Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
मां के जेवर गिरवी रखकर नौकरी के लिए दिए पांच लाख रुपये, मिला फर्जी नियुक्ति पत्र
Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है. बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर गांव निवासी विनोद कुमार ने थाना कैंट पुलिस को तहरीर देकर थाना खोराबार अंतर्गत ग्राम रायगंज निवासी मनीष यादव पर मुकदमा दर्ज कराया है.
-
पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाला बदमाश एनकाउंटर में दबोचा गया
Gorakhpur: बीते 6 दिसंबर को रामगढ़ताल इलाके के पैडलेगंज में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद गोलीबारी करने वाले बदमाश सरफराज को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोच लिया. रविवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहे सरफराज के पैर…
-
स्पाइसजेट की गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट सेवा फिर से शुरू
Gorakhpur: गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए हवाई करने वाले यात्रियों के खुशखबरी है. स्पाइसजेट ने गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं. पहली उड़ानों में 701 यात्रियों ने सफर किया. स्पाइसजेट ने इन उड़ानों को कम यात्री संख्या के कारण फरवरी में बंद कर दिया था…
-
अच्छी पहल: घर बैठे रामलला की पांचों आरती में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु
Ayodhya Ramlalla Aarti Live Broadcast : श्रद्धालु जल्द ही घर बैठे रामलला की पांचों आरती के साक्षी बन सकेंगे. अयोध्या में, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास कर रहा है. प्रसार भारती ने अयोध्या से रामलला की आरती के सीधे प्रसारण की तैयारी शुरू कर दी है. प्रसार भारती…
-
लॉकर रूम से गेट तक 30 सेकेंड में पहुंची थी, शक ने पहुंचाया हवालात
Ghaziabad: पुलिस ने दावा किया है कि मोदीनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की राज चौपला शाखा के लॉकर से 19 अक्टूबर को हुए 30 लाख के गहनों की चोरी का 56 दिन बाद शनिवार को खुलासा हो गया. चोरी आदर्शनगर निवासी अंकुश गोयल के लॉकर से हुई थी. पुलिस ने उनके पड़ोस में रहने वाली…
-
हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर
Meerut: हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका, जिस पर एक लाख का इनाम घोषित था, शनिवार सुबह मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया. वह मूलरूप से बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के शेरपुर लुहारा का रहने…
-
चार मस्जिदों में बिना कनेक्शन जल रही थी बिजली, 49 कटिया कनेक्शन पकड़े
Sambhal update: संभल में शनिवार को डीएम और एसपी के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में 49 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिनमें चार मस्जिद और एक मदरसा भी शामिल है. बिजली विभाग ने 1.30 करोड़ रुपये…
-
गैस सिलेंडर क्यों नहीं पहुंचा, पता लगाने में खाता हो गया खाली
Gorakhpur: एक उपभोक्ता ने गैस सिलेंडर नहीं आने पर गूगल से कस्टमर केयर का नंबर खोजा, लेकिन जालसाजों के झांसे में आ गया. मोबाइल पर एक टच से उसके खाते से 1.98 लाख रुपये निकल गए. गोरखनाथ थाने में मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस जांच कर रही है.
-
शहर में चलेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें, रेगुलर बसों को नहीं मिलेगी एंट्री
Gorakhpur: जिला प्रशासन शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर बस अड्डे बनाने की योजना बना रहा है. इसके लिए, किसानों की जमीन को 90 साल के पट्टे पर लेने या खरीदने के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
-
खौफनाक लव स्टोरी: एकतरफा प्रेम में किशोरी का गला रेता, कंधे पर शव लेकर पहुंचा गांव
Balrampur: बलरामपुर में एकतरफा प्यार की दर्दनाक दास्तां सामने आई है. यहां एक युवक ने स्कूल जा रही किशोरी को रास्ते में रोककर चाकू से उसका गला रेत दिया. युवक उसके शव को कंधे पर लादकर गांव पहुंचा. ग्रामीणों ने यह खौफनाक मंजर देखकर युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
-
राप्ती नगर डिपो में संविदा चालकों की होगी सीधी भर्ती, 18 को होगा टेस्ट
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संविदा बस चालकों की सीधी भर्ती के लिए एक विशेष कैम्प का आयोजन कर रहा है. यह कैम्प 18 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चन्द्र चौराहा, गोला बाजार, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा.
-
संभल में बंद मिला 46 साल पुराना मंदिर, सर्च ऑपरेशन में खुलासा
Sambhal update: संभल में 46 साल पुराना एक मंदिर मिला है, जो बंद पड़ा है. अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान, शनिवार सुबह दीपा राय इलाके में एक पुराना मंदिर मिला. यह मंदिर 1978 का बताया जा रहा है. इस दौरान डीएम, एसपी और भारी पुलिस बल…
-
आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Gorakhpur: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी (96 वर्ष) को तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में चल रहा है.
-
चिकन खाने से फूड प्वाइजनिंग, शिकायत करने पर जान की धमकी
Gorakhpur: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा बाजार में एक चिकन शॉप मालिक के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि दुकानदार के चिकन खाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो गया, और शिकायत करने पर दुकानदार ने उसे मारपीट और जान से मारने की धमकी…
-
एमजी इंटर कॉलेज के डॉ. वीरेंद्र पटेल को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
Gorakhpur: गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कालेज के विज्ञान प्रवक्ता डा. वीरेंद्र कुमार पटेल को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है. यह पुरस्कार प्रदेश के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को दिया जाता है, जिसकी घोषणा शुक्रवार को की गई.
-
नजीर: गोरखपुर जिले के 124 गांव, जहां पांच साल में एक भी केस दर्ज नहीं हुआ, पंचायत से हल हो जाते हैं मामले
Gorakhpur: गोरखपुर जिले के 124 गांव शांतप्रिय हैं. यहां पिछले पांच साल में कोई भी विवाद पुलिस की चौखट तक नहीं पहुंचा. पांच साल के आंकड़ों से यह सचाई सामने आई है. गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने नजीर के तौर पर इन गांवों की सूची तैयार की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में…
-
कल्याण मंडपम बनकर तैयार, जानें उद्घाटन की तारीख और किराये का अपडेट
Gorakhpur: खोराबार में नगर निगम द्वारा निर्मित 4.25 करोड़ रुपये की लागत वाला पहला कल्याण मंडपम बनकर तैयार है. खरमास के बाद इस मंडपम की बुकिंग शुरू हो जाएगी, जहां मांगलिक और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे. निगम प्रशासन मुख्यमंत्री से इस मंडपम का उद्घाटन कराने का प्रयास कर रहा है.
-
सिपाही भर्ती : तारीख घोषित, हेल्पलाइन नंबर भी जारी, पूरी जानकारी यहां पाएं
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 26 दिसंबर से आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों के लिए चयनित लगभग 1,74,316 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित करेगा. यह प्रक्रिया सभी जिलों की पुलिस लाइन में होगी और इसके परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे. यह चयन लिखित परीक्षा के…
-
रेलवे स्टेशन से गोरखनाथ मंदिर पहुंचाएंगी 8 सिटी बसें
Gorakhpur: 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर गुरु गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी. इस आयोजन के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है, जिसमें सिटी बस और साधारण बसें श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध होंगी. श्रद्धालु दूर-दूर से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर…
-
फर्जी नियुक्ति में आरआरबी गोरखपुर के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला
Gorakhpur: रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के अध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी को मॉडर्न कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा के दो उम्मीदवारों की नियुक्ति की जांच के बाद निलंबित कर दिया है. एनईआर के सीपीओ अवधेश कुमार को आरआरबी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.