Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
मेधा के ‘सफरनामा’ में महिला शिक्षा और कौशल पर जोर
Gorakhpur: मेधा और डीडीयू के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे ‘सफरनामा’ का शनिवार को समापन हो गया. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के बाद संक्षिप्त फिल्म के माध्यम से मेधा के दस वर्षों की यात्रा को प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में चीफ गेस्ट पूर्व मुख्य सलाहकार प्रधानमंत्री एवं पूर्व सेक्रटरी एमआरडी अमरजीत सिन्हा ने कहा कि…
-
एनईआर की टीम ने फुटबॉल चैंपियनशिप में पहली बार जीता कांस्य
गोरखपुर: नागपुर में आयोजित 79वीं अखिल भारतीय रेलवे फुटबाल चैम्पियनशिप के नाकआउट राउंड मैचों में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय रेलवे फुटबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया. फुटबाल टीम के बेहतर प्रदर्शन में कोच अरविंद प्रताप सिंह एवं सहायक…
-
24 घंटे में शहर में हुई 100 एमएम बारिश
Gorakhpur: गोरखपुर में बीते चौबीस घंटे में 100.2 मिमि बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश के उपर बना चक्रवातीय हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र कायम है.
-
‘स्थगित संपत्तिकर’ जमा कर दिया है तो नो टेंशन, निगम करेगा समायोजन
Gorakhpur: शुक्रवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में जीआइएस सर्वे के बाद वर्ष 2021-22 और 2022-23 के स्थगित संपत्तिकर को लेकर राहत देने वाला फैसला लिया गया.
-
गोरखपुर में अथॉरिटी तीन लोकेशन पर दे रही आलीशान फ्लैट, जल्द करें बुकिंग
Gorakhpur: अगर आप को फ्लैट की तलाश है तो गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की योजनाओं में पूरी हो सकती है. इस बार जीडीए ने आवेदकों को तीन योजनाओं में आवेदन का मौका दिया है.
-
डॉ. अजय सिंह को एम्स गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार
Gorakhpur: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह को एम्स गोरखपुर का कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक (ईडी) बनाया गया है. उनका कार्यकाल तीन महीने निर्धारित किया गया है. इससे पहले एम्स गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक व सीईओ प्रो. गोपाल कृष्ण पाल को स्वास्थ्य…
-
यूट्यूबर एल्विश और गायक राहुल की संपत्तियां ईडी ने क्यों कीं अटैच, जानिए यहां
Elvish Yadav case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूट्यूबर एल्विश यादव उर्फ सिद्धार्थ यादव और गायक राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया की करीब 55 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है.
-
दस साल में 7500 फीसद बढ़ गई मोबाइल मैन्चुफैक्चरिंग इंडस्ट्री
New Delhi: मोदी सरकार की ओर से 10 साल पहले शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया पहल’ का विनिर्माण और निर्यात से लेकर अर्थव्यवस्था से जुड़े हर क्षेत्र में जबरदस्त असर देखने को मिला है. इस पहल की सफलता का ही नजीता है कि भारत इन 10 वर्षों में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल…
-
स्कूलों में शुरू हुआ विशेष टीकाकरण अभियान, जानिए कौन से टीके लगेंगे
Gorakhpur/Special vaccinations campaign in schools: डिप्थीरिया (गलाघोंटू) और टिटनेस से बचाव के लिए शहर में आठ अक्टूबर तक स्कूल आधारित विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. एडी हेल्थ डॉ. एनपी गुप्ता और सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे की मौजूदगी में अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कालेज से गुरूवार को इस अभियान का शुभारंभ हुआ. इसके तहत शहर…
-
बीफार्म तथा डीफार्म प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
Gorakhpur: गोविवि के बी फार्म तथा डी फार्म पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए. प्रमाण पत्रों का सत्यापन और प्रवेश 30 सितंबर को होगा.
-
चार फरार बदमाशों पर 10 से 15 हजार का इनाम
Gorakhpur: थाना रामगढ़ताल, कोतवाली और हरपुर बुदहट पर दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे चार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने इनाम घोषित किया है. थाना रामगढताल पर पंजीकृत यूपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे अपराधी मोनू शेख उर्फ वाहिद रजा पुत्र सगीर आलम निवासी लाला…
-
बारिश की बूंदों ने दी राहत, कराया ठंड का अहसास
Gorakhpur: उमस भरी गर्मी से बेहाल शहरवासियों को बादलों ने बड़ी राहत दी. गुरुवार दिन से शुरू हुुई हल्की बारिश रात में झमाझम होने लगी. बादलों के आगमन से जहां चुभन भरी धूप से राहत मिली वहीं खेतों में धान की फसल को भी जीवनदान मिला है.
-
यमुना एक्सप्रेसवे पर पहली अक्टूबर से 12 फीसदी बढ़ेगा टोल टैक्स
Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर पहली अक्टूबर से नई टोल दरें लागू होंगी. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले टोल में पांच से 12 फीसदी तक वृद्धि की है.
-
बाजार निगल रहा है परिवार की नज़दीकियां
Gorakhpur: परिवार टूट रहे हैं. संबंध बिखर रहे हैं. पति-पत्नी, भाई-भाई, भाई-बहन, पिता-पुत्र के बीच की आत्मीयता अब पहले जैसी नहीं रही.
-
21 वार्डों में जीआईएस सर्वे का नोटिस भेजेगा नगर निगम
Gorakhpur/Nagar Nigam will send notices in 21 wards: नगर निगम के 21 वार्डों में जीआईएस सर्वे आधारित संपत्ति कर का नोटिस जल्द दिया जाएगा. इन पर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसी वित्तीय वर्ष से बढ़ा हुआ संपत्ति कर वसूला जाएगा. निगम ने दिसंबर तक आपत्तियों के निस्तारण का लक्ष्य रखा है. शहर…
-
खुदकुशी की कोशिश कर रहे बेटे को रोका तो पिता की ही हत्या कर दी
Gorakhpur: पिपराइच के हरखापुर में बुधवार की शाम एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर ईंट से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के…
-
किस फल को किस समय खाना ठीक है, ये देखेंगे तो कन्फ्यूजन हो जाएगी दूर
Best time to eat fruits: क्या फलाहार का कोई समय होता है या कोई भी फल किसी वक्त ग्रहण किया जा सकता है? विशेषज्ञों की राय है कि आपको रोज़ाना मौसम का कोई फल जरूर खाना चाहिए. इससे शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है. लेकिन इसके साथ ही एक सवाल और जुड़ा…
-
हादसे में टूट गई थीं चेहरे की हड्डियां, एम्स गोरखपुर ने दिया नया जीवन
Gorakhpur/AIIMS gorakhpur gives new life to two years baby child: उसके चेहरे की हड्डियां एक हादसे में बुरी तरह से टूट गई थीं. दो साल की उस बच्ची को एम्स गोरखपुर ने नया जीवन दिया है. एम्स के दंत शल्य विभाग के सहायक आचार्य एवं ओरल एवं मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन डॉ. शैलेश कुमार दो घंटे चले…
-
बेटी के एडमिशन के लिए गए बंगलुरू, चोरों ने घर से उड़ाये 13 लाख के जेवरात
Gorakhpur: गोरखनाथ थाना क्षेत्र के केशवपुरम कालोनी में चोरों ने छह दिन से बंद पड़े मकान से 75 हजार रुपए नकदी और 13 लाख रुपए से अधिक की कीमत की ज्वैलरी चुरा ली. सूचना पर सीओ गोरखनाथ और गोरखनाथ थाने की पुलिस पहुंची.
-
भीटी रावत में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट
Gorakhpur: सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत में फोरलेन के किनारे स्थित कलाम फायर वर्क्स में मंगलवार की शाम एक छोटे सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिससे मकान का शीशा और कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही रखे पटाखे दगने लगे.