Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
राहुल गांधी ने प्रभात के पिता से फोन पर की बात, जानें क्या कहा
Gorakhpur: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ‘सिंपैथी’ जताने में पीछे रहकर मुद्दे को और बढ़ाना नहीं चाहता. हंसमुख और लोगों की मदद में आगे रहने वाले प्रभात का शव जब गांव पहुंचा था, तो लोगों में कांग्रेस…
-
सिपाही की पिटाई के मामले में डॉ. अनुज सरकारी पर दर्ज होगा केस
Gorakhpur: विधान परिषद में शुक्रवार को सिपाही पिटाई का मामला उठाया गया जिसके बाद डॉ. अनुज सरकारी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया. भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने डॉक्टर दंपत्ति और उनके सहयोगियों द्वारा सिपाही की निर्मम पिटाई का मामला उठाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. एमएलसी…
-
बच्चे के ‘अपार’ नामांकन के लिए आपने सहमति दी? जान लें ये काम की बातें
Gorakhpur: गोरखपुर शहर के स्कूलों में इन दिनों बच्चों के ‘अपार’ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. स्कूलों से अपार के लिए सहमति फॉर्म घर पहुंच रहे हैं. बहुत सारे अभिभावक ऐसे हैं, जो अपार के बारे में नहीं जानते. स्कूलों में पूछताछ करने पर भी कोई खास मदद नहीं मिल रही है.…
-
प्रभात का शव देखकर मचा कोहराम, कहा- लखनऊ बुलाकर मरवा दिया
Gorakhpur: लखनऊ में मृत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय (28) का शव गुरुवार सुबह गीडा क्षेत्र के उनके गांव देईपार लाया गया. शव के आगमन के साथ ही गांव में दुख और गुस्से का माहौल व्याप्त हो गया.
-
शर्मनाक: बस्ती में स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को अपने रूम में बुलाया और फिर….
Basti: बस्ती में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. ग्यारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधक ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न किया. डरी-सहमी छात्रा जब घर पहुंची तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन उसे आनन-फानन में कैली अस्पताल ले…
-
19 से 25 दिसंबर तक अटल शताब्दी समारोह मनाएगी यूपी सरकार
Atal Shatabdi Samaroh: उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक एक भव्य समारोह “अटल शताब्दी समारोह” का आयोजन करेगी. इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में किया जाएगा.
-
इंस्टा और वॉट्सऐप के ये नये अपडेट आपने देखे? काम हो जाएगा और आसान
Tech Updates: इंस्टाग्राम ने बिज़नेस अकाउंट्स के लिए “ट्रायल रील्स” की पेशकश की है, जिससे क्रिएटर पूरी तरह से रिलीज़ करने से पहले छोटे दर्शकों के साथ रील्स को टेस्ट कर सकते हैं! वहीं WhatsApp ने भी मोबाइल और कंप्यूटर पर कॉलिंग की सुविधाओं को एडवांस बनाया है.
-
फेसबुक पर हुआ प्यार, बिहार से शादी करने गोरखपुर पहुंच गई युवती तो मचा हंगामा
Gorakhpur: बिहार की एक युवती अपने फेसबुक मित्र से प्रेम करने लगी और शादी करने के लिए उसके घर गोरखपुर के खजनी चली आई. लड़के के घरवालों ने लड़की को गैर बिरादरी का होने के कारण शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद कई घंटों तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा, जिसे बाद में पुलिस…
-
सर्दी की गुनगुनी धूप के बीच झील की लहरों पर लीजिए पिकनिक का मजा
Gorakhpur: गोरखपुर के निवासी अब इस सर्दी के सुहावने मौसम में रामगढ़ झील की लहरों पर पिकनिक का आनंद ले सकेंगे. मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह विकसित किए गए इस झील में अब लोग वाटर क्राफ्ट का भी लुत्फ़ उठा सकेंगे. नौका विहार के प्लेटफॉर्म नंबर सात से इसका संचालन शुरू हो गया है.…
-
गोरखपुर में जीडीए से प्लॉट खरीदने का यह मौका जाने न दें
Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा मेडिकल रोड पर मानबेला क्षेत्र में विकसित की जा रही राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना के लिए बुधवार (18 दिसंबर) से प्लाटों के लिए आवेदन किया जा सकता है. रेरा से रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद प्राधिकरण ने इस योजना के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है.…
-
आईएमए चुनाव: आखिरी दिन 30 से ज्यादा हुए नामांकन, तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
Gorakhpur IMA election: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में नामांकन दाखिल करने का मंगलवार आखिरी दिन था. नामांकन के अंतिम दिन डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. फहीम, डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. रत्नेश तिवारी, डॉ. अभिनीत, डॉ. इमरान, डॉ. शांतनु समेत 30 से ज्यादा चिकित्सकों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया.
-
संभल में अब मिला राधा-कृष्ण का वर्षों से बंद पड़ा मंदिर
Sambhal update: संभल में एक और मंदिर बंद मिला है. हयातनगर क्षेत्र के सराय तारिन मोहल्ले के कछुआयन में स्थित यह मंदिर काफी समय से बंद था. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के आसपास मुस्लिम और हिंदुओं की मिश्रित आबादी थी. हालांकि, हिंदू आबादी धीरे-धीरे इलाके को छोड़कर चली गई, जिससे पूजा बंद…
-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 26 दिसंबर
Gorakhpur: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त 418 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 25 नवंबर को जारी विज्ञप्ति में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई थी.
-
राप्ती नगर की ये तीन सड़कें जब होंगी तैयार, तो नज़ारा देख दंग रह जाओगे
Gorakhpur: राप्तीनगर वार्ड के शाहपुर में शहर की पहली स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है. प्रथम चरण में, इस परियोजना के लिए तीन सड़कों का चयन किया गया है. इन सड़कों के दोनों ओर पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए छह इंच ऊंचा फुटपाथ बनाया जाएगा. इसके अलावा, फुटपाथ…
-
खिचड़ी मेला: 17 जगहों से चलाई जाएंगी बसें, शहर में बनेंगी छह पार्किंग, जानें पूरी तैयारी
Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में 14 जनवरी से शुरू होने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए, ज़ोन के 17 स्थानों से परिवहन बसें उपलब्ध कराई जाएंगी और मंदिर के आसपास लगभग छह पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे.
-
महाकुंभ: होटल बुकिंग में बरतें सावधानी, फर्जी वेबसाइट लगा रहीं चपत
Prayagraj: साइबर अपराधियों ने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के नामी होटलों की फर्जी वेबसाइट्स बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी की है. पुलिस ने एक होटल प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर 54 फर्जी वेबसाइट्स को बंद कर दिया है.
-
गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन आज रात 12 बजे तक रहेगा डायवर्ट
Gorakhpur: श्री राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, मंगलवार को अयोध्या की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक, फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे से वाहनों को कलवारी-टांडा होते हुए अंबेडकर नगर की ओर भेजा जाएगा.
-
खिलाड़ियों को नये साल पर तोहफा, मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार
Gorakhpur: गोरखपुर के खिलाड़ियों को नए साल में एक शानदार तोहफा मिलने जा रहा है – एक अत्याधुनिक मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने भाटी विहार, गोरखनाथ क्षेत्र में इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है.
-
रामगढ़ताल में पहुंचे लंबी चोंच और गुलाबी लंबी टांगों वाले पक्षी, जानें क्या है इनकी खासियत
Gorakhpur: गोरखपुर में जैसे ही मौसम और सर्द हुआ, वैसे ही रामगढ़ताल में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है. अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाली रामगढ़ताल अब इन पंखों वाले मेहमानों के आगमन से और भी जीवंत हो गया है. हाल ही में यहां बड़ी संख्या में ब्लैक विंग स्टिल्ट पक्षी…