Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
डीडीयू अपने छात्रों को देगा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और एआई का मुफ्त प्रशिक्षण
डीडीयू और स्काई एम्पावरमेंट के बीच एमओयू Gorakhpur: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (डीडीयू), गोरखपुर और स्काई एम्पावरमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 28 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. यह एमओयू डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और स्काई के प्रबंध निदेशक श्री पुनीत अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस एमओयू का…
-
अलकनंदा की छात्राओं ने लिया हरियाली का संकल्प
Gorakhpur: गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में “माई कैंपस, माई प्राइड, माई रिस्पांसिबिलिटी” अभियान के तहत एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लिया.
-
डीडीयूजीयू अंग्रेजी विभाग की पत्रिका “साहित्य विमर्श” का 14वां संस्करण प्रकाशित
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका “साहित्य विमर्श” के 14वें संस्करण का शनिवार को विमोचन हुआ. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने इस संस्करण का विमोचन किया. यह विशेषांक पिछले 12 महीनों में विभाग में हुई गतिविधियों का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत करता है.
-
इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का नाटक, किशोरी को पुलिस ने दी चेतावनी
Gorakhpur: कैंपियरगंज क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने का नाटक कर सबको चौंका दिया. किशोरी ने शुक्रवार को कीटनाशक दवा पीने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
-
जनवरी से ही शहर को मिलना शुरू होगा ओवरब्रिज-रोड का तोहफ़ा, जानिए क्या-क्या मिलेगा
Gorakhpur: रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में नया साल 2025 गोरखपुर वासियों के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है. जनवरी से मार्च तक शहर को कई नई सड़कों और फ्लाईओवर का तोहफा मिलेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और लोगों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा. खजांची ओवरब्रिज: 96.50 करोड़ की लागत से बन रहे 604…
-
गोरखपुर से यात्रा करने वालों के लिए ज़रूरी खबर: 31 ट्रेनों का समय बदलेगा, 4 के नंबर भी
गोरखधाम, हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय जान लें Gorakhpur: अगर आप गोरखधाम, हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस या गोरखपुर से चलने वाली अन्य ट्रेनों से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. 1 जनवरी से गोरखपुर से चलने वाली 31 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव होने जा रहा है. इनमें गोरखधाम, हमसफर…
-
भतीजे को स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित बताकर पेंशन दिलाने का प्रयास, लेखपाल-कानूनगो पर गिरेगी गाज
Gorakhpur: गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक भतीजे को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आश्रित बताकर राजनीतिक पेंशन दिलाने का प्रयास किया गया. इस मामले में लेखपाल और कानूनगो की मिलीभगत सामने आई है, जिन्होंने गलत रिपोर्ट लगाकर आवेदक को पेंशन का हकदार बनाने की कोशिश की.
-
पोल्ट्री फार्म मालिक से 2.67 लाख रुपये की लूट, दो जिलों की पुलिस के बीच उलझा रहा मामला
Gorakhpur: सहजनवा और संत कबीर नगर जिलों की सीमा पर स्थित कसरवल के पास बृहस्पतिवार देर रात सफारी सवार बदमाशों ने एक पोल्ट्री फार्म मालिक से 2.67 लाख रुपये लूट लिए. बदमाशों ने पिकअप पर सवार व्यक्तियों पर फायरिंग भी की. पीड़ित ने सहजनवां और खलीलाबाद कोतवाली, दोनों थानों में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने…
-
एम्स में मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़, छात्रों ने किया हंगामा, गार्ड हिरासत में
Gorakhpur: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) गोरखपुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे हॉस्टल से अस्पताल जाते समय एक सुरक्षा गार्ड ने नशे की हालत में छात्रा के साथ बदसलूकी की.
-
बीपीएससी: गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के स्टूडेंट्स ने लहराया परचम
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रवक्ता (इंटर) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विभाग का नाम रोशन किया है. 26 दिसंबर 2024 को घोषित परिणामों में विभाग के चार छात्र – चंदनलाल गुप्ता, शुभम मणि त्रिपाठी, आनंद कुमार और आकांक्षा पांडे -…
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय: नोटिस बोर्ड
Gorakhpur: गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़ी परीक्षाओं की तारीख, प्रैक्टिकल, वायवा सहित महत्वपूर्ण सूचनाएं हम इस पेज पर रेगुलर अपडेट करते हैं. यहां दी गई जानकारी विश्वविद्यालय के विश्वस्त चैनल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर है.
-
नया गोरखपुर: अब शुरू होगी अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया, जनसुनवाई 30 को
Gorakhpur: मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत ‘नया गोरखपुर’ बसाने की कवायद तेज हो गई है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है. जीडीए न सिर्फ़ समझौते के आधार पर जमीन ले रहा है, बल्कि अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. …
-
असुरन-पिपराइच रोड चौड़ीकरण: निगम की 150 दुकानों पर मंडरा रहा खतरा
Gorakhpur: असुरन-पिपराइच रोड चौड़ीकरण योजना के तहत नगर निगम की 150 दुकानों पर बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा है. इस आशंका से दुकानदारों में दहशत का माहौल है. वर्षों से अपनी दुकानें चला रहे ये व्यापारी अब असमंजस में हैं और उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है.
-
शादीशुदा प्रेमिका के घर रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, बदनामी के डर से लगा ली फांसी
Gorakhpur: गुलरिहा क्षेत्र में बुधवार की रात एक प्रेम प्रसंग दुखद अंत में बदल गया जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के डर से युवक ने यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और…
-
डीडीयू की खिलाड़ियों ने मणिपुर विवि की टीम को दी शिकस्त
Gorakhpur: भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता 2024-25 के पहले दिन गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने अपने पहले मैच में मणिपुर विश्वविद्यालय को 48-12 के बड़े अंतर से हरा दिया. गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम मैच के शुरुआत से ही मणिपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों…
-
गोरखपुर के अधिकारियों के सीयूजी नंबर की पूरी सूची यहां देखें
Gorakhpur: गोरखपुर जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के नंबर हमने यहां पाठकों की सुविधा के लिए एक जगह पर एकत्र किए हैं. हालांकि, ये नंबर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं. आप इन्हें वहां भी देख सकते हैं:-
-
अपने इलाके की आशा दीदी के बारे में चाहिए जानकारी? यहां मिलेगी पूरी सूची
Gorakhpur: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश के हर जिले में आशा दीदी की नियुक्ति की है. आशा कार्यकर्ता मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ASHA) होती हैं और वे स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली में सबसे अंतिम कड़ी होती हैं, जिनका समुदाय से सीधा नाता होता है.
-
बच्चे का अपहरण कर मांगी पांच लाख फिरौती, दो घंटे में दबोचा गया
Gorakhpur: चाय की दुकान पर काम करने वाले युवक ने दुकान मालकिन की फटकार से तंग आकर उसके तीन साल के बेटे का अपहरण कर लिया. युवक ने पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की. घबराई महिला ने नौकायन पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी.
-
आईएमए गोरखपुर: डॉ प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष, डॉ वाई सिंह सचिव
Gorakhpur: आईएमए गोरखपुर के चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 877 मत पड़े. इस चुनाव में डॉ प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष, डॉ वाई सिंह सचिव, डॉ आरपी शुक्ला इलेक्ट प्रेसिडेंट और डॉ एसएस रे मीडिया प्रभारी चुने गए.
-
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजभवन में कुलाधिपति से की भेंट
Gorakhpur: कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल से विश्वविद्यालय के विकास पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.