रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: 1.31 लाख परीक्षार्थियों के लिए 197 केंद्रों की संशोधित सूची जारी, दागी स्कूल हुए बाहर

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने गोरखपुर जिले के लिए वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी कर दी है। 197 केंद्रों पर 1,31,576 छात्र परीक्षा देंगे।

  • 2025 की उपलब्धि: NER को 3 वंदे भारत और 7 अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, ‘कवच’ से सुरक्षित होगा सफर

    पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने वर्ष 2025 में 10 नई सुपरफास्ट ट्रेनों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी प्रगति की है। गोरखपुर को नया लॉन टेनिस कोर्ट मिला और 558 किमी रूट पर ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लगाने का काम शुरू हो गया है।

  • गोरखपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का ‘इमरजेंसी ब्रेक’: दिल्ली की फ्लाइट्स कैंसिल, मुंबई की उड़ानों ने रुलाया

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को खराब मौसम और कोहरे के कारण दिल्ली की दो उड़ानें निरस्त कर दी गईं, जबकि मुंबई की फ्लाइट्स 3 घंटे तक की देरी से संचालित हुईं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • गोरखपुर: हट्ठी माता मंदिर में चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़ा गया शातिर, चांदी के मुकुट और छतरी बरामद

    गोरखपुर पुलिस ने प्राचीन हट्ठी माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी छोटू उर्फ इसराइल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चांदी के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है।

  • गोरखपुर में घर: प्राइवेट टाउनशिप में EWS-LIG को 10% आरक्षण, ओमेक्स-ऐश्प्रा ला रहे बड़े प्रोजेक्ट

    गोरखपुर की 241 एकड़ में फैली तीन नई निजी टाउनशिप में EWS और LIG वर्ग के लिए 10% घर आरक्षित होंगे। ओमेक्स, ऐश्प्रा और जीत एसोसिएट्स के इन गेटेड प्रोजेक्ट्स में स्कूल, अस्पताल और पार्क जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

  • गोरखपुर समाचार: शहर के 17 वार्डों के लिए ₹1.25 करोड़ की पाइपलाइन योजना को मिली मंजूरी

    गोरखपुर नगर निगम ने शहर के 17 वार्डों में जलापूर्ति सुधारने के लिए ₹1.25 करोड़ का बजट जारी किया है। इसके तहत 5 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और काम जल्द शुरू होगा।

  • गोरखपुर: ‘स्मार्ट बाजार’ में जमकर चले लात-घूंसे, बिलिंग विवाद में ग्राहक को बंधक बनाकर पीटा; FIR दर्ज

    गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित ‘स्मार्ट बाजार’ में बिलिंग काउंटर पर विवाद के बाद ग्राहक और कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पीड़ित का आरोप है कि 10-12 कर्मचारियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा, जबकि थप्पड़ मारने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर में आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, भू-माफियाओं पर सख्ती के निर्देश, निजी टाउनशिप में सस्ते आवास, एम्स और रेलवे में नए बदलाव, अपराध जगत की हलचल और बहुत कुछ. पढ़ें आज की 40 प्रमुख सुर्खियां विस्तार से.

  • गोरखपुर: चेक में जालसाजी कर ₹4.5 लाख डकारने वाला 10 हजारी इनामी गिरफ्तार, दिल्ली के शातिर ने ऐसे रचा ठगी का चक्रव्यूह

    गोरखपुर पुलिस ने चेक में कूटरचना कर लाखों की ठगी करने वाले ₹10,000 के इनामी आरोपी हर्षित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ₹34 हजार के चेक को ₹4.5 लाख का बनाकर गोरखपुर की एसबीआई शाखा से पैसे निकाले थे।

  • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का महातूफान: 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म, अब ‘बॉर्डर 2’ से छिड़ी जंग

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 3 हफ्तों में ₹1000 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया है। वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के टीजर ने 5.5 करोड़ व्यूज के साथ धुरंधर के रिकॉर्ड को बड़ी चुनौती दे दी है।

  • गोरखपुर समाचार: जिले में 368 नए बूथों को मिली हरी झंडी, अब 4047 केंद्रों पर डलेंगे वोट

    गोरखपुर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 368 नए मतदेय स्थलों की वृद्धि की गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, जिले में अब कुल 4047 बूथ होंगे, जिनमें चिल्लूपार में सर्वाधिक 515 बूथ निर्धारित किए गए हैं।

  • पूर्वोत्तर रेलवे ने जीता ‘रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी’ का खिताब, वाराणसी मंडल ‘आदर्श’ घोषित

    पूर्वोत्तर रेलवे (NER) को वर्ष 2024 के लिए प्रतिष्ठित ‘रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी’ मिली है। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन और वाराणसी मंडल को मिले ‘आचार्य महावीर प्रसाद पुरस्कार’ पर चर्चा की गई।

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: अब संविदा शिक्षक भी कराएंगे पीएचडी, इंजीनियरिंग और फार्मेसी में शुरू होंगे नए कोर्स

    डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने एम.टेक और एम.फार्मा पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुए फैसले के अनुसार अब संविदा शिक्षक भी पीएचडी करा सकेंगे और स्वयं पोर्टल के कोर्स भी लागू होंगे।

  • गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग में महावस्तु और सानवी ज्वेलर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग (GSPL) के चौथे दिन जुबली इंटर कॉलेज में रोमांचक मुकाबले हुए। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। महावस्तु और सानवी ज्वेलर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

  • सीएम योगी का बड़ा तोहफा: यूपी के हर मंडल में खुलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विधायक खेल स्पर्धा-2025’ में यूपी के हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और गोरखपुर के बेलीपार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की घोषणा की। साथ ही वार्ड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का नया खाका भी खींचा।

  • गोरखपुर: दिग्गज खेल हस्ती सुशील यादव को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बुढ़िया बारी में परिजनों को बंधाया ढांढस

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बुढ़िया बारी पहुंचकर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष स्व. सुशील कुमार यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

  • यूपी न्यूज़: नौकरों ने पिता-पुत्री को 5 साल घर में बनाया बंधक, बुजुर्ग की मौत, बेटी बनी ‘कंकाल’

    महोबा में संपत्ति के लालच में नौकर दंपति ने सेवानिवृत्त क्लर्क और उनकी विक्षिप्त बेटी को 5 साल तक कैद रखा। भोजन के अभाव में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बेटी कमरे में हड्डियों का ढांचा मात्र मिली।

  • यूपी लेखपाल भर्ती: ओबीसी को मिली बड़ी राहत, 2158 पदों पर बंपर वैकेंसी, जनरल कोटे में भारी कटौती

    यूपी में 7994 लेखपाल पदों के लिए 29 दिसंबर से आवेदन शुरू। विरोध के बाद आयोग ने ओबीसी के पद बढ़ाकर 2158 किए, जबकि जनरल कोटे में 905 पद घटे। PET-2025 अनिवार्य। पूरी डिटेल्स पढ़ें।

  • गोरखपुर न्यूज़: मेडिकल कॉलेज से बाइक उड़ाने वाले ‘मास्टरमाइंड’ पर गैंगस्टर एक्ट, सरगना गिरफ्तार

    गोरखपुर न्यूज़: गोरखपुर में गुलरिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। बाइक चोर गिरोह के सरगना श्यामसुंदर पर लगा गैंगस्टर एक्ट। मेडिकल कॉलेज से चुराकर रिजॉर्ट के पास खंडहर में छिपाते थे बाइकें।

  • गोरखपुर: बेटियों को ‘फौलाद’ बनने की ट्रेनिंग देने वाले सनी सिंह का सम्मान, सांसद रवि किशन ने दी शाबाशी

    गोरखपुर सांसद रवि किशन ने किकबॉक्सर सनी सिंह को सम्मानित किया। उज्बेकिस्तान वर्ल्ड कप में टॉप-5 और 5000 लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाने वाले सनी की पूरी कहानी।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक