Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
चुरेब-मुंडेरवा सेक्शन में पूरा हुआ ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम
Gorakhpur: भारतीय रेलवे नेटवर्क पर यात्रियों के बढ़ते दबाव और माल ढुलाई की दिनोंदिन बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और विस्तार परियोजनाओं पर तेज़ी से काम कर रहा है. इसी के तहत, पूर्वोत्तर रेलवे ज़ोन तेज़ी से ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (एबीएस) तकनीक को लागू कर रहा है.
-
अलंकृता ने भाषण में जीता द्वितीय पुरस्कार
Gorakhpur: लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित अटल युवा कुंभ महोत्सव में लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई स्कूल चिनहट की सातवीं कक्षा की छात्रा अलंकृता सरकार ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
-
प्रेमिका को वीडियो कॉल करके लगाया फांसी का फंदा, मौत
Deoria: एक युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल के दौरान हुए विवाद के बाद फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. घटना मंगलवार की भोर में भटनी कस्बे के हतवा नकहनी मोहल्ले में घटी. मृतक की पहचान भटनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ हतवा नकहनी निवासी मजहर अंसारी के बेटे असगर अली (21)…
-
नाथ सम्प्रदाय का अंतिम लक्ष्य शिवत्व की प्राप्ति: डॉ. बलवान सिंह
Gorakhpur: गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय शीतकालीन कार्यशाला ‘दर्शन एवं योग’ का समापन हुआ. कुलपति प्रो. पूनम टण्डन के संरक्षण में आयोजित इस कार्यशाला के अंतिम दिन मुख्य वक्ता भटवली महाविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. बलवान सिंह रहे. कार्यशाला…
-
उर्दू विभाग में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई
Gorakhpur: गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग ने सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महबूब हसन ने की. इस अवसर पर “अटल बिहारी वाजपेयी और सुशासन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता और “अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन और उनकी कविता लेखन”…
-
महाकुंभ 2025: विशाखपट्टणम-गोरखपुर विशेष रेलगाड़ी का संचालन
Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 08562/08561 विशाखपट्टणम-गोरखपुर-विशाखपट्टणम कुंभ मेला विशेष गाड़ी का संचालन विशाखपट्टणम से 5 और 19 जनवरी तथा 16 फरवरी, 2025 (रविवार) को और गोरखपुर से 8 और 22 जनवरी तथा 19 फरवरी, 2025 (बुधवार) को तीन फेरों के लिए निम्नलिखित…
-
बलराम को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार
Gorakhpur: भारत सरकार के माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 21 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक समारोह में भारतीय रेल के 101 समर्पित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया.
-
उमेश श्रीवास्तव को दुबई में मिला ‘अग्रणी पुरस्कार-24’
Gorakhpur: कैंपियरगंज निवासी उमेश श्रीवास्तव को 18 दिसंबर को दुबई में आयोजित सीईओ मीट पुरस्कार समारोह में “वर्ष 2024 का अग्रणी पुरस्कार” प्रदान किया गया.
-
मुफ्त मिल रहा वन यूपी वन कार्ड, किराये में मिलेगी 10% छूट
Gorakhpur: गोरखपुर शहर में इलेक्ट्रिक बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब वे अपने सफर पर 10 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं. गोरखपुर में 500 वन यूपी वन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके उपयोग से यात्रियों को किराए में यह विशेष छूट मिलेगी.
-
नये साल में नौका विहार तक पहुंचने के लिए दो नई सड़कें
Gorakhpur: गोरखपुर शहर के विकास में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है. रामगढ़ताल इलाके में स्थित नौका विहार को देवरिया बाईपास सड़क से जोड़ने वाली दो फोरलेन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इन सड़कों की कुल लंबाई 2.5 किलोमीटर है और इन पर लाइटें तथा पौधे लगाने का काम भी पूरा…
-
18 प्रतिशत जीएसटी बनाम कार के चालान का वह दिलचस्प किस्सा
जीएसटी काउंसिल की बैठक में पुराने कारों की बिक्री पर टैक्स को 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया. सोशल मीडिया इस निर्णय की आलोचना से रंगा हुआ है. हालांकि, इस तरह की आलोचना एक महत्वपूर्ण तथ्य को नजरअंदाज कर रही है: पुरानी कारों की बिक्री पर 18% जीएसटी व्यक्तियों के बीच होने वाली बिक्री…
-
पंजाब की डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
Gorakhpur: शनिवार को, गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया. इन लोगों पर गीडा के एकला बंधे में पंजाब की डांसरों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है. आरोपियों में गैंग लीडर नीरज जायसवाल (एकला बाजार निवासी), कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद उर्फ कल्लू, जय निषाद (दुधई निवासी) और संत कुमार निषाद…
-
महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज होगा मजबूत, अवसरों की नहीं है कमी: योगी
Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता जरूरी है. सीएम योगी शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) की ओर से संचालित बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के…
-
डीडीयू के बीटेक छात्रों ने ड्रोन प्रतियोगिता में जीता विशेष पुरस्कार
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के छात्रों ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर में आयोजित ड्रोन प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है.
-
नौटंकी शैली में मंच पर उतरी ‘हरिश्चंद्र तारामती’ की जीवनी
Gorakhpur: गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट के मंच पर शनिवार शाम को रंगकर्मियों ने नौटंकी शैली में ‘हरिश्चंद्र तारामती’ की कहानी का मंचन किया. नाटक में नगाड़े के प्रयोग ने आमजन को कर्तव्य और निष्ठा का संदेश देने वाली इस कहानी को और भी जीवंत बना दिया.
-
शब्द, सत्ता का निर्माण और विनाश दोनों कर सकते हैं: प्रो. विश्वनाथ तिवारी
Gorakhpur: गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के बहुप्रतीक्षित सातवें संस्करण का आगाज़ शनिवार को शहर के होटल विवेक के सभागार में हुआ. पहले दिन के कार्यक्रम को 5 सत्रों में विभाजित किया गया, जिनमें साहित्य, समाज, संस्कृति, धर्म, मीडिया और राजनीति जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई.
-
शिक्षक भर्ती मामले में बीएसए के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी
Gorakhpur: महराजगंज के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. बीएसए के हाईकोर्ट में उपस्थित न होने के कारण यह वारंट जारी किया गया. हाईकोर्ट ने महराजगंज पुलिस को बीएसए को कोर्ट में हाजिर कराने का निर्देश दिया.
-
राहुल गांधी ने प्रभात के पिता से फोन पर की बात, जानें क्या कहा
Gorakhpur: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ‘सिंपैथी’ जताने में पीछे रहकर मुद्दे को और बढ़ाना नहीं चाहता. हंसमुख और लोगों की मदद में आगे रहने वाले प्रभात का शव जब गांव पहुंचा था, तो लोगों में कांग्रेस…
-
सिपाही की पिटाई के मामले में डॉ. अनुज सरकारी पर दर्ज होगा केस
Gorakhpur: विधान परिषद में शुक्रवार को सिपाही पिटाई का मामला उठाया गया जिसके बाद डॉ. अनुज सरकारी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया. भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने डॉक्टर दंपत्ति और उनके सहयोगियों द्वारा सिपाही की निर्मम पिटाई का मामला उठाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. एमएलसी…
-
बच्चे के ‘अपार’ नामांकन के लिए आपने सहमति दी? जान लें ये काम की बातें
Gorakhpur: गोरखपुर शहर के स्कूलों में इन दिनों बच्चों के ‘अपार’ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. स्कूलों से अपार के लिए सहमति फॉर्म घर पहुंच रहे हैं. बहुत सारे अभिभावक ऐसे हैं, जो अपार के बारे में नहीं जानते. स्कूलों में पूछताछ करने पर भी कोई खास मदद नहीं मिल रही है.…