रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • अब ‘सेल्फी पॉइंट’ से चमकेगा सीएम सिटी, नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, जानिए कहां बन रहे हैं ये प्वाइंट

    गोरखपुर नगर निगम का बड़ा फैसला! शहर में बनेंगे शानदार ‘सेल्फी पॉइंट’ और होंगी कलात्मक पेंटिंग। 22 लाख का बजट, 3 महीने की डेडलाइन। जानें किन 8 जगहों का होगा कायाकल्प।

  • 108 साल की उम्र में रचा इतिहास, केएल गुप्ता बने NERMU के अध्यक्ष, 65 बार रहे महामंत्री

    पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (NERMU) में ऐतिहासिक बदलाव। 108 वर्षीय केएल गुप्ता बने अध्यक्ष। बरेली अधिवेशन में बसंत लाल चतुर्वेदी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर की आज की प्रमुख खबरें: सीएम योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, शहर में बनेंगे सेल्फी पॉइंट, ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी, अपराध, विकास और खेल जगत की सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स पढ़ें।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया निर्माणाधीन ‘विरासत गलियारा’ का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में निर्माणाधीन विरासत गलियारा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए। जानें कैसे यह प्रोजेक्ट पर्यटन और विकास को बढ़ाएगा।

  • गोरखपुर रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: 1 जनवरी से बदल जाएगा ट्रेन का समय, नई समय सारिणी जारी, यहां देखें

    नए साल पर पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों के समय में किया बड़ा बदलाव। 1 जनवरी 2026 से लागू होगी नई समय सारिणी। गोरखपुर से गुजरने वाली गाड़ियों के टाइमिंग में भी संशोधन, यात्रा से पहले पढ़ें अपडेट।

  • सिंधी प्रीमियर लीग: एसपी सिटी की टीम ने आयोजकों को दी मात, कान्हा श्याम ने 94 रनों से दर्ज की विशाल जीत

    गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग (GSPL) के तीसरे दिन जुबिली इंटर कॉलेज में रोमांचक मुकाबले हुए। एसपी सिटी की टीम ने आयोजन समिति को 34 रनों से हराया। जानें अन्य मैचों के परिणाम और ‘मैन ऑफ द मैच’ विजेताओं के नाम।

  • गोरखपुर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की उठी मांग

    गोरखपुर में भीषण शीतलहर और ओस की बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद करने की मांग तेज हो गई है। राष्ट्रीय सेवा परिषद ने बच्चों को निमोनिया जैसे खतरों से बचाने के लिए प्रशासन से तत्काल छुट्टी की अपील की है।

  • डीडीयू का स्वर्णिम वर्ष: नेचर इंडेक्स रैंकिंग में यूपी में नंबर वन, हीरक जयंती पर उपलब्धियों की झड़ी

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 2025 में हीरक जयंती के साथ रच दिया इतिहास। नेचर इंडेक्स में शीर्ष स्थान, 100 करोड़ का निवेश और 64 पेटेंट के साथ बनी नई पहचान। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

  • गोरखपुर में ‘कउड़ा पर जुटान’: रीना त्रिपाठी बोलीं- भोजपुरी बोलना माँ के पैर छूने जैसा

    गोरखपुर में ‘कउड़ा पर जुटान’ कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा के संरक्षण पर मंथन। रीना त्रिपाठी ने मातृभाषा को माँ के समान बताया। जानें लोकसंस्कृति को बचाने के लिए क्या बनी नई रणनीति।

  • कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों पर उतरे सीएम योगी, रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, गरीबों को खुद ओढ़ाया कंबल

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर और धर्मशाला बाजार में रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन और कंबल बांटते हुए कहा कि 25 करोड़ जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

  • गोरखपुर में कबड्डी का महासंग्राम: दक्षिण मध्य रेलवे बनी चैंपियन, मेजबान टीम को फाइनल में दी करारी शिकस्त

    73वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप 2025: गोरखपुर के सैयद मोदी स्टेडियम में दक्षिण मध्य रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 48-26 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जानें फाइनल मैच का पूरा हाल और अन्य परिणाम।

  • गोरखपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष: पूर्व महासचिव की पत्नी के निधन पर जताया दुख, रजही कैंप जाकर दी श्रद्धांजलि

    सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल गोरखपुर के रजही कैंप पहुंचे। उन्होंने पूर्व जिला महासचिव अखिलेश यादव की पत्नी प्रीति यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। पढ़ें पूरी खबर।

  • शिक्षक संघ में बड़ा फेरबदल: सत्यपाल बने जिलाध्यक्ष, दुर्गेश दत्त को मंडल की कमान; ठकुराई गुट का पुनर्गठन

    माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) गोरखपुर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन। सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष और दुर्गेश दत्त पांडेय मंडल अध्यक्ष मनोनीत। जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी।

  • देवरिया में ‘मुन्नाभाई’ स्टाइल में पाई थी नौकरी: 21 साल बाद खुली पोल, आंगनबाड़ी सहायिका बर्खास्त

    देवरिया में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 2004 से नौकरी कर रही आंगनबाड़ी सहायिका की सेवा समाप्त। एबीएसए और बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर से बनवाया था सर्टिफिकेट। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

  • कानपुर हैलट में ‘मुर्दा’ हुआ जिंदा: मॉर्चुरी ले जाते वक्त चली सांसें, डॉक्टर बोले- ‘सॉरी सर, गलती हो गई’

    कानपुर हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही। जिंदा मरीज को मृत बताकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मॉर्चुरी ले गई तो मरीज जिंदा मिला। 48 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब।

  • ‘पापा चिप्स लेकर आना’: वादा करके गए थे PCS अफसर, लौटे तो कफन में मिले मासूम; अंगीठी ने उजाड़ा परिवार

    छपरा में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से PCS अफसर के दो बच्चों समेत 4 की मौत। ‘चिप्स’ के वादे को याद कर रो पड़े पिता। जानें कैसे एक गलती ने खत्म किया हंसता-खेलता परिवार।

  • सीतापुर में प्यार का खौफनाक अंत, जिस पेड़ के नीचे लिए थे सात फेरे, 22 दिन बाद उसी पर टंगी मिली लाश

    सीतापुर में लव मैरिज के 22 दिन बाद पति-पत्नी के शव उसी पेड़ से लटके मिले, जहां शादी की थी। पैरों के जमीन छूने से हत्या और आत्महत्या की गुत्थी उलझी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

  • गोरखपुर: 71 दिनों तक लॉज में रहकर लगाया ₹84 हजार का चूना, किराया मांगने पर ‘रीगल इन’ के मालिक को दी धमकी

    गोरखपुर के सिनेमा रोड स्थित ‘द रीगल इन लॉज’ में अनुराग श्रीवास्तव नाम का व्यक्ति 71 दिनों तक रहा। ₹94,075 के कुल बिल में से केवल ₹10,000 चुकाकर वह कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

  • बड़ा एक्शन: दीपक गुप्ता हत्याकांड के दोषियों समेत 28 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, कुर्क होगी अवैध संपत्ति

    गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराध पर प्रहार करते हुए छात्र दीपक गुप्ता की हत्या में शामिल जवाहिर यादव गिरोह समेत 4 गैंग के 28 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। अब इन आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।

  • गोरखपुर छात्र हत्याकांड के बाद भड़का आक्रोश, लापरवाही पर दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    गोरखपुर के पिपराइच में सुधीर भारती की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपियों के घर और दुकानों को निशाना बनाया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक