिश्चियन वोहलर, इमेज एनालिसिस ग्रुप, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी संकाय, डॉर्टमंड विश्वविद्यालय, जर्मनी, मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए.

  • बालापार ने दिया ‘नया गोरखपुर’ का साथ, जीडीए को मिली 123 एकड़ भूमि

    Gorakhpur: नया गोरखपुर बसाने का योगी सरकार का सपना किसानों के सहयोग से धीरे धीरे साकार हो रहा है. इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए जीडीए किसानों को राजी करने में सफल हुआ है. यही वजह है कि किसान अब जमीन की रजिस्ट्री कराने में हिचक नहीं रहे हैं, बल्कि इसमें तेजी आई है. 6 नवंबर…

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक