रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • सिपाही भर्ती : तारीख घोषित, हेल्पलाइन नंबर भी जारी, पूरी जानकारी यहां पाएं

    Gorakhpur: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 26 दिसंबर से आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों के लिए चयनित लगभग 1,74,316 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित करेगा. यह प्रक्रिया सभी जिलों की पुलिस लाइन में होगी और इसके परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे. यह चयन लिखित परीक्षा के…

  • रेलवे स्टेशन से गोरखनाथ मंदिर पहुंचाएंगी 8 सिटी बसें

    Gorakhpur: 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर गुरु गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी. इस आयोजन के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है, जिसमें सिटी बस और साधारण बसें श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध होंगी. श्रद्धालु दूर-दूर से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर…

  • फर्जी नियुक्ति में आरआरबी गोरखपुर के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    Gorakhpur: रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के अध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी को मॉडर्न कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा के दो उम्मीदवारों की नियुक्ति की जांच के बाद निलंबित कर दिया है. एनईआर के सीपीओ अवधेश कुमार को आरआरबी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

  • 2025 में इन इलाकों की सड़कें दिखेंगी रपा-रप, जानिए दस अपडेट

    Gorakhpur: आगामी साल में गोरखपुर शहर अपनी सड़कों के लिए पहचाना जाएगा. शहर में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर की एक दर्जन से भी ज्यादा परियोजनाएं चल रही हैं. इसमें हाईवे से लेकर फोरलेन तक शामिल हैं. अगले साल तक इनमें से कई परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी. इसमें गोलघर इलाके की सड़कों को स्मार्ट बनाने, राप्तीनगर वार्ड और…

  • एनईआर पेंशनर्स को अब जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने बैंक नहीं जाना होगा, घर बैठे होगा काम

    Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने 72,545 पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब पेंशनभोगी अपने घरों के आराम से डिजिटल रूप से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, जिससे हर नवंबर में बैंक जाने की जरूरत खत्म…

  • लालू की दो टूक से इंडिया ब्लॉक में बढ़ता तनाव

    Lalu’s bluntness increases tension in India Block: इंडिया गठबंधन में नेतृत्व के सवाल पर कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का ममता बनर्जी के समर्थन में दिया गया बयान इसका ताजा उदाहरण है. लालू ने न सिर्फ ममता को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए…

  • जौनपुर के गांव में मुस्लिमों ने अपने नाम में जोड़े हिंदू सरनेम, कहा-सात पीढ़ी पहले हम हिंदू थे

    Jaunpur: जौनपुर की केराकत तहसील का डेहरी गांव इन दिनों चर्चा में है. यहां कई मुस्लिम परिवारों ने अपने नामों के साथ पारंपरिक हिंदू उपनाम जोड़कर एक सांस्कृतिक बदलाव शुरू कर दिया है. इन परिवारों ने अपने नाम में “दुबे”, “तिवारी”, “ठाकुर” और “कायस्थ” टाइटल जोड़कर लिखना शुरू कर दिया है. गांव के मुसलिम समुदाय…

  • डीडीयू परीक्षा में फिर बड़ी चूक: बीकॉम परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बांटा, परीक्षा निरस्त

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान फिर बड़ी चूक हुई. बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रों को पहले प्रश्नपत्र के स्थान पर दूसरा प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया. इस गंभीर त्रुटि के कारण परीक्षा को निरस्त करना पड़ा और अब नए सिरे से…

  • ऐसी कॉल आपके फोन पर आ रही हैं तो हो जाएं सावधान, प्यार से कहें ‘ना’

    Gorakhpur: शाहपुर के बशारतपुर निवासी, सेवानिवृत्त कानूनगो रामफल यादव और उनके परिवार को शेयर ट्रेडिंग के चक्कर में 10.94 लाख रुपये की चपत लग गई. छत्तीसगढ़ की एक महिला नेहा शर्मा ने मोबाइल पर फोन किया और बातों में लेकर मुनाफे का वादा करके परिवार को गुमराह किया.

  • आईएमए चुनाव: तिथियों के ऐलान के साथ ही दावेदारी का दौर शुरू, कांटे की होगी टक्कर

    Gorakhpur: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपनी नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है. 15 से 20 दिसंबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि 22 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 25 दिसंबर को मतदान और मतगणना होगी. डॉ. बी.बी. गुप्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है. इस…

  • बीआरडी, रेलवे में अब लंबी कतार से आजादी, नगर निगम से भी है गुड न्यूज़

    Gorakhpur: नगर निगम, रेलवे और मेडिकल कॉलेज नागरिकों के लिए अपनी सुविधाएं अपग्रेड कर रहे हैं. मेडिकल कॉलेज में यूजर चार्ज की कतार जहां छोटी होगी, वहीं रेलवे 20 स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू कर रहा है. शहर के एंट्री प्वाइंट की सूरत सुधारने की नगर निगम की योजना भी काफी आकर्षक है.…

  • स्कूल जाने के लिए कहने पर मां को दिया धक्का, मौत

    Gorakhpur: पिपराइच इलाके में एक किशोर ने अपनी मां को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. सिर में चोट लगने से महिला की मौत हो गई. यह वारदात भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र चेन्नई के सहायक वैज्ञानिक के घर की है. पिछले दिनों जब उन्होंने पत्नी को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा. वे लगातार…

  • डिनर बेल: लोकल और ग्लोबल का एक अनोखा मेल

    Dinner bell in Gorakhpur: कभी सोचा है कि कोई चीज़ एक ही समय में लोकल और ग्लोबल कैसे हो सकती है? गोरखपुर के आर्किटेक्ट्स की टीम ‘डब्ल्यू 5’ ने इसका एक बढ़िया उदाहरण दिया है – होटल बुद्धा एवेन्यू का रेस्टोरेंट “डिनर बेल”.

  • साल की सबसे अनसुलझी कहानी: क्या किरदार और राज़ पर सदा के लिए पड़ जाएगा पर्दा?

    Gorakhpur: गंगेश पांडे की मौत की पहेली इस साल की गोरखपुर की मोस्ट कॉम्प्लीकेटेड स्टोरी बन गई है. संदिग्ध हालात में मौत की यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें जांच ही तथ्यों पर पर्दा डालती दिख रही है. इस कहानी में शुरू से ही कई अनसुलझे सवाल हैं, जिनका सात माह बीतने के बाद भी…

  • दीक्षांत को तीन महीने बीते, 45 हजार स्टूडेंट्स को मार्कशीट-डिग्री का इंतज़ार

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) से संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को अपनी मार्कशीट और डिग्री पाने के लिए एक और परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. तीन माह में दर्जनों बार कॉलेजों के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मालूम कि उन्हें डिग्री, मार्कशीट कब मिलेगी. इसकी वजह से कई छात्रों को आगे की…

  • चाय के प्याले तक पहुंचे मिलावटखोर, हर चुस्की में ‘जहर’

    Gorakhpur: गोरखपुर की मंडियों में इन दिनों मिलावटी अदरक की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है. कुछ व्यापारी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर अदरक खरीदकर प्रयागराज में एसिड से धोकर गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बेच रहे हैं. इस अदरक की खरीद चाय की दुकानों पर ज्यादा हो रही है, लिहाजा…

  • गोरखपुर महोत्सव 2025: स्थानीय कलाकारों के लिए टैलेंट हंट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

    Gorakhpur: गोरखपुर महोत्सव 2025 में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले टैलेंट हंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि कलाकारों के चयन हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 09 दिसंबर से शुरू होगी और 28 दिसंबर तक…

  • Consumers Right: गोरखपुर शहर में अगर खरीदारी का पक्का बिल न दे दुकानदार तो यहां करें शिकायत

    Gorakhpur: गोरखपुर शहर में बिल का खेल धड़ल्ले से जारी है. ग्राहक सामान की खरीद तो कर लेते हैं, लेकिन दुकानदार या तो उन्हें बिल नहीं देते या ग्राहक बिल लेते ही नहीं. इससे राज्य कर विभाग को चपत लग रही है. विभाग इसे कर छिपाने की कोशिश के रूप में देखता है.

  • यूपी के नये ‘नोएडा’ और ‘ग्रेटर नोएडा’ की कहानी जानते हैं आप?

    Gorakhpur: गोरखपुर तेजी से औद्योगिक विकास के पथ पर अग्रसर है. राज्य सरकार की योजनाओं और निवेशकों की रुचि के चलते गोरखपुर के धुरियापार में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है. इसे “ग्रेटर गीडा” का नाम दिया गया है. यह क्षेत्र ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर विकसित हो रहा है और इसमें…

  • ओवरस्पीड ने एक झटके में ले ली पांच लोगों की जान, मोहद्दीपुर में देर रात हुई भीषण दुर्घटना

    Gorakhpur: ओवरस्पीड ने एक झटके में पांच लोगों की जान ले ली. हादसा शुक्रवार देर रात मोहद्दीपुर स्थित स्मार्ट व्हील्स के सामने हुआ. यहां तीन बाइक की भिड़ंत में तीन युवक दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक महिला तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इन…

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक