Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
देवरिया में ‘मुन्नाभाई’ स्टाइल में पाई थी नौकरी: 21 साल बाद खुली पोल, आंगनबाड़ी सहायिका बर्खास्त
देवरिया में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 2004 से नौकरी कर रही आंगनबाड़ी सहायिका की सेवा समाप्त। एबीएसए और बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर से बनवाया था सर्टिफिकेट। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
-
कानपुर हैलट में ‘मुर्दा’ हुआ जिंदा: मॉर्चुरी ले जाते वक्त चली सांसें, डॉक्टर बोले- ‘सॉरी सर, गलती हो गई’
कानपुर हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही। जिंदा मरीज को मृत बताकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मॉर्चुरी ले गई तो मरीज जिंदा मिला। 48 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब।
-
‘पापा चिप्स लेकर आना’: वादा करके गए थे PCS अफसर, लौटे तो कफन में मिले मासूम; अंगीठी ने उजाड़ा परिवार
छपरा में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से PCS अफसर के दो बच्चों समेत 4 की मौत। ‘चिप्स’ के वादे को याद कर रो पड़े पिता। जानें कैसे एक गलती ने खत्म किया हंसता-खेलता परिवार।
-
सीतापुर में प्यार का खौफनाक अंत, जिस पेड़ के नीचे लिए थे सात फेरे, 22 दिन बाद उसी पर टंगी मिली लाश
सीतापुर में लव मैरिज के 22 दिन बाद पति-पत्नी के शव उसी पेड़ से लटके मिले, जहां शादी की थी। पैरों के जमीन छूने से हत्या और आत्महत्या की गुत्थी उलझी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
-
गोरखपुर: 71 दिनों तक लॉज में रहकर लगाया ₹84 हजार का चूना, किराया मांगने पर ‘रीगल इन’ के मालिक को दी धमकी
गोरखपुर के सिनेमा रोड स्थित ‘द रीगल इन लॉज’ में अनुराग श्रीवास्तव नाम का व्यक्ति 71 दिनों तक रहा। ₹94,075 के कुल बिल में से केवल ₹10,000 चुकाकर वह कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
-
बड़ा एक्शन: दीपक गुप्ता हत्याकांड के दोषियों समेत 28 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, कुर्क होगी अवैध संपत्ति
गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराध पर प्रहार करते हुए छात्र दीपक गुप्ता की हत्या में शामिल जवाहिर यादव गिरोह समेत 4 गैंग के 28 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। अब इन आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।
-
गोरखपुर छात्र हत्याकांड के बाद भड़का आक्रोश, लापरवाही पर दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
गोरखपुर के पिपराइच में सुधीर भारती की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपियों के घर और दुकानों को निशाना बनाया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
-
पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे योजना: कैंपियरगंज के इन गांवों में भूमि चिह्नांकन का काम शुरू
गोरखपुर के कैंपियरगंज में पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण ने गति पकड़ ली है। NHAI ने गांवों में पिलर लगाने और जमीन मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। जानिए क्या है नया रूट मैप और प्रभावित क्षेत्र।
-
सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा आज से, विकास कार्यों और खेलों को मिलेगी नई उड़ान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 दिसंबर से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे एनसीसी अकादमी का निरीक्षण करेंगे, जनता दर्शन में फरियाद सुनेंगे और विधायक खेल स्पर्धा के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर की आज की ताजा खबरें: मुख्यमंत्री योगी के दौरे, विकास कार्यों, राजनीति, अपराध और शहर की अन्य प्रमुख घटनाओं का विस्तृत कवरेज पाएं। पढ़ें आज की सभी सुर्खियां एक ही जगह पर।
-
गोरखपुर: पुलिस लाइंस में ठेका दिलाने के नाम पर ₹52 लाख की ठगी, बिहार के कारोबारी को ऐसे लगाया चूना
गोरखपुर पुलिस लाइंस में ₹36.57 करोड़ का सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा देकर बिहार के एक कंपनी डायरेक्टर से 52 लाख रुपये ठग लिए गए। कैंट पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
माघ मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
पूर्वोत्तर रेलवे ने माघ मेला 2026 के लिए गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर (05123/05124) अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाने का फैसला किया है। जानिए इस ट्रेन की समय-सारणी, रूट और कोच की पूरी जानकारी।
-
प्रयागराज माघ मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा बढ़नी-झूसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयागराज माघ मेला 2026 के लिए बढ़नी-झूसी-बढ़नी अनारक्षित विशेष गाड़ी (05121/05122) की घोषणा की है। जानें इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल, रूट और कोच की विस्तृत जानकारी।
-
Railway Kabaddi: पूर्वोत्तर रेलवे ने पश्चिम रेलवे को चटाई धूल, सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री
73वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 36-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सुनील और प्रवेश जैसे एशियाई खेलों के स्टार्स ने बिखेरा जलवा।
-
सांसद रवि किशन ने GSPL के मंच से युवाओं को दिया अनुशासन का मंत्र
गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग के दूसरे दिन सांसद रवि किशन ने शिरकत की। 5 रोमांचक मैचों और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच उन्होंने खेल को सामाजिक समरसता का आधार बताया।
-
गोरखपुर: लाखों की आबादी पर एक अदद पुलिस चौकी, वह भी शिफ्ट हो रही 4 किमी दूर, नागरिकों में रोष
गोरखपुर के जंगल धूसर पुलिस चौकी को पोखरा मंदिर के पास शिफ्ट करने की मांग को लेकर नागरिकों ने बैठक की। विकास भारती चौराहे पर शिफ्टिंग के विरोध में ग्रामीण अब एसएसपी से मिलेंगे।
-
विशाल हत्याकांड: शराब पार्टी में महज 50 रुपये के लिए हुआ झगड़ा, दोस्तों ने ही कीचड़ में दबा दिया सिर
गोरखपुर के सहजनवां में विशाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सहजनवां पुलिस की जांच में सामने आया कि महज 50 रुपये के विवाद में दोस्तों ने बॉडीबिल्डर की हत्या कर दी। इस गोरखपुर मर्डर के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।
-
नगर निगम: विकास कार्यों में मनमानी पर पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सख्त चेतावनी
गोरखपुर: शहर की बुनियादी परियोजनाओं में विभागों के बीच समन्वय की कमी और तकनीकी खामियों पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अख्तियार किया है। शनिवार को आयोजित समन्वय बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभागों के खिलाफ शासन को पत्र…
-
गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेला के पीछे छिपे हैं कई पौराणिक रहस्य और मान्यताएं
गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेला के ऐतिहासिक महत्व और गुरु गोरखनाथ की कथा के बारे में विस्तार से जानें. मकर संक्रांति परंपरा से जुड़ी यह विशेष रिपोर्ट नेपाल और भारत के प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करती है.
-
डीडीयू: अब सेल्फ-फाइनेंस कोर्स में भी होगी PhD, संविदा शिक्षक बनेंगे गाइड; जानें कब होगी परीक्षा
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 से इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि जैसे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में पीएचडी शुरू हो रही है। संविदा शिक्षक गाइड बनेंगे और फरवरी में शोध पात्रता परीक्षा (RET) प्रस्तावित है।